पति-पत्नी ने किया होटल में चिट्टे का नशा : फिर आपस में लड़े, कमरे के अंदर का नजारा देख पंजाब पुलिस के उड़े होश

by

जीरकपुर :  पंजाब के जीरकपुर के एक होटल में देर रात पुलिस ने एक युवा दंपति को हेरोइन (चिट्टा) पीने के आरोप में गिरफ्तार किया। मामला तब सामने आया जब रमाडा होटल प्रबंधन ने पुलिस को सूचित किया कि एक जोड़ा नशे की हालत में होटल के कमरे में झगड़ा कर रहा है।

सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और तलाशी के दौरान हेरोइन के सेवन के सबूत बरामद किए। जीरकपुर थाना प्रभारी सतिंदर सिंह ने बताया कि होटल प्रबंधन से सूचना मिलने पर पीसीआर टीम के एएसआई राजिंदर सिंह मौके पर पहुंचे। इसके बाद एएसआई सुलखन सिंह ने होटल के कमरे की तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस को इस्तेमाल किए गए पन्नी के टुकड़े, एक लाइटर और सिगरेट का पैकेट मिला। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों ने मौके पर ही स्वीकार किया कि उन्होंने कुछ समय पहले हेरोइन का सेवन किया था।
 हरियाणा के रहने वाले :  गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 27 वर्षीय आदित्य प्रताप मुखर्जी, निवासी सोहना (गुड़गांव) और उसकी पत्नी 28 वर्षीय भावना निवासी भिवानी (हरियाणा) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) की धारा 27, 61 और 85 के तहत मामला दर्ज किया है। डेरा बस्सी के सिविल अस्पताल में करवाए गए मेडिकल परीक्षण में दोनों का डोप टेस्ट पॉजिटिव पाया गया। जांच में यह भी सामने आया कि आदित्य गुड़गांव की एक रियल एस्टेट कंपनी में कार्यरत है, जबकि उसकी पत्नी भावना पीएचडी कर रही हैं।

जीरकपुर परिजनों से मिलने आया था कपल : 
पुलिस ने बताया कि दंपति जीरकपुर अपने परिजनों से मिलने आए थे। आदित्य के पिता प्रतीक मुखर्जी का इलाज जेपी अस्पताल में चल रहा था, जिसके चलते दोनों ने होटल में रात बिताने का निर्णय लिया। अब पुलिस यह जांच कर रही है कि हेरोइन दंपति को कहां से और कैसे मिली। पुलिस टीम होटल परिसर के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उन्होंने नशे का सामान खुद लाया था या किसी तीसरे व्यक्ति ने उन्हें उपलब्ध कराया। वहीं गिरफ्तार दंपति को डेरा बस्सी कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां अदालत यह तय करेगी कि उन्हें पटियाला सेंट्रल जेल भेजा जाएगा या मोहाली नशामुक्ति केंद्र में इलाज के लिए भेजा जाएगा।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं : सुनील शर्मा बिट्टू

अणु में छात्राओं की 67वीं राज्य स्तरीय अंडर-19 इंडोर खेल प्रतियोगिता शुरू; 12 जिलों और एक स्पोर्ट्स हॉस्टल की 803 खिलाड़ी 10 खेलों में दिखाएंगी दमखम एएम नाथ।  हमीरपुर, 11 अक्टूबर। हिमाचल प्रदेश के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊर्जा मंत्री सुखराम चैधरी ने सलोह में 3.48 करोड़ रुपए से बने सब स्टेशन का किया लोकार्पण

सुखराम चैधरी ने ढक्की स्कूल में किया 79 लाख से बनने वाले 8 कमरों के ब्लॉक का शिलान्यास ऊना, 13 सितंबरः बहुद्देशीय परियोजनाएं तथा ऊर्जा मंत्री सुखराम चैधरी ने आज हरोली विस क्षेत्र के...
article-image
पंजाब

दहेज के लिए पत्नी को परेशान करने पर पति पर मामला दर्ज

गढ़शंकर : गढ़शंकर पुलिस ने सीमा पत्नी अश्विनी कुमार के विरुद्ध दहेज लाने के लिए परेशान करने पर अश्विनी कुमार के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। सीमा पत्नी अश्विनी कुमार पुत्री...
article-image
पंजाब

शहीद ऊधम सिंह के शहीदी दिवस पर पर सीपीआईएम ने शहीदों के आदर्शों पर चलने का संकल्प लेने का किया आह्वान

गढ़शंकर l शहीद ऊधम सिंह के शहीदी दिवस पर स्थानीय डॉक्टर भाग सिंह हॉल में कॉमरेड कुलविंदर संघा की अध्यक्षता में क्रांतिकारी जोश और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम...
Translate »
error: Content is protected !!