पट्टा बरागू मार्ग पर पलटा : रोलर चालक व परिचालक ने छलांग लगा कर बचाई जान

by

पट्टा मेहलोग, 8 मार्च (तारा) :  पट्टा मेहलोग- बरागू- सड़क पर सड़क निर्माण करने वाले ठेकेदार का रोलर को बैक करते समय मोड़ पर पलट गया। जिससे वह खाई में चला गया और कुछ दूरी पर जाकर खेर के पेड़ से अटक गया। जैसे ही रोलर पलटने लगा, उस पर सवार चालक व परिचालक ने छलांग मार दी। जिससे दोनों घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से पट्टा अस्पताल में भर्ती कराया गया।
यह घटना सुबह 9 बजे की है। ठेकेदार के बरागू मोड पर दो रोलर खड़े थे। उसमें से एक रोलर को चालक व परिचालक मोड़ने लगे । जैसे ही चालक ने रोलर को मोडना शुरू किया तो वह खाई कोई ओर पलट गया। रोलर के पलटते ही चालक व परिचालक ने छलांग लगा कर अपनी जान बचाई। चालक तो सड़क के साथ ही गिर गया लेकिन परिचालक कुछ दूरी पर झाड़ियो में लुड़क कर चला गया। रोलर पड़ते काफी शौर व धुल उड़ी जिससे दूसरे ओर पहाड़ के ठेडपुरा गांव के लोगों ने फोन करके रमेश रघुवंशी, पंचायत के उपप्रधान नेक राम, आशा राम, भूपेंद्र व सागर को सूचना दी। सूचना मिलते ही बरागू व कासल गांव के लोग इकट्ठे हो गए। चालक को हल्की चोटें आई। और उसने उठ कर कुछ दूरी पर खेर के पेड़ से अटके रोलर को उसने बंद किया। लेकिन परिचालक झाड़ियो में ही फंसा रहा जिससे लोगों ने उठा कर बाहर निकाला। उसके पांव में चोट आई थी। उपचार के लिए स्थानीय व्यक्ति सागर अपनी कार से पट्टा सामुदायिक केंद्र ले गया। जहां पर उपचार के बाद दोनों को घर भेज दिया गया। पंचायत के उपप्रधान नेक राम ने मामले की पुष्टि की है।
फोटोकैप्शन
पट्टा –बरागू मार्ग पर सड़क के साथ पलटा रोलर

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र भुंतर व आदर्श जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र कुल्लू का DC तोरुल एस रवीश ने किया निरीक्षण

कुल्लू,  17 फरवरी :   उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश ने आज भून्तर स्थित एकीकृत नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि भुंतर स्थित एकीकृत नशा मुक्ति एवं पुर्नवास केंद्र...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पेयजल की गुणवत्ता का ध्यान रखें, सैंपलिंग-टेस्टिंग बढ़ाएं : डीडब्ल्यूएसएम की बैठक में उपायुक्त अमरजीत सिंह ने अधिकारियों को दिए निर्देश

एएम नाथ। हमीरपुर 26 दिसंबर। उपायुक्त अमरजीत सिंह ने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को जिला में पेयजल की स्वच्छता एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने और फील्ड में अधिक से अधिक सैंपलिंग एवं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रोजगार मेले में 3184 युवाओं को मिलेगा जॉब का अवसर: बाली

42 नामी गिरामी कंपनियों ने भेजी वेकेंसी रिपोर्ट :  बाल मेले के समापन पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु करेंगे शिरकत धर्मशाला, 22 जुलाई। नगरोटा में बाल मेले के उपलक्ष्य पर 25 जुलाई को राज्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी ने बाल आश्रम के बच्चों के साथ मनाया नववर्ष

हमीरपुर 01 जनवरी:   उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बाल आश्रम सुजानपुर के बच्चों के साथ नववर्ष मनाया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को मिठाइयां और उपहार बांटे तथा केक भी काटा। उपायुक्त ने बच्चों के...
Translate »
error: Content is protected !!