पति की बेसबॉल बैट से पिटाई, पत्नी-सास समेत 4 पर केस : ₹30,280 और सोने की चेन छीनने का आरोप

by

जगराओं। अखाड़ा नहर पुल के पास घरेलू विवाद को लेकर एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी, सास और दो अन्य लोगों ने उसे घेरकर ईंटों और बेसबॉल बैट से हमला किया। इस दौरान आरोपियों ने उसे सड़क पर गिराकर पीटा और जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने गले से सोने की चेन और जेब से 30,280 रुपये सहित जरूरी दस्तावेजों वाला पर्स निकालने का भी आरोप लगाया है।

पुलिस ने जांच के बाद चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी मलकीत सिंह के अनुसार गांव कुलार निवासी करीब 40 वर्षीय कुलदीप सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 2 अगस्त को वह बाइक पर जगराओं से रायकोट की ओर जा रहा था।

कार आगे लगाकर रोका

कुलदीप सिंह के मुताबिक दोपहर के समय अखाड़ा नहर पुल पार करने के बाद एक सफेद रंग की ऑल्टो कार ने उसका पीछा किया और बाइक के आगे कार लगाकर उसे रोक लिया। आरोप है कि कार में उसकी पत्नी अमनदीप कौर, सास परमजीत कौर, तलवंडी राय निवासी आकाशदीप सिंह और एक अज्ञात युवक सवार था।

पीड़ित के अनुसार उसकी पत्नी ने कथित तौर पर बाइक की चाबी निकाल ली, जबकि उसकी सास ने उसका गला पकड़ लिया। इसके बाद पत्नी और सास ने ईंट से उसके सिर पर वार किए। वहीं, आकाशदीप सिंह और उसके साथी ने उसे पकड़कर सड़क पर गिरा दिया और बेसबॉल बैट से उसकी बाईं बाजू पर हमला किया।

कुलदीप ने आरोप लगाया कि इसी दौरान उसकी पत्नी और सास ने उसकी जेब से पर्स निकाल लिया, जिसमें 30,280 रुपये और जरूरी दस्तावेज थे। उसने यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों ने जमीन पर गिराकर उसके पेट में लात-घूंसे मारे और उसे तथा उसके माता-पिता को जान से मारने की धमकी दी।

राहगीरों के पहुंचने पर आरोपी फरार

शोर मचाने पर आसपास के राहगीर मौके पर जमा हो गए। इसके बाद आरोपी कार में बैठकर मौके से फरार हो गए। लोगों ने एक ऑटो रुकवाकर घायल कुलदीप सिंह को जगराओं के सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज किया गया।

पुराने पारिवारिक विवाद का मामला

कुलदीप सिंह ने पुलिस को बताया कि उसका पत्नी और ससुराल पक्ष के साथ पहले से विवाद चल रहा है। उसके अनुसार पत्नी ने पहले उसके और उसके माता-पिता के खिलाफ एक आपराधिक मामला दर्ज करवाया था। इस मामले में उसके ससुर ने गवाही दी थी, लेकिन अदालत ने उसे और उसके माता-पिता को बरी कर दिया था। पीड़ित ने इसी पुरानी रंजिश को हमले की वजह बताया है।

पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच शुरू की थी। मेडिकल रिपोर्ट में कुलदीप के शरीर पर पांच चोटों की पुष्टि हुई है। पुलिस जांच में चार लोगों द्वारा मारपीट किए जाने की बात सामने आने के बाद आकाशदीप सिंह, अमनदीप कौर, परमजीत कौर और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार सोने की चेन और नकदी छीनने के आरोपों की जांच अभी जारी है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

होशियारपुर में नशे के खिलाफ जॉइंट एक्शन प्लान – पंजाब बाल अधिकार संरक्षण आयोग के चेयरपर्सन ने की समीक्षा : सख्त निर्देश जारी

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : पंजाब राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग, मोहाली की चेयरपर्सन कंवरदीप सिंह की अध्यक्षता में होशियारपुर जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे जॉइंट एक्शन प्लान के तहत जिले के...
article-image
पंजाब

एएसआई रशप्रीत सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार : नर्स का गला घोंट कर की थी हत्या

चंडीगढ़। मोहाली के गांव सोहाना में बीते दिनों नर्स की हत्या कर फरार हुए बर्खास्त एएसआई रशप्रीत सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शादीशुदा होने के बावजूद युवती के साथ उसका अफेयर...
article-image
पंजाब

आम आदमी पार्टी ने तीन साल बाद एक बार फिर महिलाओं से की वादाखिलाफी : भाजपा शासित राज्यों में महिलाओं को दी जा रही सम्मान राशि -निमिशा मेहता

गढ़शंकर- गढ़शंकर से भाजपा हलका इंचार्ज निमिशा मेहता ने पंजाब सरकार द्वारा जारी किए गए बजट के बारे में बोलते हुए कहा है कि महिलाओं को एक हजार रुपये प्रतिमाह देने का वादा करने...
article-image
पंजाब

38 लाख 52 हजार के डाटा पैकेज की सुविधा मिलेगी जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों को हर साल : डी.सी -आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को पोषण ट्रैकर एप के लिए 2 हजार रुपए प्रति वर्ष का मोबाइल डाटा पैकेज मिलेगा

होशियारपुर, 2 जून – सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री डॉ. बलजीत कौर के नेतृत्व में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए प्रत्येक आंगनबाड़ी...
Translate »
error: Content is protected !!