पति-पत्नी की सांप के काटने से मौत : साथ सो रहा छोटा बच्चा बाल-बाल बच गया

by

लुधियाना : गांव थरीके में रविवार देर रात डेयरी में सो रहे पति-पत्नी को सांप ने काट लिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी की मौत अस्पताल में उपचार के दौरान हुई। इस दौरान दंपती के साथ सो रहा छोटा बच्चा बाल-बाल बच गया। दंपती के तीन बच्चे छत पर सो रहे थे।
मृतकों की पहचान बिहार निवासी सुशील कुमार और ललिता देवी के तौर पर हुई है। सुनील पासवान (40) और ललिता देवी (38) पिछले दो साल से डेयरी में रह रहे थे। बताया जा रहा है कि रविवार देर रात दोनों डेयरी के नीचे वाले कमरे में सो रहे थे। साथ में उनका पांच साल का बच्चा भी सो रहा था। बाकी तीन बच्चे छत पर सोए थे। देर रात सांप ने सुनील पासवान को काट लिया। इसके बाद उसकी पत्नी को भी सांप ने काटा। सांप के काटने पर ललिता जाग गई और सांप को देख लिया। सांप देखकर उसने शोर मचाया तो डेयरी संचालक और अन्य लोग वहां जमा हो गए। महिला ने बताया कि अंदर सांप आ गया है और उसके पति और उसे काट लिया है। इस पर डेयरी संचालक व अन्य लोग उन्हें अस्पताल लेकर गए जहां दोनों की मौत हो गई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बाबा बालक नाथ जी के दर्शनों को जत्था रवाना

होशियारपुर / दलजीत अजनोहा ; नई आबादी में पड़ते टाकी मोहल्ला से एक जत्था भगत प्रेम सिंह की अगुवाई में बाबा बालक नाथ जी के दर्शनों को रवाना हुआ। इस मौके पर झंडे की रस्म...
article-image
पंजाब

लिपस्टिक लगा, चेहरे पर लाली लगाकर सलवार सूट पहन कर पहुंचा : गर्लफ्रेंड की परीक्षा देने पहुंचा

फ़रीदकोट  :  पंजाब के फरीदकोट जिले से एक हैरान करने वाली खबर आ रही है। अपनी गर्लफ्रेंड को पास कराने के लिए एक युवक ने न सिर्फ सलवाट सूट पहना, बल्कि चेहरे पर लाली...
article-image
पंजाब

माता चिंतपूर्णी मेले के दौरान यात्रा के लिए भार ढोने वाले वाहनों का प्रयोग न करें श्रद्धालु: ADC राहुल चाबा

ए.डी.सी ने माता चिंतपूर्णी मेले के प्रबंधों संबंधी अधिकारियों के साथ की बैठक होशियारपुर, 08 अगस्त: अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर राहुल चाबा ने 17 अगस्त से शुरु होने वाले माता चिंतपूर्णी मेले संबंधी आज अधिकारियों...
Translate »
error: Content is protected !!