पराली को आग लगाने की बजाए उसके उचित प्रबंधन के लिए केवीके बाहोवाल में किसान गोष्ठी का किया आयोजन

by

गढ़शंकर, 6 नवंबर: किसानों को झोने की पराली के प्रबंधन करने संबंधी जागरूक करने के लिए पंजाब खेतीबाड़ी यूनिवर्सिटी लुधियाना के जिला स्तरीय पसार केंद्र केवीके बाहोवाल-होशियारपुर द्वारा किसान गोष्ठी व खेती प्रदर्शनियां लगाकर किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र बाहोवाल होशियारपुर के सहायक निदेशक ट्रेनिंग डॉ मनिंदर सिंह बोंस ने किसानों से बात करते हुए इस बात पर जोर दिया कि किसान पराली को आग लगाकर जलाने की बजाए उपलब्ध तकनीकों की सहायता से उसका उचित प्रबंध करें ताकि वातावरण को प्रदूषित होने से बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों की तरह इस बार भी कृषि विज्ञान केंद्र अभियान चलाकर पराली की उचित प्रबंधन के लिए किसानों को प्रेरित कर रहा है। उन्होंने किसानों से इस अभियान सफल बनाने के लिए इसमें शामिल होने के लिए आग्रह किया। उन्होंने बताया कि ब्लाक में पराली प्रबंधन के लिए मशीनरी बैंकों का गठन किया गया है और किसन पराली प्रबंधन के लिए उपलब्ध मशीनरी का सयुंक्त रूप से लाभ उठायें। उन्होंने बताया कि केंद्र द्वारा किसानों को कम किराया पर मशीनरी उपलब्ध कराई जा रही है।
डॉ. अजायब सिंह सहायक प्रोफेसर खेतीबाड़ी इंजीनियरिंग ने पराली प्रबंधन के लिए तकनीकों की जानकारी किसानों को विस्तार पूर्वक देते हुए कहा कि इसके लिए सर्फेस सीडर, हैपी सीडर, स्मार्ट सीडर, सुपर सीडर, जीरो ड्रिल, कटर का इस्तेमाल व रोटावेटर के साथ पराली को खेत मे मिलाकर गेहूं की सीधी बुआई कर सकते हैं। डॉ. गुरप्रताप सिंह ने किसानों को गेहूं की काश्त की नवीनतम तकनीकों की जानकारी दी और सुनीता प्रोग्राम सहायक द्वारा किसानों से खेत की मिट्टी के सेंपल लये गए। इस किसान गोष्ठी में इलाके के जागरूक किसान जसपाल सिंह, गुरबख्श सिंह, सरपंच अच्छरजीत सिंह, जसविंदर सिंह नडालो, संदीप सिंह, मनजिंदर सिंह पंडोरी गंगा सिंह, कुलजीत सिंह कहारपुर, संत सिंह हल्लूवाल, सतवीर सिंह घूमेयाला, मलकीत सिंह बूड़ोबाड़ी, सुरजीत सिंह चगगरां, अजीत सिंह मोना खुर्द, सुखजिंदर सिंह गजरपुर, जसकमलजीत सिंह, बहादुर सिंह व जसविंदर सिंह रामपुर उपस्थित थे। आखिर में डॉ. परमिंदर सिंह सहायक प्रोफेसर पशु विज्ञान ने गोष्ठी में आये किसानों का धन्यवाद किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पुलिस द्वारा नशीले पदार्थ सहित दो युवक गिरफ्तार

गढ़शंकर: जिला पुलिस मुखी नवजोत सिंह माहल के दिशा निर्देशों के तहत समाज विरोधी तत्व और नशा तस्करों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत एएसपी गढ़शंकर तुषार गुप्ता की देखरेख में थाना अध्यक्ष...
article-image
पंजाब

इंकलाब सेवा सोसाइटी ने दर्शन सिंह मट्टू की उपस्थिति में कैंसर पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता की प्रदान

गढ़शंकर, 23 अगस्त : कैंसर से पीड़ित शम्मी निवासी वार्ड नंबर 01, मोहल्ला जोड़ा ,गढ़शंकर का इलाज टाटा होमभाबा  कैंसर अस्पताल, मुल्लापुर गरीब दास में चल रहा है। लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति खराब...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ऑस्ट्रेलिया में भारत के एक युवक की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस द्वारा गर्दन पर घुटना मारे जाने के बाद मौत

आस्ट्रेलिया में एडिलेड के रॉयस्टन पार्क में पुलिस मुठभेड़ के दौरान गंभीर रूप से घायल हुए भारतीय मूल के नागरिक गौरव कुंदी (42) की मौत हो गई है. इस घटना ने ऑस्ट्रेलियाई पुलिस द्वारा...
article-image
पंजाब

कैबिनेट मंत्री जिंपा, मेयर व डिप्टी कमिश्नर ने स्कूल की छात्राओं के साथ लोहड़ी के गीतों पर नाच कर खुशी मनाई : स्कूल की छात्राओं ने पंजाबी संस्कृति व कला का प्रदर्शन कर मेहमानों को किया मंत्रमुग्ध

बेटियां किसी से कम नहीं, समाज के हर क्षेत्र का कर रही हैं सफलता से प्रतिनिधित्व: ब्रम शंकर जिंपा होशियारपुर :कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि आज बेटियां किसी भी क्षेत्र...
Translate »
error: Content is protected !!