पटियाला हिंसक प्रदर्शन : इंटैलीजेंस रिपोर्ट को नजरअंदाज करना पड़ा महंगा

by

चंड़ीगढ़ :   पुलिस द्वारा इंटेलीजेंस रिपोर्ट की अनदेखी करने  से पटियाला मैं माहौल खराब होना एक कारण बना। शिवसेना की घोषणा के बाद इंटेलीजेंस ने एक सप्ताह पहले ही चेतावनी दी थी कि टकराव हो सकता है।  पुलिस ने इसे गंभीरता से लेती तो टकराव को टल सकता था। इसका खुलासा सीएम तथा डीजीपी को दी गई इंटेलीजेंस की शुरुआती रिपोर्ट में हुआ है।
जिक्रयोग है कि खालिस्तान पक्षीय गुरपतवंत पन्नू द्वारा खालिस्तान स्थापना दिवस मनाने के ऐलाान के विरोध में शिव सेना ने पहली बार खालिस्तान मुर्दाबाद मार्च निकालने की घोषणा की थी।  शिवसेना नेता हरीश सिंगला के साथियों के अलावा अन्य कोई हिंदू संगठन इसमें शामिल नहीं था। इंटेलीजेंस ने टकराव से 6 घंटे पहले ही पुलिस को अलर्ट कर दिया था।

इसके बावजूद किसी को गिरफ्तार करना तो दूर की बात, पुलिस ने बैरीकेटिंग तक नहीं की। सिर्फ एक सडक़ पर बैरीकेटिंग की गई।
रिपोर्ट में मुताविक अधिकारियों ने न तो बैरीकेटिंग करवाई, ना टीअर गैस के गोलो का औए ना ही वाटर कैनन का प्रबंध किया गया। एस एस पी डॉ नानक सिंह सिर्फ अपने पिस्तौल व अन्य मुलाजिमों से ऐके-47 के साथ हवा में फायर करते रहे। इसके उलट प्रदर्शनकारी पुलिस के सामने नाचते नजर आए।
एसपी सिटी हरपाल सिंह को शहर के बारे में पूरी जानकारी थी। मार्च के दौरान वह मूक दर्शक बने रहे। डीएसपी अशोक कुमार गुरुद्वारा दुख निवारण से लेकर श्री काली देवी मंदिर तक हर स्थान पर मौजूद थे। काली माता मंदिर के समीप थानों के एसएचओ विक्रमजीत बराड़ तथा एसएचओ गुरप्रीत सिंह दोनों ही पक्के तौर पर तैनात थे पर स्थिति को संभाल नहीं सके।

वही पंजाब पुलिस के साइबर विंग तथा इंटेलीजेंस ने फोटों तथा वीडियो को एकत्रित करना शुरु कर दिया है। पुलिस को लगभग 43 वीडियो प्राप्त हुए हैं। फोटो एवं वीडियो को एकत्रित करके जांच की जिम्मेदारी एआईजी रैंक के अधिकारी को सौंपी गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

एनसीसी कैडेट्स देश की वर्तमान परिस्थिति के लिए तैयार बर तैयार

होशियारपुर/जालंधर/दलजीत अजनोहा : भारत का स्विट्जरलैंड’ कहे जाने वाले कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा 26 भारतीयों की कायरतापूर्ण हत्या की घटना ने सम्पूर्ण भारतीय जनमानस को झकझोर कर रख दिया। जवाब में, सरकार...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

न्यूजीलैंड स्टडी वीजा के लिए अप्लाई करने का सुनहरा मौका: कंवर अरोड़ा

नवांशहर।  कंवर अरोड़ा कंसल्टेंट के MD कंवर अरोड़ा ने कहा कि न्यूजीलैंड स्टडी वीजा के लिए अप्लाई करने का शानदार मौका है। जिन स्टूडेंट्स ने 2023,24 या 2025 में 12वीं पास की है। पंजाब...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा

सरकारी एलीमेंट्री स्कूल पद्दी सूरा सिंह में सोशल वेलफेयर सोसायटी द्वारा दो दर्जन से अधिक विरासती पेड़ लगाए

गढ़शंकर। सोशल वेलफेयर सोसायटी रजि. के प्रधान हरवेल सिंह सैनी की अगुआई में सरकारी एलीमेंट्री स्कूल पद्दी सूरा सिंह में मुख्याध्यपक  जसबीर सिंह और शहर के सेवानिवृत्त भूपिंदर सिंह के नेतृत्व में दो दर्जन...
Translate »
error: Content is protected !!