पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड : दसवीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाओं का शेड्यूल घोषित

by

मोहाली : पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) ने वीरवार को कक्षा दसवीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाओं का शेड्यूल घोषित किया। बोर्ड से मिली जानकारी के मुताबिक दसवीं कक्षा की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 25 अप्रैल से 6 मई तक चलेंगी , जबकि 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 25 अप्रैल से 9 मई तक होंगी। बोर्ड की तरफ से परीक्षाओं का शेड्यूल अपनी वेबसाइट www.pseb.ac.in पर अपलोड कर दिया गया है। बोर्ड के उप सचिव मनजीत सिंह ने बताया कि परीक्षा को सही ढंग से करवाने की जिम्मेदारी स्कूल प्रिंसिपलों पर रहेगी। परीक्षाओं में कोरोना प्रोटोकॉल पालन किया जाएगा। याद रहे कि पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में हर साल 7.50 लाख से अधिक स्टूडेंट अपीयर होते हैं। परीक्षाओं के लिए सेंटर बोर्ड द्वारा निर्धारित किए जाते है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अशविंदर सिंह पठानिया ने पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा की, सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : होशियारपुर के प्रमुख समाजसेवी अशविंदर सिंह पठानिया ने पहलगाम में हुए शर्मनाक आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है। पठानिया ने कहा कि ऐसी बर्बर घटनाओं का सभ्य समाज...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पार्क में सबके सामने ही एक कपल ने बेशर्मी की सारी हदें पार कर दीं : लड़का और लड़की पार्क में ही वो सब करने लगे

कोलंबिया : कई बार कपल यह भूल जाते हैं कि वह पब्लिक प्लेस पर बैठे हुए हैं और उन्हें मर्यादा में रहना चाहिए। ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं जब ऐसे कपल के...
article-image
पंजाब

दोआबा साहित्य सभा गढ़शंकर ने कवि दरबार का आयोजन

गढ़शंकर, 9 फरवरी: गढ़शंकर की पंजीकृत दोआबा साहित्य सभा ने गांधी पार्क गढ़शंकर स्थित सभा कार्यालय सह पुस्तकालय में एक बैठक और कवि दरबार का आयोजन किया। बैठक में सभा की गतिविधियों पर चर्चा...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

2022 में 119 आतंकी अरेस्ट, 428 गैंगस्टर पकड़े : NDPS के 12022 केस, 16798 तस्कर अरेस्ट, 43 राइफल सील की गई। 13 टिफिन आईडी सीज किए गए। कुल 220 पिस्टल/रिवॉल्वर रिकवर की गई। साथ ही 24.400 किलोग्राम RDX पकड़ा

चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस के IGP हेडक्वार्टर सुखचैन सिंह गिल ने अपनी वीकली प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया साल 2022 के बड़े हत्याकांड, हत्या के प्रयास और सीमावर्ती क्षेत्रों में ड्रोन मार गिराने समेत बड़ी...
Translate »
error: Content is protected !!