पटवारी 25,000 रुपए रिश्वत लेता, विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथ किया काबू

by

ज़मीन का तबादला और इंतकाल दर्ज करने के बदले
नीरज शर्मा(होशियारपुर), 29 नवंबर:
पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने अपनी भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के दौरान बुधवार को राजस्व हलका शामचुरासी, जि़ला होशियारपुर में तैनात राजस्व पटवारी नरजीत सिंह को 25,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त राजस्व कर्मचारी के विरुद्ध यह केस होशियारपुर जिले के गाँव कडियाना निवासी बलदेव सिंह की शिकायत पर दर्ज किया गया है।
अधिक जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो से सम्पर्क कर दोष लगाया है कि उक्त पटवारी उसकी ज़मीन का पड़ोसी के साथ तबादला करने और उसका इंतकाल दर्ज करने के बदले 30,000 रुपए रिश्वत माँग रहा है परन्तु बातचीत के दौरान सौदा 25,000 रुपए में तय हुआ है।
प्रवक्ता ने आगे बताया कि जालंधर रेंज की विजीलैंस यूनिट ने शिकायत में लगाए गए दोषों की पड़ताल करते हुए एक जाल बिछाया जिसके अंतर्गत दोषी पटवारी को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में शिकायतकर्ता से 25,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया और रिश्वत की राशि भी बरामद कर ली।
इस सम्बन्धी राजस्व विभाग के उपरोक्त दोषी कर्मचारी के खि़लाफ़ विजीलैंस ब्यूरो के थाना जालंधर रेंज में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। उसे कल अदालत में पेश करके रिमांड की माँग की जायेगी। उन्होंने बताया कि इस मामले में आगे की जांच जारी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दो के खिलाफ मामला दर्ज : किसी और की जमीन का बयाना करवा ठगे 5 लाख

नवांशहर। स्थानीय थाना सिटी पुलिस ने किसी दूसरे व्यक्ति की जमीन का बयाना करवाकर 5 लाख रुपए की ठगी करने के मामले में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना सिटी से...
article-image
पंजाब

ज़िले में बाल कल्याण कमेटी व जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड का पुनर्गठन: डिप्टी कमिश्नर

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा विधायक : डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने बताया कि जिले में 0 से 18 वर्ष की आयु के बच्चों की सुरक्षा और देखभाल तथा किसी कारणवश कानून के टकराव में आने...
article-image
पंजाब

शिरोमणी अकाली दल के वाईस प्रधान सुनील चौहान बाल बाल बचे

गढ़शंकर : शिरोमणी अकाली दल के वाईस प्रधान सुनील चौहान की सकार्पियों गाड़ी की ट्रैकटर ट्राली से हुई भीषण टक्कर में सुनील चौहान बाल बाल बच गए। हालांकि उन्हें काफी चोटें लगी है।डॉक्टरों ने...
article-image
पंजाब

कुषि कानूनों की बीत ईलाके के अड्डा झाूगियां में प्रतियां जलाई, आठारह जनवरी को बीत ईलाके में ट्रैकटर रैली निकालने की घोषणा

गढ़शंकर: कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली बार्डरों पर चल रहे अंदोलन के चलते किसान र्मोचे ने गावों में कृषि कानूनों की प्रतिया जलाने के आहावान पर बीत ईलाके के अड्डा झूगियां में विभिन्न संगठनों...
Translate »
error: Content is protected !!