परियोजना निदेशक आतमा ने उपायुक्त राघव शर्मा को भेंट की प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना की वार्षिक रिपोर्ट

by

ऊना, 5 सितम्बर – परियोजना निदेशक, आतमा कृषि विभाग, डॉ0 वीरेंदर कुमार बग्गा ने प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना की 2022-2023 की वार्षिक रिपोर्ट उपायुक्त राघव शर्मा को भेंट की। रिपोर्ट में पूरे हिमाचल प्रदेश राज्य में प्राकृतिक खेती के अन्तर्गत की गई विभिन्न गतिविधियों को शामिल किया गया है। समय-समय पर किसानों द्वारा खेतों व राज्य परियोजना क्रियान्वयन इकाई शिमला द्वारा किये गये प्रयासों तथा सरकार द्वारा आतमा कृषि के अन्तर्गत समीक्षा कार्यों का अवलोकन रिपोर्ट में शामिल है।
परियोजना निदेशक, आतमा कृषि विभाग, डॉ0 वीरेंदर बग्गा ने बताया कि जिला में प्राकृतिक खेती के अन्तर्गत विभिन्न देसी गाय की नस्लें जैसे रेड सिंधी, साहिवाल, गिर, थारपारकर, राठी, ओंगोले तथा देसी पहाड़ी गाय आदि के गोबर ब गौ मूत्र से विभिन्न घटकों द्वारा प्राकृतिक खेती की जाती है। डॉ वग्गा ने बताया कि ऊना में लगभग 1,471 हैक्टेयर क्षेत्रफल पर 12, 100 किसान प्रकृतिक तरीके से खेती कर रहे हैं। डॉ बग्गा ने बताया कि किसान वर्ष 2018 से लेकर आज दिन तक प्राकृतिक खेती के अन्तर्गत ज्यादा से ज्यादा क्षेत्रफल ला रहे हैं तथा विभिन्न प्रकार की रबी व खरीफ मौसम की सब्जियाँ जैसे खीरा, घीया, काली तोरी, बैंगन, करेले, भिंडी, कद्दू, पंडोल, मटर, गोभी, आलू, मूली, मेथी, पालक, दलहनी व तिलहनी फसलें तथा फलों में आम, सेब, स्ट्राबेरी तथा अनार इत्यादि प्राकृतिक खेती द्वारा पैदा कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि प्राकृतिक खेती की विधि द्वारा उगाई गई सब्जियों को बेचने के लिए मिनी सचिवालय के प्रांगण में उपयुक्त स्थान देने के लिए आग्रह किया गया जिस पर उपायुक्त ने सहमति जताई है। इस व्यवस्था से किसानों को अपना प्राकृतिक उत्पाद जिला के बाहर नहीं भेजना पड़ेगा तथा जिला मुख्यालय पर ही आने बाले समय में यह सुविधा उपलब्ध हो जाएगी।
इस अवसर पर डॉ बग्गा के साथ उप परियोजना निदेशक, ऊना डॉ संतोष शर्मा व कम्प्युटर प्रोग्रामर मिस्टर ऋषि गर्ग भी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गांव पिपलीवाल में श्रीमद भागवत महापुराण कथा के सबंध में भव्य शोभा व कलश यात्रा आयोजित : भक्तजनों द्वारा भगवान श्री कृष्ण के लगाए जा रहे जयघोषों ने पूरा इलाका कर दिया भक्तिमई

गढ़शंकर। गांव पिपलीवाल में श्रीमद भागवत महापुराण कथा के कल होने वाले शुभारंभ से पहले आज भव्य शोभा व कलश यात्रा आयोजिय की गई।  जिसमें शामिल हजारों की संख्या में पहुंची महिलाओं, बच्चों सहित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधवा और अन्य एकल नारियों को मकान निर्माण के लिए मिलेंगे 3-3 लाख रुपये – हमीरपुर में 52,711 लोगों को मिल रही है सामाजिक सुरक्षा पेंशन : सुरेश कुमार

विधायक ने अधिकारियों को दिए इस योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश रोहित जसवाल।  हमीरपुर 13 फरवरी। जिला कल्याण समिति की बैठक वीरवार को विधायक सुरेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नशा उन्मूलन के लिए पंचायतों की भूमिका विषय पर राज्यस्तरीय कार्यशाला का राज्यपाल ने किया शुभारंभ

एएम नाथ। शिमला : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों की सहभागिता से देवभूमि से नशे की बुराई का समूल नाश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देवभूमि की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बिजली बोर्ड में ऑउटसोर्स पर तैनात 81 चालकों को सुक्खू सरकार ने नौकरी से निकाला

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में बिजली कर्मचारियों के बीच हाहाकार मचा हुआ है। सुक्खू सरकार ने बिजली बोर्ड में ऑउटसोर्स पर तैनात 81 चालकों को नौकरी से निकालने का फैसला लिया है।...
Translate »
error: Content is protected !!