पदों के लिए साक्षात्कार पांच जनवरी को : सिक्योरिटी गार्ड, सेल्समैन, अकाउंटेंट, ब्यूटीशियन और सामान्य ड्यूटी के पद

by

ऊना : मैसर्ज सेफ फ्यूचर कंपलीट सोल्यूशन प्राईवेट लिमिटेड सुंदरनगर की ओर से सिक्योरिटी गार्ड, सेल्समैन, अकाउंटेंट, ब्यूटीशियन और सामान्य ड्यूटी के विभिन्न पद भरे जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी अनीता गौतम ने बताया कि इन पदों के लिए साक्षात्कार पांच जनवरी को सुबह 11:00 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं, डिप्लोमा और स्नातक होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए 20 से 30 वर्ष आयु सीमा निर्धारित की गई है। इसके अतिरिक्त साक्षात्कार में चयनित अभ्यर्थी को 13800 से 18000 प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। अनीता गौतम ने बताया कि साक्षात्कार में भाग लेने के लिए कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 62304-32005 पर संपर्क कर सकते हैं। संवाद

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विजिलेंस ब्यूरो ने 5,000 रुपये रिश्वत लेते हुए ड्राइवर को किया गिरफ्तार

चंडीगढ़, 06 अगस्त । पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान मोहाली की एक ट्रैवल कंपनी में काम करने वाले ड्राइवर अमनदीप को 5,000 रुपये रिश्वत लेते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा सदस्यता रद्द करने की मांग : भाजपा में शामिल हुए दो निर्दलीय विधायकों की

शिमला : भाजपा में शामिल हुए दो निर्दलीय विधायकों प्रकाश सिंह व होशियार सिंह के खिलाफ दल बदल कानून का उल्लंघन करने पर विधानसभा सचिव को नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री जी की अगुवाई में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कोरोना काल में बेहतरीन सेवाओं के लिए जीवीके ईएमआरआई के कर्मचारी सम्मानित

ऊना: कोरोना काल में जीवीके ईएमआरआई के कर्मचारियों को आपातकाल में प्रदेशवासियों की सेवा करने के लिए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने सम्मानित किया। उपायुक्त ने ईएमटी अंजली शर्मा, चालक राकेश व बवली को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

छात्रा की मांग पर मुख्यमंत्री ने राजकीय विद्यालय रोहडू के नए भवन के लिए दो करोड़ रुपये की घोषणा की : सीएम सुक्खू ने विद्यार्थियों से किया संवाद, एआई, रोजगार, शिक्षा और हिमाचल के भविष्य पर पूछे गए सवालों के दिए जवाब

एएम नाथ।  रोहड़ू। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज रोहड़ू स्थित पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सीबीएसई के विद्यार्थियों के साथ संवाद किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने शिक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई),...
Translate »
error: Content is protected !!