पत्नी को स्टडी वीजा पर कनाडा भेजा, दो साल बाद कनाडा से पत्नी ने फोन कर कह दिया तुम्हें तलाक देना है : 25 वर्षीय पति ने परेशान होकर पंखे से फंदा लगाकर कर ली आत्महत्या ….पत्नी ,सास, साले सहित चार के खिलाफ मामला दर्ज

by

गढ़शंकर। पत्नी को स्टडी वीजा पर कनाडा भेजा और अब पत्नी द्वारा कनाडा से फोन कर तलाक देने के बात कहने पर गांव गद्दीवाल में 25 वर्षीय पति ने दुखी होकर पंखे से फंदा लगाकर कर आत्महत्या कर ली। युवक को आत्महत्या करने को मजबूर करने के आरोप तहत मृतक की पत्नी, सास और साले सहित चार के खिलाफ गढ़शंकर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मृतक युवक की पत्नी इस समय कनाडा में रहती है।
गांव गद्दीवाल के अमरजीत सिंह आयु 25 वर्ष पुत्र किशन सिंह ने 27 मार्च को शाम पांच वजे पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। जिसके बाद मृतक अमरजीत सिंह की पिता किशन सिंह की शादी 21 जनवरी, 2024 को कुलविंदर कौर पुत्री अमरजीत सिंह निवासी गांव गोंदपुर जयचंद , तहसील हरोली , जिला ऊना , हिमाचल प्रदेश से हुयी थी। शादी के बाद 15 लाख रुपए लगाकर अमरजीत ने अपनी पत्नी कुलविंदर कौर को स्टडी वीजा पर सरी, कनाडा भेजा था। जिसके बाद जून 2024 से लेकर दिसंबर 2024 तक हर महीने एक एक लाख रुपए फीस के मंगवाए जो अमरजीत ने अपनी पत्नी कुलविंदर कौर के खाते में डलवाये। कुलविंदर कौर ने कनाडा में ही बेटी को जन्म दिया तो बेटी के जन्म से पहले भी अमरजीत सिंह ने कुलविंदर कौर को कपड़े , दवाई , वर्त्तन व अन्य जरुरी समान करीब दो लाख का भेजा। जिसके बाद एक फरवरी, 2025 को बेटी को लेकर ने कुलविंदर कौर इंडिया आ गई। उसे लेने के लिए अमरजीत सिंह एयरपोर्ट गया था। लेकिन 22 फरवरी , 2025 को बेटी को अमरजीत सिंह के पास छोड़ कर वापिस कनाडा चली गई है।
मृतक अमरजीत सिंह की पिता किशन सिंह के बयान के मुताबिक अमरजीत सिंह के पास उसकी बेटी ज्यादा ज्यादा रहती थी और कभी कभी अमरजीत की सास कुलजीत कौर ले जाती थी। अमरजीत सिंह को पता चला कि उसकी पत्नी कुलविंदर कौर को चालीस हजार भेजे है तो जब अमरजीत ने अपनी पत्नी कुलविंदर कौर से इस सबंध में पूछा तो उसने अमरजीत सिंह को कहा के तुम कौन होते हो पूछने वाले। मेने अपनी माँ को पैसे भेजे है। कुछ समय बाद अमरजीत सिंह की सास कुलजीत कौर ने अमरजीत सिंह से कहा कि तुम्हारा कनाडा का तो काम बनता नहीं तुम दुबई जायो और काम करो। जिसके बाद अमरजीत सिंह चार दिसंबर को दुबई चला गया और दुबई जाने के बाद उसकी पत्नी कुलविंदर कौर ने अमरजीत सिंह को फोन पर कहा कि तुम्हें तलाक देना है आपका कनाडा काम नहीं बनाना। जिससे अमरजीत सिंह और ज्यादा परेशान रहने लगा और वापिस इंडिया आ गया।
मृतक अमरजीत सिंह के पिता के बयान के मुताबिक अमरजीत सिंह 27 मार्च को कमरे में लेटा हुआ था और उसने उसी कमरे में ही करीब पांच वजे फंदे से लटक कर जान दे दी। किशन सिंह ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि अमरजीत सिंह द्वारा की आत्महत्या के लिए उसकी पत्नी कुलविंदर कौर हाल निवासी कनाडा , सास कुलजीत कौर, साला लखविंदर सिंह पुत्र अमरजीत सिंहनिवासी गांव गोंदपुर जयचंद, तहसील हरोली, जिला ऊना , हिमाचल प्रदेश तथा सुरिंदर सिंह निवासी गड़ी मट्टो ,थाना गढ़शंकर जिम्मेदार है।
जिस पर गढ़शंकर पुलिस ने मृतक की पत्नी कुलविंदर कौर हाल निवासी कनाडा , सास कुलजीत कौर, साला लखविंदर सिंह पुत्र अमरजीत सिंह तथा सुरिंदर सिंह के खिलाफ 108 , 3 (5), 35 (27), 318 (4 ) बीएनएस तहत मामला दर्ज कर लिया है।
फोटो : मृतक अमरजीत सिंह की फाइल फोटो।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

*पोषण ट्रैकर ऐप बंद : आंगनवाड़ी वर्कर्स यूनियन पंजाब सीटू मांगों के समाधान के लिए 29 सितंबर से हड़ताल पर जाएगी : बलजीत कौर मल्लपुरी*

केंद्र सरकार से बजट आने के बावजूद पंजाब सरकार मोबाइल फोन और मानदेय देने में कर रही देरी – लखविंदर कौर नवांशहर : आंगनवाड़ी वर्कर्स यूनियन (सीटू) की जिला शहीद भगत सिंह नगर की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

समस्याओं का यथोचित समाधान करना प्रदेश सरकार की वचनबद्धता , प्रदेश सरकार सभी वर्गों के संतुलित विकास के लिए कार्यरत – डॉ. शांडिल

सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि समाज के सभी वर्गों के संतुलित विकास के साथ हिमाचल प्रदेश को...
पंजाब

स्कूल बीनेवाल का नाम शहीद बलदेव राज के नाम पर रखा, 14 और स्कूलों का नाम शहीदों, स्वतंत्रता सेनानियों और नामवर शख्सियतों के नाम पर रखा: विजय इंदर सिंगला

चंडीगढ़ : पंजाब स्कूल शिक्षा मंत्री श्री विजय इंदर सिंगला ने आज कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली राज्य सरकार द्वारा विभिन्न जिलों के 14 और स्कूलों का नाम शहीदों, स्वतंत्रता...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दर्दनाक हादसा : म​णिमहेश यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ दर्दनाक हादसा, तीन की मौत, 10 घायल

एएम नाथ। भरमौर (चम्बा) : चंबा के भरमौर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। हादसे में एक मासूम बच्ची समेत तीन की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं 10 लोग गंभीर...
Translate »
error: Content is protected !!