पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से लगी आग में जलने से 6 व्यक्तियों की मौत, 14 घायल, एसडीएम हरोली करेंगे जांच

by

सभी घायल प्रवासी मजदूर,11 पीजीआई रैफर
डीसी राघव शर्मा ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ घटनास्थल का किया निरीक्षण
ऊना : बाथू में एक निजी प्लॉट पर शैड में चल रही अवैध पटाखा फैक्टरी में प्रातः करीब 10 बजे विस्फोट होने से आग लगने से 6 व्यक्तियों की मौत हुई है, जबकि 14 अन्य गंभीर घायल हो गए । आग लगने की घटना से 11 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रैफर किया गया है, जबकि तीन घायलों का इलाज क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में चल रहा है। घायलों में 12 महिलाएं और दो पुरूष शामिल हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही हिमाचल प्रदेश औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार तथा उपायुक्त ऊना राघव शर्मा, एसडीएम विकास शर्मा सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उपायुक्त राघव शर्मा ने कहा कि शैड में किन्हीं कारणों की वजह से आग लग गई, जिसमें झुलस कर छह व्यक्तियों की मृत्यु हुई है। तीन मृतक महिलाओं की पहचान उत्तर प्रदेश के प्रवासी मजदूरों के रूप में हुई है, जबकि तीन अन्य मृतकों की शिनाख्त की जा रही है। उन्होंने कहा कि आग लगने की वजह से शव बुरी तरह से झुलस गए हैं, जिसकी वजह से पहचान करना भी मुश्किल हो रहा है। राघव शर्मा ने कहा कि हादसे के कारणों की छानबीन की एसडीएम से जांच करवाई जाएगी। संबंधित धाराओं में पुलिस मुकदमा दर्ज कर रही है और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को 15 हजार तथा मामूली रूप से घायलों को 5 हजार रुपए की फौरी राहत प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि पटाखा उद्योग संचालित करने के लिए आवश्यक एक्सपलोसिव लाइसेंस व अग्निशमन विभाग की एनओसी भी अब तक नहीं मिली है।
वहीं एचपीएसआईडीसी उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं प्रकट की और कहा कि पटाखा फैक्ट्री अवैध रूप से निजी भूमि पर चल रही थी। यहां पर न तो बिजली का कनेक्शन है, न ही पानी का। उन्होंने कहा कि प्रशासन को सभी दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ने और उन्हें कड़ी सज़ा दिलाने के निर्देश दिए गए हैं।
घायलो कि सूची : नरासर पुत्री नूरा, लसरत पत्नी अली हुसैन, हस्गिरी पत्नी नूरा निवासी संतोखगढ़, जुशी पुत्र चंद्रपाल निवासी हरोली, नसरीन पत्नी सलीम, शकीला पत्नी नवी हुसैन, इसरत पत्नी मोहमंद मोविंन, अंशमा पत्नी मालु, नतीशा पत्नी अब्दुल जावेद, मुस्कान पुत्री छोटे सलीम, जाफरी पत्नी नूर मोहम्मद, फारा पुत्री सागिर, जशेल पुत्र बरठी निवासी संतोखगढ़। सभी घायल प्रवासी मजदूर है और यहां काम करने के लिए आएं थे तो संतोखगढ़ व हरोली में रह रहे थे।
बाथू हादसे की एसडीएम हरोली करेंगे जांच :
बाथू हादसे की जांच एसडीएम हरोली विकास शर्मा करेंगे। यह आदेश जारी करते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा कि एसडीएम हरोली हादसे के कारणों की जांच कर अपनी रिपोर्ट उन्हें प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने कहा कि एसडीएम को एक्सपलोसिव एक्ट 1884 की धारा 9(2) की शक्तियों को प्रयोग करने के साथ-साथ रुल 128 के तहत तलाशी लेने तथा सामग्री को जब्त करने का अधिकार होगा।
कंवर व सत्ती ने जताया शोक:
वहीं ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर व छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने बाथू में हुए आग हादसे में 6 व्यक्तियों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं प्रकट की हैं। उन्होंने कहा कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 6 जून से चंबा प्रवास पर

एएम नाथ। चम्बा  : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 6 जून से चंबा प्रवास पर रहेंगे। विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष 6 जून को सांय समोट एवं 7 जून को हार में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भनौता में राक्षसी ताड़का ने ऋषियों के यज्ञ को किया तहस-नहश मचाया तांडव : भगवान राम चंद्र ने किया ताड़का का वध

एएम नाथ। चम्बा :  राम लीला क्लब भनौता में नवरात्रे की तीसरी संध्या में कलाकारों ने अपनी कला से दर्शकों को मोहित किया। आज के कार्यक्रम में कलाकार धीरू ने ताड़का का मुख्य किरदार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एचपीवी टीकाकरण अभियान के तहत ऊना ज़िला में अभी तक 1250 से अधिक बच्चियों को लगी वैक्सीन

मिशन 4500’ के तहत 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की पात्र बालिकाओं के टीकाकरण पर विशेष फोकस रोहित जसवाल।  ऊना, 22 अगस्त. सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए जिला ऊना में चलाए जा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वंशिका ग्रुप ने हासिल किया पहला स्थान : धर्मशाला में आयोजित जिला स्तरीय लोकनृत्य प्रतियोगिता में

धर्मशाला 23 फरवरी भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगड़ा द्वारा जिला स्तरीय लोकनृत्य प्रतियोगिता कम्यूनिटि हाल कोतवाली बाजार धर्मशाला में आयोजित करवाई गई जिसमें जिला से लगभग 11 सांस्कृतिक दलांे ने अपनी प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम का...
Translate »
error: Content is protected !!