पंजाब से कनाडा तक…एपी ढिल्लों की नेट वर्थ उड़ा देगी आपके होश, बादशाह से दोगुनी है दौलत

by

मशहूर सिंगर, राइटर और रैपर एपी ढिल्लों करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। एपी ढिल्लों की नेट वर्थ आपके होश उड़ाकर रख देगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक वे बॉलीवुड के मशहूर रैपर बादशाह से भी अमीर हैं।  रिपोर्ट्स की मानें तो एपी ढिल्लों 83 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं। एपी ढिल्लों ने अपने करियर की शुरुआत साल 2019 में की थी। खबरें हैं कि एपी ढिल्लों एक परफॉर्में के तकरीबन 10 लाख रुपये चार्ज करते हैं। हर महीने की उनकी कमाई 40 लाख रुपये के आसपास है। वहीं सालाना वो 36 करोड़ रुपये की शानदार कमाई करते हैं।

बताते चलें कि एपी ढिल्लों के पास कनाडा में भी शानदार प्रॉपर्टी है। इस प्रॉपर्टी की कीमत करोड़ों में है। साथ ही उनके पास पंजाब में भी आलीशान घर है। उनके पास कार का भी अच्छा खासा कलेक्शन है। सिंगर और रैपर के पास मर्सिडीज बेंज है, जिसकी कीमत 42 लाख के करीब बताई जाती है। वहीं ढिल्लों की बीएमडब्ल्यू की कीमत 41 लाख के करीब है। एपी ढिल्लों की पॉपुलैरिटी की जितनी तारीफ की जाए उनती ही कम है। ब्राउन मुंडे गाना गाकर वे खूब फेमस हुए थे। भारत में तो एपी की शानदार फैन फॉलोइंग है ही , मगर कनाडा में भी उनकी काफी बढ़िया पॉपुलैरिटी है।बात करें अगर पंजाब में जन्मे बादशाह की तो रैपर की शानदार फैन फॉलोइंग है। बादशाह ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक अवॉर्ड जीते हैं। वहीं उनकी नेट वर्थ की बात करें तो ये 41.3 करोड़ रुपये है। ऐसे में नेट वर्थ के मामले में एपी ढिल्लों बादशाह से कहीं आगे हैं।

चर्चा में क्यों एपी ढिल्लों :  बताते चलें कि हाल ही में एपी ढिल्लों के घर के बाहर फायरिंग कीखबर ने तूल पकड़ा हुआ है। ढिल्लों के कनाडा स्थित घर में फायरिंग की खबर ने हर किसी को हैरान करके ऱख दिया है। वहीं एपी के घर पर हुई इस वारदात की जिम्मेदारी सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है।

खबरे हैं कि सलमान खान संग दोस्ती के चलते ये फायरिंग की गई है। हालांकि इस मामले में अब तक इसे लेकर कुछ कहा नहीं गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

विधायक रोड़ी की कांग्रेस सरकार के दौरान आवंटित कार्यों का राजनीतिक फायदा उठाने की दुर्भाग्यपूर्ण कोशिश : पंकज कृपाल

गढ़शंकर- कांग्रेस नेता पंकज कृपाल एडवोकेट ने आज प्रैस को में बताया कि सांसद मनीष तिवारी के अथक प्रयासों से बंगा-गढ़शंकर-श्री आनंदपुर साहिब सड़क का पैसा पिछली कांग्रेस सरकार द्वारा अगस्त, 2021 में लोक...
हिमाचल प्रदेश

चंबा चौगान में आज आयोजित होगा मेगा लीगल लिटरेसी कैंप : जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रीति ठाकुर

एएम नाथ। चंबा : जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा अध्यक्ष जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण प्रीति ठाकुर ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में 30 नवंबर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पाकिस्तानी औरते में कूट- कूट कर भरी होती है जवानी – 60 की उम्र में भी चेहरे से टपकता है नूर….जानें इसके पीछे का राज

नई दिल्ली: पाकिस्तान की औरते अपनी खूबसूरती के लिए जाने जाती है. वहीं पाकिस्तान की औरते 60 साल की उम्र में भी 30 साल की दिखती है। .अनहेल्दी लाइफस्टाइल और गलत खानपान के कारण...
article-image
पंजाब

सिर पर पत्थर मार मार कर प्रवासी मजदूर की हत्या : गढ़शंकर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जाँच

गढ़शंकर  : उपमंडल गढ़शंकर के अंतर्गत पड़ते बीत इलाके के गांव गढ़ी मानसोवल के जंगल में एक प्रवासी मजदूर का शव पुलिस ने बरामद किया।  प्रवासी मजदूर की हत्या सिर पर  पत्थर मार कर...
Translate »
error: Content is protected !!