पति की हत्या: पत्नी ने प्रेमी से मिल कर की हत्या, मृतक की मां ने सीसीटीवी कैमरे में हो गई बंद घटना के बारे में पुलिस को ढ़ी जानकारी

by

लुधियाना| जगराओं में एक महिला ने अपने प्रेमी से मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया।
मृतक इंद्रजीत सिंह निवासी गांव झोरडा की मां बलवीर कौर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका बेटा गांव के गुरुद्वारा साहिब में पाठी था। 6 सितम्बर की रात 9 बजे के करीब उसका बेटा गुरुद्वारा साहिब से पाठ कर घर वापस आकर अपने बच्चों और पत्नी के साथ खाना खाने के बाद कमरे में जाकर सो गया।
7 सितम्बर की सुबह वह नहाकर पाठ करने के लिए गुरुद्वारा साहिब में चली गई थी और जब 8 बजे के करीब उसने वापस आकर देखा कि उसका बेटा इंद्रजीत सिंह बिस्तर पर मृतक पड़ा है और उसकी पत्नी किरनदीप कौर उसके मृतक बेटे की लाश के पास बैठी विलाप कर रही है।
वह भी बेटे की लाश को देखकर अपनी सुधबुध खो बैठी थी। बेटे के शरीर पर कोई घाव के निशान भी नहीं थे, जिसके चलते उन्होंने पुलिस की 174 की कार्रवाई के बाद बेटे का अंतिम संस्कार करवा दिया था।
मृतक की मां ने पुलिस को बताया कि बाद में जब उसने अपने घर में लगे कैमरों के सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो पता चला कि 6 सितम्बर की रात साढ़े 11 बजे से 7 सितम्बर की सुबह ढाई बजे तक बंद कैमरे बंद थे।
बलवीर कौर ने बताया कि उसके बेटे की पत्नी किरनदीप कौर ने अपने प्रेमी हरदीप सिंह के साथ मिलकर इंद्रजीत सिंह का गला घोंट दिया। पुलिस ने किरनदीप कौर को गिरफ्तार कर लिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मोटरसाइकिल सवार से 117 ग्राम नशीला पाउडर बरामद, मुकदमा दर्ज।

गढ़शंकर, 7 नवंबर :  गढ़शंकर पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार मोहम्मद अहसान पुत्र मोहम्मद सादिक निवासी वार्ड नंबर 2, माहला जोडिया, गढ़शंकर को 117 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

22 महीनें में 25 हज़ार करोड़ का कर्ज है सुखविंदर सिंह सुक्खू की उपलब्धि – फिर से कांग्रेस का गारंटी कार्ड पढ़ें और अपने नेताओ के भाषण सुने मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि अब प्रदेश के लोग छोड़ दें विकास और गारंटियों के पूरे होने की आस एएम नाथ। शिमला :   पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री...
article-image
पंजाब

Tipper Runs Over Young Woman’

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Jan.16 : A horrific accident at Mahilpur’s main chowk on the Hoshiarpur-Chandigarh highway left a 26-year-old woman with both legs crushed after a tipper truck ran over them.According to eyewitnesses, Lakhwinder Kaur, daughter...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज गढ़शंकर और सिख नेशनल कॉलेज बंगा का फाइनल में प्रवेश : 21वें राज्य स्तरीय ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का तीसरा दिन

गढ़शंकर, 10 फरवरी: ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट कमेटी द्वारा खालसा कॉलेज गढ़शंकर के फुटबॉल स्टेडियम में आयोजित किए जा रहे 21वें राज्य स्तरीय ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के तीसरे दिन...
Translate »
error: Content is protected !!