पड़ोसियों में झगड़ा : तेजधार हथियारों से हमला कर एक व्यक्ति की कर दी हत्या, दूसरा भाई गभीर घायल

by

मोगा :  मोगा में पड़ोसियों में खूनी संघर्ष हुआ है। मामूली कहासुनी के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि इसमें एक व्यक्ति की जान चली गई। विवाद गली में बाइक खड़ी (पार्क) करने को लेकर हुआ था और फिर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने हो गए।

 मृतक की पहचान बलजीत सिंह (35) के तौर पर हुई है। घटना मोगा के गांव फतेहगढ़ कोरोटाना की है।

जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल खड़ी को लेकर हुए विवाद में करीब 10-12 हमलावर हथियारों के साथ एक परिवार पर टूट पड़े। आरोपियों ने पहले पीड़ित परिवार के घर का गेट तोड़ने की कोशिश की और जब परिवार के लोग बाहर आए तो उन पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में दो भाई गंभीर जख्मी हो गए। गंभीर रूप से जख्मी बलजीत सिंह (35) को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दूसरे गंभीर घायल संदीप सिंह का उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर लिया गया है। हमलावरों की तलाश तेज कर दी गई है।

घायल संदीप सिंह ने बताया कि गली में मोटरसाइकिल खड़ी करने को लेकर उनके पड़ोसी अकसर गाली-गलौज करते थे। 25 सितंबर को गली में मोटरसाइकिल खड़ी थी और पड़ोसी की रेहड़ी मोटरसाइकिल से लग गई, जिस पर उन्होंने गाली देना शुरू कर दिया। इसके बाद बहसबाजी बढ़ी तो उनके पड़ोसी अपने 10-12 साथियों के साथ घर पर हमला करने आ गए पहले गेट को तोड़ने की कशिश की जब बड़े बलजीत सिंह ने उन्हें समझाने की कोशिश की तो उन्होंने लोहे की रॉड से उनके सिर पर वार किया। संदीप सिंह पर भी तलवार से हमला किया गया। बलजीत के सिर पर इतनी जोर से चोट की गई कि वह उठ नहीं पाए। परिवार के अन्य लोग भी बीच बचाव करने आए तो उन पर भी हमला कर दिया गया। संदीप का कहना है कि आरोपियों का इरादा उन्हें दोनों भाइयों को जान से मारने का था। मामूली विवाद के चलते उनके भाई की जान चली गई, जबकि उनके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। संदीप ने न्याय की मांग की है।

धर्मकोट थाना प्रभारी (एसएचओ) गुरमेल सिंह ने बताया कि झगड़े में संदीप सिंह और बलजीत सिंह पर तलवार और लोहे की रॉड से हमला किया गया, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान दलजीत सिंह की मौत हो गई। संदीप सिंह के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

जिले में मीट की दुकाने व स्लाटर हाउस 4 व 14 अप्रैल को बंद रखने के आदेश

होशियारपुर : जिला मजिस्ट्रेट श्रीमती अपनीत रियात ने 4 अप्रैल को श्री गुरु सुदर्शन जन्म शताब्दी महोत्सव व 14 अप्रैल को भगवान महावीर जयंती के मौके पर जिले में मीट की दुकानों व स्लाटर...
article-image
पंजाब

बाबा बर्फानी लंगर सेवा समिति की ओर से बालटाल में लगाए जा रहे लंगरों के लिए रसद का किया ट्रक रवाना

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : बाबा बर्फानी लंगर सेवा समिति मुकेरिया, होशियारपुर व माहिलपुर द्वारा बाबा अमरनाथ यात्रा के दौरान बालटाल में लगाए जा रहे लंगरों के लिए डेरा बापू गंगा दास के दरबार माहिलपुर से...
article-image
पंजाब

बेहद शर्मनाक! ….12वीं क्लास के छात्र ने शिक्षिका के होंठ काटे, हालत नाजुक

मैनपुरी : उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से एक बेहद चौंकाने और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक कक्षा 12 के छात्र ने एकतरफा प्यार की सनक में अपनी पूर्व...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में विरासती मेले का आयोजन 

गढ़शंकर, 20 अगस्त: शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंधन में संचालित बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में कॉलेज के महिला प्रकोष्ठ द्वारा सावन माह को समर्पित विरासती मेले का आयोजन किया गया। मेले...
Translate »
error: Content is protected !!