परिजनों का हंगामा : निजी अस्पताल से मोर्चरी एक महिला का शव गायब, पुलिस जांच में जुटी

by

लु​धियाना। लुधियाना के एक निजी अस्पताल में उस समय सनसनी फैल गई, जब मोर्चरी से एक मृतक महिला का शव गायब होने का मामला सामने आया। इस घटना से आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर के बाहर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया और अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद जांच शुरू कर दी गई है।
परिजनों के अनुसार उनकी भाभी को शुक्रवार 19 दिसंबर को तबीयत बिगड़ने पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने शव को मोर्चरी में सुरक्षित रखने की बात कही। परिजनों ने अस्पताल को बताया था कि मृतका के बच्चे विदेश में रहते हैं और उनके आने के बाद सोमवार को शव लिया जाएगा।
सोमवार सुबह जब परिजन शव लेने अस्पताल पहुंचे तो उन्हें यह कहकर चौंका दिया गया कि मोर्चरी में शव मौजूद ही नहीं है। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रशासन इस पूरे मामले में टालमटोल कर रहा है और कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे रहा। अस्पताल के कर्मचारियों की ओर से कभी रिकॉर्ड चेक करने तो कभी वरिष्ठ अधिकारियों के आने का हवाला देकर समय बिताया गया।
परिवार को आशंका है कि अस्पताल की गंभीर लापरवाही के चलते उनकी भाभी का शव किसी अन्य परिवार को सौंप दिया गया, जिसके बाद अंतिम संस्कार भी कर दिया गया होगा। इस आशंका से परिजनों में गहरा रोष है। गुस्साए परिजनों ने अस्पताल के बाहर धरना देकर न्याय की मांग की और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। मौके पर सराभा नगर के थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ पहुंच गए और परिजनों से बातचीत कर मामले की जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि अस्पताल के रिकॉर्ड, सीसीटीवी फुटेज और मोर्चरी से जुड़े दस्तावेजों की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि शव कैसे और किन परिस्थितियों में गायब हुआ या बदला गया। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

 राजस्व पटवारी को साथी सहित विजीलैंस ब्यूरो ने रंगे हाथो रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार

लुधियाना : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने बुधवार को यहां सेक्टर-32 के पटवारखाने में तैनात राजस्व पटवारी सुखविंदर सिंह सोढी और उसके साथी अमनदीप सिंह उर्फ दीप, निवासी गांव ढेरी, लुधियाना को 3,500 रुपये की...
article-image
पंजाब

जिसने अपना प्रेम ईश्वर से जोड़ लिया, उसका जीवन नवीनता के सांचे में ढल गया : साध्वी तेजस्विनी भारती

  होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के स्थानीय आश्रम में साप्ताहिक सत्संग कार्यक्रम आयोजित किया। सत्संग में श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या साध्वी तेजस्विनी भारती जी ने अपने विचारों को संगत...
पंजाब

जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी की ओर से गांव हरिपुर में कानूनी सेवा शिविर का आयोजन

विभिन्न विभागों ने किया लोगों की समस्याओं का समाधान होशियारपुर :17 जनवरी : जिला एवं सत्र न्यायाधीश- कम- जिला चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी दिलबाग सिंह जौहल के नेतृत्व में सीजेएम कम सचिव जिला...
article-image
पंजाब

तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो भाई गिरफ्तार : बरामद आईईडी की गई निष्क्रिय

चंडीगढ़, 26 नवंबर । अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार करके सीमा पार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। इनके पास से इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) और दो मोबाइल फोन बरामद हुए...
Translate »
error: Content is protected !!