पंडोगा-त्यूड़ी के मध्यम स्वां नदी पर 51 करोड़ रूपये से बनेगा पुल – मुकेश अग्निहोत्री

by
हरोली के अलावा कुटलैहड़ व चिंतपूर्णी विस क्षेत्र के लोगों को भी मिलेगी आवाजाही की सुविधा
ऊना, 7 अक्तूबर – हरोली विधानसभा क्षेत्र के ड्रीम प्रोजैक्ट पंडोगा-त्यूड़ी पुल का निर्माण कार्य शीघ्र आरंभ किया जाएगा तथा इससे रिकॉर्ड समयावधि में पूर्ण कर हरोली विस क्षेत्र की जनता को समर्पित किया जाएगा ताकि हरोली सहित पूरे ऊना जिला के निवासियों को सुगम आवाजाही की सुविधा मिल सके। यह जानकारी उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शनिवार को देर सांय हरोली विस क्षेत्र के गांव पंडोगा में बनने वाले पंडोगा-त्यूडी पुल स्थल का निरीक्षण करने के उपरांत संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि लंबे अरसे से क्षेत्र के लोगों की इस स्थल पर पुल बनाने को लेकर मांग थी जिसके बारे में उन्होंने विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान इससे पूरा करने का वायदा किया था तथा रिकॉर्ड समय में इस पुल की डीपीआर सहित निर्माण संबंधी शेष प्रक्रिया को पूर्ण किया। जिसके परिणामस्वरूप केंद्र सरकार द्वारा इसे स्वीकृति देने के उपरांत इस पुल के निर्माण के लिए 51 करोड़ रूपये की राशि स्वीकृत की है। उन्होंने बताया कि इस पुल की लंबाई 560 मीटर होगी तथा इसके बनने के उपरांत समस्त जिलावासियों को स्वां नदी के आर-पार आवाजाही के लिए कम समय लगेगा जिससे उनके धन व समय की बचत होगी।
मुकेश अग्निहोत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि हाल ही में सेतु योजना के तहत हिमाचल प्रदेश को दो बडे़ पुलों के निर्माण के लिए 154 करोड़ रूपये की राशि स्वीकृत हुई है जिसमें से पंडोगा-त्यूडी पुल निर्माण के लिए 51 करोड़ रूपये जबकि जिला कांगड़ा के फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में पोंग बांध के वाई पास मार्ग पर 103 करोड़ रूपये की लागत से एक बडे़ पुल का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार अतीत में उनके प्रयासों से ऊना व हरोली के मध्य रामपुर में 800 मीटर लंबा पुल बना है जोकि आपदाकाल में वरदान साबित हुआ है उसी प्रकार पंडोगा-त्यूड़ी पुल भी क्षेत्रवासियों के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रणजीत सिंह राणा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अशोक ठाकुर, ग्राम पंचायत नगनोली के प्रधान मेहताब सिंह, ग्राम पंचायत पंडोगा के उप प्रधान गुरपाल व पूर्व उप प्रधान मनीष कांग, एसडीएम हरोली विशाल शर्मा, लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग व विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंताओं के अलावा अन्य विभागीय अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शीतला मंदिर के समीप रावी नदी पर बनेगा पूजा घाट : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

चौगान नंबर–1 तक प्रस्तावित लिफ्ट निर्माण को लेकर उपायुक्त ने किया स्थलीय निरीक्षण एएम नाथ। चंबा, 25 फरवरी : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने आज चौगान नंबर–1 तक प्रस्तावित लिफ्ट निर्माण कार्य के संदर्भ में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भरमौर में सुक्खू सरकार के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन

जनविरोधी नीतियों को लेकर सड़कों पर उतरे लोग मूलभूत सुविधाओं की बदहाली पर उठी आवाज एएम नाथ। भरमौर : भरमौर में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और स्थानीय लोगों ने प्रदेश की सुक्खू...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एसडीआरएफ की सराहना की : आधुनिक उपकरणों की खरीद के लिए एसडीआरएफ को 12.65 करोड़ रुपये जारी

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां पुलिस मुख्यालय में आयोजित हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सड़कें ग्रामीण विकास की आधारभूत संरचना : संजय अवस्थी

‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम में सुनीं जनसमस्याएं, 67 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया शुभारंभ। योगेश चौहान/अर्की : अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सन्याड़ी मोड़ में मंगलवार को प्रदेश सरकार के ‘सरकार...
Translate »
error: Content is protected !!