पद्धर में युवक की पीट-पीटकर हत्या! गुप्तांग पर गंभीर चोट का आरोप, तीन युवकों पर केस

by

एएम नाथ।  पद्धर (मंडी)। उपमंडल के गवाली कस्बे में शनिवार देर रात मारपीट की घटना में गंभीर रूप से घायल 32 वर्षीय युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान अजय कुमार पुत्र शेर सिंह निवासी रोपा, तहसील पद्धर के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर तीन युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, नामजद आरोपितों की पहचान साहिल निवासी नौहली, नवीन निवासी चमाह पद्धर और आदित्य ठाकुर निवासी कटिपरी पद्धर के रूप में हुई है। इनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

बैग लेने रेस्टोरेंट लौटा था अजय

बताया गया है कि अजय कुमार मंडी में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। शनिवार को वह हिमरीगंगा मेला देखने के बाद गवाली स्थित अपनी बुआ के घर पहुंचा था। बुआ के मकान की ऊपरी मंजिल रेस्टोरेंट के लिए किराये पर दी गई है, जबकि परिवार नीचे रहता है।

रात करीब 12 बजे अजय अपने बुआ के बेटे दिनेश कुमार के साथ रेस्टोरेंट में खाना खाने गया। भोजन करने के बाद दोनों नीचे अपने कमरे की ओर जाने लगे। इसी दौरान अजय अपना बैग रेस्टोरेंट में ही भूल गया और उसे लेने वापस चला गया।

रास्ता रोककर मारपीट करने का आरोप

पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक, बैग लेकर सीढ़ियों से नीचे आते समय वहां मौजूद तीन युवकों ने कथित तौर पर अजय का रास्ता रोक लिया। आरोप है कि बहसबाजी के बाद युवकों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान उसके गुप्तांग पर भी गंभीर प्रहार किए जाने का आरोप है।

मारपीट के बाद अजय की तबीयत बिगड़ने लगी। दिनेश कुमार ने फोन के माध्यम से परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद अजय को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पद्धर ले जाया गया।

मंडी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत

अजय की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जोनल अस्पताल मंडी रेफर कर दिया। मंडी में उपचार के दौरान छह सितंबर को उसकी मौत हो गई।

मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज नेरचौक भेजा। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम के दौरान मृतक के गुप्तांग में गंभीर चोट और भारी सूजन पाए जाने की जानकारी सामने आई है। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।

CCTV नहीं, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान अहम

मृतक के पिता शेर सिंह की शिकायत पर पुलिस ने तीनों आरोपितों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी पद्धर लोकेंद्र नेगी ने बताया कि पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं।

घटनास्थल पर सीसीटीवी कैमरे उपलब्ध नहीं होने के कारण पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों के बयान, मेडिकल एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और मौत के सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बड़ा हादसा टला : इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोकना पड़ा विमान : डिप्टी सीएम और डीजीपी भी थे सवार

शिमला   : हिमाचल प्रदेश के शिमला स्थित जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट पर सोमवार सुबह एक बड़ा विमान हादसा टल गया। दिल्ली से शिमला पहुंची एलायंस एयर के एटीआर विमान में लैंडिंग के बाद तकनीकी खराबी आ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को विशेष प्राथमिकता: कुलदीप सिंह पठानिया कहा…… प्राथमिकता के आधार पर निपटाएं लोगों की समस्याएं

चंबा, 15 जुलाई विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए यह अनिवार्य है कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को विशेष प्राथमिकता दी जाए। इस उद्देश्य की पूर्ति...
article-image
हिमाचल प्रदेश

संवाद करेगा नशे के दुष्प्रभावों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक : 19 अगस्त से शैक्षणिक संस्थानों में होगा संवाद का आगाज

पौषाहार, मानसिक हेल्थ, व्यवहार में सुधार पर भी बच्चों से होगी चर्चा धर्मशाला, 01 अगस्त। कांगड़ा जिला के शैक्षणिक संस्थानों में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति बच्चों को जागरूक करने के लिए 19 अगस्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जयराम ठाकुर के बयान पर तंज : 2024 में मंडी हम छीन लेंगे। हमारा सांसद वहां फिर से जीतेगा : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

शिमला ; उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के बयान के मंडी हमारी है पर तंज कंसते हुए कहा कि 2024 में मंडी हम छीन लेंगे। हमारा सांसद वहां फिर से जीतेगा...
Translate »
error: Content is protected !!