पन्नू की चुनौती को स्वीकार कर दिन भर फिल्लौर के डॉ अंबेडकर चौक पर सांपला ने दिया पहरा*

by

*ना कायर पन्नू आया ना उसके समर्थक*

फिल्लौर/ होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : खालिस्तानी समर्थक आतंकी गुरपतवन्त सिंह पन्नू की चुनौती को स्वीकार करते हुए आज दिन भर फिल्लौर के डॉक्टर अंबेडकर चौक पर पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय सांपला ने अपने समर्थकों के साथ सुबह 10 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक पहरा दिया ।

गोरबतलब है कि 30 अप्रैल रात को किसी ने फिल्लौर में डॉक्टर भीम राव अंबेडकर जी के बुत की बेअदबी के बाद गुरपतवंत सिंह पन्नू ने जीमेवारी लेते हुए विडिओ जारी कर 14 अप्रैल को पंजाब के सभी डॉ अंबेडकर जी के बुतों तो उतारने / तोड़ने का आह्वान किया है ।

सांपला ने उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर द्वारा रचित संविधान के कारण आज न सिर्फ पंजाब में पर देश भर में दलितों को सरकार / शासन में सहभागिता सुनिश्चित हुई है, मान सम्मान मिला है । डॉ अंबेडकर ने सामाजिक न्याय सुनिश्चित करते हुए संविधान में भारत के हर नागरिक के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की, और उन्होंने कानूनी समानता सुनिश्चित करते हुए, धर्म, नस्ल, जाति, गरीब-अमीर, लिंग या जन्म स्थान के आधार पर भेदभाव ना हो ऐसा संविधान के माध्यम से सुनिश्चित किया ।

सांपला ने कहा कि गुरु रविदास महाराज जिन्हे हम भगवान मानते हैं उनको भगत रविदास संबोधित कर पन्नू ने गुरु रविदास जी महाराज की बेअदबी की है, मेरे जैसे करोड़ों अनुयायियों की भावनाएं बुरी तरह आहत हुई हैं ।

सांपला ने आखिर में कहा कि आज से लगभग 15 दिन पहले पन्नू द्वारा डॉ अंबेडकर जी और भगवान रविदास जी के लिए गलत शब्द प्रयोग किये गए लेकिन पंजाब सरकार ने अब तक बेअदबी की धाराओं के तहत और एस.सी. ऐक्ट के तहत एफ.आइ.आर. दर्ज नही की।
यह पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार का दलित विरोधी चेहरा उजागर करती है।

पंजाब सरकार तुरंत बेअदबी और एस.सी. ऐक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर गुरपतवंत सिंह पन्नू को अमेरिका से पंजाब लाने की कानूनी कारवाई जल्दी से जल्दी पूरी करे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डेढ़ लाख नकदी व सोना चांदी के गहने चोरी, ट्रैक्टर व मोटरसाइकिल की टक्कर में एक की मौत, मामला दर्ज : मकान खरीदने के नाम पर ठगे 7 लाख:

ट्रैक्टर व मोटरसाइकिल की टक्कर में एक की मौत, मामला दर्ज नाभा। थाना नाभा पुलिस ने ट्रैक्टर व मोटरसाइकिल की टक्कर के मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के...
article-image
पंजाब

सरकारी स्कूल पंडोरी बीत का राधे श्याम 8वीं कक्षा में अव्वल

गढ़शंकर : पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की तरफ से आठवीं कक्षा के घोषित किए गए परिणामों में गढ़शंकर के सरकारी स्कूल पंडोरी बीत के छात्र राधे श्याम पुत्र विजय कालस निवासी पंडोरी बीत ने...
article-image
पंजाब

सड़क दुर्घटना में पूर्व विधायक अंगद सैनी गंभीर घायल : मोहाली के मैक्स अस्पताल में उपचारधीन

नवांशहर :  कांग्रेस के पूर्व विधायक अंगद सैनी सड़क दुर्घटना में गंभीर घायल हो गए। जिसके बाद उन्हें मोहाली के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

यदि किसी अन्य महिला से संबंध हैं तो इसे क्रूरता कहना उचित नहीं : दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि करीब ढाई दशक से अलग रह रहे पति के

दिल्ली : दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि करीब ढाई दशक से अलग रह रहे पति के यदि किसी अन्य महिला से संबंध हैं तो इसे क्रूरता कहना उचित नहीं है। हाईकोर्ट ने इस मामले...
Translate »
error: Content is protected !!