पटवारी परमवीर सिंह को 5,200 रुपये की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में विजीलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार

by
होशियारपुर, 27 मार्च :  पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान बुधवार को होशियारपुर जिले के तहसील कार्यालय दसूआ में तैनात एक राजस्व पटवारी परमवीर सिंह को 5,200 रुपये की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस मामले में वह एक माह से अपनी गिरफ्तारी से बच रहा था।
राज्य विजीलेंस ब्यूरो के आधिकारिक प्रवक्ता ने आज यह खुलासा करते हुए कहा कि उपरोक्त राजस्व अधिकारी को मुख्यमंत्री एंटी करप्शन एक्शन लाइन पर होशियारपुर जिले के गांव पनवाँ की निवासी मनप्रीत कौर द्वारा दर्ज की गई शिकायत की जांच के बाद गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने आगे बताया कि उक्त शिकायत की जांच के दौरान यह पाया गया कि आरोपी ने शिकायतकर्ता की जमीन के निशानदेही के लिए 5,200 रुपये की मांग की थी और स्वीकार की थी एवं इस संबंध में उसके आवेदन को तीन महीने तक अपने पास रखा था। इसके बाद, पूछताछ पूरी होने के बाद पिछले महीने जालंधर रेंज के विजीलेंस ब्यूरो पुलिस स्टेशन में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था, लेकिन आरोपी पटवारी तब से अपनी गिरफ्तारी से बच रहा है। उन्होंने कहा कि उन्हें कल सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा और इस मामले में आगे की जांच जारी है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

संदिग्ध महिला को सुरक्षा एजेंसी ने उठाया : मोबाइल में पाकिस्तानी नंबर होने की आशंका

फिरोजपुर :  फिरोजपुर में एक सुरक्षा एजेंसी द्वारा एक महिला को उसके घर से उठाने की बात सामने आई है। जानकारों का कहना है कि उक्त महिला के मोबाइल में पाकिस्तानी नंबर होने की...
article-image
पंजाब

ऑल इंडिया आदि धर्म मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत सतविंदर हीरा, कमलेश कौर घेड़ा को चेयरपर्सन चुना

गढ़शंकर, 27 फरवरी : श्री गुरु रविदास महाराज जी की जन्मस्थली सर गोवर्धनपुर कांशी, बनारस में अखिल भारतीय आदि धर्म मिशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष बीबी कमलेश कौर घेड़ा की अध्यक्षता में श्रद्धालुओं की उपस्थिति...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

देव संस्कृति के महाकुंभ मंडी शिवरात्रि महोत्सव का भव्य समापन : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और जयराम ठाकुर ने पारंपरिक जलेब में लिया भाग

एएम नाथ। मंडी : प्रदेश की सांस्कृतिक राजधानी मंडी में सात दिनों तक चले अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव का समापन अत्यंत हर्षोल्लास और पारंपरिक भव्यता के साथ संपन्न हुआ, जिसमें बतौर मुख्यातिथि राज्यपाल शिव प्रताप...
article-image
पंजाब

पूर्व विधायक जगबीर सिंह बराड़ आम आदमी पार्टी में शामिल : अब तक तीन पार्टियां शिअद , पीपीपी और कांग्रेस पार्टी छोड़ चुके

चंडीगढ़ : अब तक तीन पार्टियां शिअद, पीपीपी और कांग्रेस पार्टी छोड़ चुके जालंधर छावनी के पूर्व विधायक एवं शिअद नेता जगबीर सिंह बराड़ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। जगबीर सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!