पर्यावरण प्रेमी अजय अग्निहोत्री ने पौधे लगाकर मनाया अपना जन्मदिन

by

गढ़शंकर। समाज सेवक और पर्यावरण प्रेमी अजय अग्निहोत्री ने इस बार भी अपना जन्म दिवस विभिन्न स्थानों पर पौधे लगाकर मनाया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मेरी हमेशा यही कोशिश होती है कि किसी भी खुशी के मौके पर अधिक से अधिक पौधे लगाकर उस पल को यादगार बनाया जाए। क्योंकि जैसे जैसे पौधे बड़े होते हैं हमें जिंदगी के वह पल हमेशा याद रहते हैं। उन्होंने कहा कि अगर इंसान को अपनी आने वाली पीढ़ियों को इस धरती पर जिंदा रखना है तो पर्यावरण की संभाल बहुत जरूरी है और इसके लिए हमें अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। अजय अग्निहोत्री ने कहा कि हमें प्रण लेना चाहिए कि हम अपने और अपने सगे संबंधियों के जन्मदिन पर कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल जरूर करें। इस अवसर पर उनके साथ उनकी पत्नी सोनियाअग्निहोत्री , अंकिता अग्निहोत्री और दिशांत कुमार आदि उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

तुम्हारे शेर बेटे को मार दिया : तलवारों से 22 साल के कबड्डी खिलाड़ी पर हमला किया और उसके बाद घायल अवस्था में घर के बाहर लेकर पहुंचे : सुखबीर बादल ने कहा कि पंजाब में ‘पूरी तरह जंगलराज

कपूरथला : जिले में ढिलवां इलाके में आरोपियों ने तलवारों से 22 साल के कबड्डी खिलाड़ी पर हमला किया और उसके बाद घायल अवस्था में घर के बाहर लेकर पहुंचे। वहां खिलाड़ी के पिता...
article-image
पंजाब , हरियाणा

सांसद मनीष तिवारी ने अपनी संसदीय विकास फंड से जिला एवं सत्र न्यायालय को एम्बुलेंस भेंट की

चंडीगढ़, 15 अक्टूबर: चंडीगढ़ के सांसद और भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री, श्री मनीष तिवारी ने आज अपनी संसदीय विकास फंड से चंडीगढ़ के सेक्टर 43 स्थित जिला एवं सत्र...
article-image
पंजाब

मनीष तिवारी ने धनास कॉलोनी स्थित स्माल फ्लैट्स कांप्लेक्स को ओपन एयर जिम्नेजियम किया समर्पित

चंडीगढ़ : श्री आनंदपुर साहिब से ऐसे सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा धनास कॉलोनी स्थित स्मॉल फ्लैट कंपलेक्स की रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन की अपील पर उन्हें 5 लाख रुपये की लागत...
article-image
पंजाब

मोटरसाइकिल को लापरवाही से टक्कर मारने के मामले में कार चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

माहिलपुर , 7 जनवरी : महिलपुर पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार बलजीत सिंह पुत्र संतोख सिंह निवासी रंधावा थाना दसूहा जिला होशियारपुर को टक्कर मार कर घायल करने के मामले में प्रिंस चोपड़ा पुत्र विनोद...
Translate »
error: Content is protected !!