पत्नी को खिलाया खाना, फिर साथ किया डांस : कर दिया फिर बड़ा कांड, पति समेत 6 ग्रिफ्तार

by

लुधियाना : पुलिस ने महिला की हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए महिला के पति समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 1 आरोपी की गिरफ्तारी अभी बाकी है. पुलिस कमिश्नर ने इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए बताया कि पति अम्लोक मित्तल ने ही यह साजिश रची थी।
उन्होंने बताया कि आरोपी की प्रेमिका को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने कहा कि कल मृतक के शव को डीएमसी में रखकर जिस तरह से कुछ लोगों ने पूरा माहौल बनाया।

उन्होंने कहा कि हमारी टीम ने बड़ी मेहनत से इस रहस्य को सुलझाया है. पुलिस कमिश्नर ने बताया कि आरोपी ने अपनी पत्नी को ढाई लाख रुपये में सुपारी दी थी। 50 हजार पहले दे दिए थे और 2 लाख रुपये और देने थे. उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले को कुछ लोगों ने हाईलाइट किया और कहा कि ऐसा नहीं करना चाहिए क्योंकि इसका सीधा असर जांच पर पड़ता है।

प्रेम संबंध होने पर दिया हत्या को अंजाम
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि वह पहले भी दो बार अपनी पत्नी को मारने की योजना बना चुका था. कुलदीप चहल ने कहा कि किसी और महिला से प्रेम संबंध होने पर ही इस हत्या को अंजाम दिया गया. उसने बताया कि पत्नी को उसके प्रेम संबंधों के बारे में जानकारी मिल गई थी जिसके बाद वह उसे मारने की योजना बना रहा था. आरोपी जिस कार में आए थे उसे भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।

गहन जांच जारी
उन्होंने कहा कि इस पूरी घटना के लिए उनके पति ही मास्टरमाइंड था. हालांकि घटना स्थल पर आरोपी की प्रेमिका उसके साथ नहीं थी, लेकिन वह भी इस साजिश में शामिल थी. इस संबंध में और गहन जांच की जा रही है, गिरफ्तार आरोपियों में से कुछ साहनेवाल और कुछ ढंडारी के रहने वाले हैं. पुलिस उनके पुराने कागजात की भी जांच कर रही है।

बता दें कि घटना वाली रात आरोपी पहले पत्नी को लेकर शहर से दूर रेस्त्रां में खाना खिलाने के लिए लेकर गया फिर वहाँ उसने खाना खाने के बाद डी जे पर पत्नी के साथ डांस किया जिसकी उसने वीडियो भी बनाई फिर वापसी पर रास्ते में इस घटना को अंजाम दे दिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डॉ. कमलजीत सिंह, ग्रीन प्लैनेट के संस्थापक, AIM (एग्रो इनपुट मैन्युफैक्चरर्स) एसोसिएशन ऑफ इंडिया के कार्यकारी सदस्य के रूप में साझा किया विज़न

जालंधर/दलजीत अजनोहा : बरिष्ठ पत्रकार संजीव कुमार से विशेष बातचीत के दौरान, ग्रीन प्लैनेट के संस्थापक और चेयरमैन डॉ. कमलजीत सिंह ने AIM (एग्रो इनपुट मैन्युफैक्चरर्स) एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महासचिव के रूप में...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज माहिलपुर में बीपीईएस का तीन वर्षीय पाठ्यक्रम शुरू करने की मनजूरी

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ ने सिख एजुकेशनल काउंसिल के प्रबंधन में चल रहे श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कॉलेज माहिलपुर में चालू सत्र से शारीरिक शिक्षा विभाग में बीपीईएस का तीन वर्षीय...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दुल्हन को शादी से पहले भगा ले गई उसकी सहेली : समलैंगिक रिश्ते का अनोखा मामला

तरनतारन : पंजाब के तरन तारन जिले से सामने आई एक घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है. इस मामले ने न सिर्फ स्थानीय लोगों को चौंकाया है, बल्कि परिवार को भी...
article-image
पंजाब

पांच हफ्ते में तीसरी बार चैकिंग : करीब 14 बसों की जांच, 6 के काटे चालान

ट्रांसपोर्ट, जिला बाल सुरक्षा विभाग व ट्रेफिक पुलिस ने की कार्रवाई नवांशहर। जिले में सड़कों पर स्कूली बच्चों को लेकर दौड़ रहीं बसों की हालत में अभी भी सुधार नहीं हो पाया है। पिछले...
Translate »
error: Content is protected !!