पट्टा में बीडीसी अध्यक्ष उपाध्यक्ष चुनाव स्थगित : पहले दिन नहीं पहुंचा एक भी सदस्य, निर्वाचन के लिए दूसरी बैठक 15 जून को

by

पट्टा मेहलोग, 9 जून (तारा) : पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 79 तथा हिमाचल प्रदेश पंचायत राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के नियम 85 के तहत पंचायत समिति पट्टा के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के निर्वाचन के लिए पीठासीन अधिकारी एवं उपमंडलाधिकारी बद्दी,

डॉ. संजीव धीमान की अध्यक्षता में मंगलवार प्रातः 11:00 बजे एक बैठक पट्टा मेहलोग स्थित आईटीआई भवन में आयोजित की गई।
बीडीओ पट्टा कुलदीप सिंह ने बताया कि बैठक के लिए निर्धारित समय पर कार्यवाही आरम्भ की गई, किन्तु किसी भी पंचायत समिति सदस्य की उपस्थिति दर्ज नहीं हुई। नियमों के अनुसार पीठासीन अधिकारी द्वारा सदस्यों की उपस्थिति हेतु दो घंटे तक प्रतीक्षा की गई। इसके बावजूद कोई सदस्य बैठक में उपस्थित नहीं हुआ, जिसके फलस्वरूप अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के निर्वाचन की कार्यवाही संपन्न नहीं हो सकी तथा बैठक को स्थगित करना पड़ा।
पट्टा पंचायत समिति के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों के निर्वाचन के लिए दूसरी बैठक दिनांक 15 जून को प्रातः 11:00 बजे आयोजित की जाएगी।
बीडीओ द्वारा सभी पंचायत समिति सदस्यों से अपेक्षा की गई है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर निर्वाचन प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में अपना सहयोग प्रदान करें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गैंगस्टर के साथ IAS अफसर की पत्नी के थे अवैध संबंध : दोनों की कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शनिवार को पी लिया जहर

गुजरात के एक वरिष्ठ IAS अधिकारी की पत्नी ने शनिवार को जहर पी लिया। इसके बाद उन्हें गंभीर हालत में गांधीनगर हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। रविवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रोहित ठाकुर ने प्राउंठी मे अग्नि पीड़ित परिवारों से की मुलाकात, हर संभव सहायता का दिया आश्वासन

शिमला, 03 जनवरीः शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि आपदा की स्थिति में प्रदेश सरकार द्वारा आपदा राहत मैन्युअल के तहत राहत प्रदान की जाती है, लेकिन यह भी आवश्यक है कि पहाड़ी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दिसंबर माह के प्रथम सप्ताह में उपलब्ध होगा आलू का बीज- डॉ कुलदीप धीमान

25 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध होगा बीज चंबा, 30 नवंबर : जिला के किसानों को दिसंबर माह के पहले सप्ताह में आलू का बीज उपलब्ध करवाया जाएगा। यह जानकारी देते हुए उपनिदेशक कृषि डॉ....
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

वरिष्ठ पत्रकार दलजीत अजनोहा से संवाद: स्वामी विश्वानंद जी ने ध्यान की शक्ति और धर्मों की एकता पर दिया विशेष बल

कालेश्वर मंदिर (हिमाचल प्रदेश)l दलजीत अजनोहा : वरिष्ठ पत्रकार दलजीत अजनोहा ने हाल ही में हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध कालेश्वर मंदिर के मुख्य पुजारी स्वामी विश्वानंद जी के साथ एक विशेष और विचारोत्तेजक संवाद...
Translate »
error: Content is protected !!