पंजाब से पंचकूला आ रहे दूध वाहनों की अचानक जांच : डीसी ने सैंपल भरने के दिए निर्देश

by

मिलावट मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई, बिना नंबर प्लेट वाहनों पर भी कार्रवाई के आदेश

पंचकूला: त्योहारी सीजन को देखते हुए पंचकूला जिला प्रशासन ने दूध और अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर निगरानी बढ़ा दी है। मंगलवार सुबह रामगढ़ के समीप मानक्या गांव में उपायुक्त सतपाल शर्मा ने अचानक निरीक्षण करते हुए पंजाब नंबर के दूध से भरे वाहनों को रुकवाकर जांच की।

जांच के दौरान वाहनों में दूध के कंटेनर पाए गए। इसके अलावा शहर की ओर दूध की सप्लाई के लिए जा रही कुछ बिना नंबर प्लेट वाली मोटरसाइकिलें भी सामने आईं। उपायुक्त ने मौके पर जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी को दूध के सैंपल लेने और उन्हें प्रयोगशाला जांच के लिए भेजने के निर्देश दिए।

अधिकारियों के अनुसार, वाहन चालकों ने पूछताछ में बताया कि वे पंजाब से दूध लेकर आ रहे हैं और जिले के विभिन्न क्षेत्रों में इसकी सप्लाई की जानी है।

मिलावट मिली तो होगी कड़ी कार्रवाई

उपायुक्त सतपाल शर्मा ने स्पष्ट किया कि प्रयोगशाला जांच में दूध में मिलावट अथवा गुणवत्ता संबंधी कोई कमी पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।

बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों को लेकर भी उपायुक्त ने सख्त रुख अपनाया। उन्होंने आरटीए अधिकारियों को ऐसे वाहनों के चालान करने और नियमानुसार उन्हें इंपाउंड करने के निर्देश दिए।

मिठाई दुकानों का भी किया निरीक्षण

मानक्या गांव के निरीक्षण के बाद उपायुक्त रायपुररानी पहुंचे। यहां उन्होंने विभिन्न मिठाई की दुकानों का निरीक्षण कर मिठाइयों, दूध और दूध से बने उत्पादों की गुणवत्ता तथा साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।

उन्होंने दुकानदारों को खाद्य पदार्थों की स्वच्छता, सुरक्षित भंडारण और निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि त्योहारी सीजन में मिठाइयों और अन्य खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ जाती है, इसलिए गुणवत्ता और स्वच्छता पर विशेष निगरानी जरूरी है।

उन्होंने कहा कि नागरिकों के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिले में खाद्य पदार्थों की सैंपलिंग और निरीक्षण की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

फोटो कैप्शन : पंचकूला के मानक्या गांव में दूध से भरे वाहनों की जांच करते उपायुक्त सतपाल शर्मा व अधिकारी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

तीन लाख नकदी और अठारह तोले सोने के गहणे चोर उड़ा ले गए : कार्गिल शहीद सतनाम सिंह के भाई के घर सहित दो घरों से कल देर रात चोरों ने ग्रिलों को तोड़ कर चोरी को अंजाम दिया

करीव तीन लाख नकदी और अठारह तोले सोने के गहणे उड़ा ले गए गढ़शंकर। गांव खानपुर में देर रात चोरों ने दो घरों की ग्रिलों को तोड़ कर घरों में घुस कर करीव तीन...
पंजाब

होशियारपुर-ऊना व फगवाड़ा- होशियारपुर नेशनल हाईवे परियोजनाओं से प्रभावित ज़मीन मालिक 30 जून तक जमा करवाएं मुआवजा संबंधी फाइलें : अमनदीप चावला

होशियारपुर, 11 जून:  जिला राजस्व अधिकारी एवं सक्षम प्राधिकारी (भूमि अधिग्रहण) अमनदीप चावला ने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा होशियारपुर-ऊना राष्ट्रीय राजमार्ग-503ए (पैकेज-4) अप टू पंजाब बॉर्डर सहित बाईपास तथा फगवाड़ा-होशियारपुर...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़-मोहाली-पंचकूला के लिए 6-लेन स्पर प्रोजेक्ट मंजूर

नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने पंजाब के लिए एक बड़ी सौगात दी है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एनएच-205ए के अंबाला-चंडीगढ़ सेक्शन को जीरकपुर बाईपास से जोड़ने वाले 6-लेन...
Translate »
error: Content is protected !!