पट्टा में 5 स्कूलों के 151 विद्यार्थियों को बांटी साइकिलें : समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि और ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष रामचंद्र पठानिया

by
एएम नाथ।  भोरंज 25 जून। क्षेत्र के पांच सरकारी स्कूलों राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पट्टा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खरवाड़, राजकीय माध्यमिक विद्यालय जख्योल, राजकीय प्राथमिक विद्यालय जख्योल और राजकीय माध्यमिक विद्यालय बलोखर के 151 विद्यार्थियों के लिए वीरवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पट्टा में साइकिल वितरण समारोह आयोजित किया गया।
कैनरा रोबेको म्युचल फंड कंपनी की कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व योजना के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि और ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष रामचंद्र पठानिया ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक सुधार किए हैं। इससे प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षा के स्तर में बहुत बड़ा सुधार देखने को मिल रहा है। साइकिल वितरण के कार्यक्रम के लिए कैनरा रोबेको म्युचल फंड कंपनी के बिजनेस प्रमुख अरुण सरीन की सराहना करते हुए रामचंद्र पठानिया ने कहा कि इससे विद्यार्थियों को काफी सुविधा होगी और वे जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित होंगे।
कार्यक्रम के विशेष अतिथि अरुण सरीन ने विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत, अनुशासन एवं सामाजिक जिम्मेदारी के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने सपनों को साकार करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का संदेश दिया।
इससे पहले, मुख्य अतिथि, विशेष अतिथि और अन्य अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त करते हुए प्रधानाचार्य तेज सिंह ने कहा कि साइकिल वितरण से विद्यार्थियों को विद्यालय आने-जाने में सुविधा मिलेगी तथा उनकी शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ेगी।
समारोह में सेवन स्टार इंटरनेशनल स्कूल भोटा की प्रबंध निदेशक शिखा सरीन, निदेशक कुलदीप सिंह गुलेरिया, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खरवाड़ के प्रधानाचार्य शिशुपाल, राजकीय माध्यमिक विद्यालय बलोखर की प्रभारी किरण कुमारी, विभिन्न स्कूलों के शिक्षक, विद्यार्थियों के अभिभावक और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय : एम्स, नई दिल्ली की तर्ज पर अटल सुपर स्पेशिएलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान (एआइएमएसएस) चमियाणा में बनाने की स्वीकृति प्रदान

एएम नाथ। धर्मशाला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला कांगड़ा के धर्मशाला में आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता की। मंत्रिमंडल ने वर्ष 2023 में आपदा प्रभावित परिवारों के लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नीट-2026 अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, HRTC बसों में 3 दिन मुफ्त सफर…..एडमिट कार्ड दिखाएं, परीक्षा केंद्र तक फ्री यात्रा करें

NEET छात्रों के लिए हिमाचल सरकार का तोहफा, 20 से 22 जून तक निशुल्क बस सेवा एएम नाथ। ऊना : NEET-2026 परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार ने बड़ी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जल्द चारों विधानसभा क्षेत्र में बनेंगे राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल, व्यय होंगे 200 करोड़— राजेश धर्मानी

बिलासपुर,  30 जनवरी :  जिला बिलासपुर के चारों विधानसभा क्षेत्र में राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल खोले जा रहे हैं। जिसमें बच्चों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होगा । इन स्कूलों के निर्माण पर जिला...
article-image
Uncategorized , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू का आया बड़ा बयान : 2600 गेस्ट टीचर की भर्ती हिमाचल सरकार ने रोकी

एएम नाथ। शिमला, 20 जनवरी :  हिमाचल प्रदेश में स्कूलों-कॉलेजों में 2600 गेस्ट टीचरों की भर्ती की घोषणा करने वाली सुक्खू सरकार ने अब इस भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगा दी है। मुख्यमंत्री सुखविंदर...
Translate »
error: Content is protected !!