पति ने उठाया खौफनाक कदम : पत्नी के किराए के घर को लगाई आग….9 लाख का सामान जलकर राख

by

मुक्तसर :  लंबी के गांव पन्नीवाला फत्ता में नाराज पति ने पत्नी के किराए के मकान में आग लगा दी गई। आग से यहां अंदर पड़ा सारा सामान जल कर राख हो गया। वहीं मकान को भी भारी क्षति पहुंची है।

इस घटना से घर समेत सामान का लगभग नौ लाख रुपये का नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

सुमन कौर पत्नी कुलदीप सिंह ने बताया कि वह एएनएम सरकारी अस्पताल आलमवाला में ड्यूटी करती है और पन्नीवाला फत्ता में अपने मायके के गांव में किराये पर मकान ले कर रहती है। बीती रात सुमन कौर की नाइट ड्यूटी थी तो उसका पति जो कुछ समय से सुमन कौर से नाराज होने कारण अलग अपने गांव उड़ांग में रहा है।

सुमन कौर ने बताया कि पति ने दीवार फांद कर घर में घुसा और आग लगा दी। पड़ोसी हरबंस सिंह जटाणा ने देखा तो उसने शोर मचाया कर और व्यक्ति इकट्ठे किए और बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। कुलदीप सिंह भागने में कामयाब हो गया। हरबंस सिंह ने बताया कि जब कुलदीप सिंह सुबह आया तो उसने धमकी दी कि वह अभी और नुकसान करेगा।

मकान मालिक सुरिंदर सिंह ने बताया कि उसके मकान का लगभग पांच लाख रुपये का नुकसान हो गया है और सुमन कौर के सामान का साढ़े चार लाख अलग नुकसान हुआ है। घटना की सूचना मिलने पर थाना कबरवाला के प्रभारी हरप्रीत कौर और पुलिस चौकी पन्नीवाला के इंचार्ज वेद प्रकाश मौके पर पहुंच गए और सारी स्थिति का जायजा लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि केस वैरिफाई कर रहे हैं और जल्दी ही तफ्तीश के बाद कार्रवाई करेंगे। उन्होंने बताया कि दोषी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

श्राद्ध पक्ष में वास्तु अनुसार पौधे लगाकर पितरों का आशिर्वाद प्राप्त करें : डॉ भुपेंद्र वास्तुशास्त्री 

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  श्राद्ध पक्ष में पितर देवता पृथ्वी के करीब भ्रमण करते हैं हर कोई व्यक्ति की चाहत होती है की उनके पितर देवता प्रसन्न रहे एवम असीम आशिर्वाद प्रदान करते रहे। श्राद्ध...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

30-35 लाख मुआवजा नशे में उड़ाया : चिट्टे के लिए की चोरी, 2 युवक गिरफ्तार

  मंडी :  हिमाचल प्रदेश में ड्रग्स युवाओं की रग रग में घर कर चुका है. अब युवक नशे की पूर्ति के लिए चोरी भी करने लगे हैं. ताजा मामला सूबे के मंडी जिले...
article-image
पंजाब

बंबीहा गैंग का गेंगस्टर गिरफ्तार : चार पिस्टल, आठ कारतूस मिले

मोगा  l मोगा में बंबीहा गैंग से जुड़ा बदमाश गिरफ्तार किया गया है। मोगा सीआईए स्टाफ ने बड़ी कार्रवाई करते बंबीहा गैंग के एक गुर्गे को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव अजीतवाल...
article-image
पंजाब , समाचार

विधायक जसबीर गिल ने DC कोमल मित्तल के साथ किया प्रभावित गांव का दौरा: गांव पुल पुख्ता, फ़िरोज रैलियां, नत्थूपुर, तलवंडी ड्डडिया, पत्ती मीरापुर व बहादुरपुर में बरसात के कारण खेतों में हुआ जल भराव

गांवो की पंचायतों के साथ मिलकर पानी की निकासी के किए जाएंगे योग्य प्रबंध: विधायक जसबीर गिल गांव वासी कब्जे हटाकर पानी के प्राकृतिक फ्लो में रुकावट को दूर करने में करें सहयोग: डिप्टी...
Translate »
error: Content is protected !!