पर्यावरण संरक्षण तथा स्वरोजगार के लिए राजीव गांधी वन संवर्धन योजना निभाएगी महत्वपूर्ण भूमिका : उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया

by

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के हरित राज्य मिशन को विशेष योजनाओं व नीतियों से मिल रहा बलएएम नाथ। चम्बा :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा में उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में राज्य सरकार व्यवस्था परिवर्तन के संकल्प से प्रदेश को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सार्थक कदम उठा रही है। साथ में उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश को हरित राज्य बनाने के लिए मुख्यमंत्री के जारी मिशन को राजीव गांधी वन संवर्धन योजना महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
केवल सिंह पठानिया आज मुख्य वन अरण्यपाल कार्यालय के सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में बोल रहे थे ।
उप मुख्य सचेतक ने प्रदेशवासियों को अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला-2025 की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश को हरित राज्य बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा विशेष योजनाओं एवं नीतियों को प्रभावी रूप से कार्यान्वित किया जा रहा है। इस दिशा में सरकार पर्यावरण संरक्षण, नवीकरणीय ऊर्जा, जल स्रोतों के संरक्षण और सतत विकास से जुड़ी पहलों को विशेष बल दे रही है ।
राजीव गांधी वन संवर्धन योजना का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि परिस्थितिकीय संतुलन तथा जैव विविधता संवर्धन को सुनिश्चित बनाने के लिए सामुदायिक भागीदारी से वन संरक्षण एवं संवर्धन कार्यों के साथ-साथ महिला मंडल, युवक मंडल, संरक्षण उन्मुख समय सहायता समूहों (सीबीओ) को जोड़कर वानिकी गतिविधियों से स्थानीय समुदायों विशेष रूप से महिलाओं और युवाओं के लिए रोजगार के बेहतर विकल्प भी सृजित होंगे।
योजना के अंतर्गत प्रति हेक्टेयर एक लाख 20 हजार की धन राशि में 80 प्रतिशत मजदूरी तथा 20 प्रतिशत सामग्री पर व्यय होगा।
मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं के लिए राजीव गांधी स्टार्टअप योजना के तहत पहले चरण में ई-टैक्सी खरीदने पर 50 प्रतिशत उपादान, राजस्व संबंधी मामलों के त्वरित समाधान को प्रदेश सरकार द्वारा लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय का उल्लेख भी किया।
केवल सिंह पठानिया ने ये भी कहा कि राज्य सरकार विभिन्न जल विद्युत परियोजनाओं से प्रदेश के आर्थिक हितों को सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रही है।
उन्होंने प्रेस प्रतिनिधियों के समक्ष राज्य सरकार द्वारा नशीले एवं मादक पदार्थों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए किए जा रहे कार्यों की भी जानकारी रखी।
उप मुख्य सचेतक ने सार्वजनिक परीक्षाओं में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए हिमाचल प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा विधेयक के विभिन्न प्रावधानों का भी उल्लेख किया।
उन्होंने बताया इस विधेयक द्वारा अपराधियों को 3 से 5 वर्ष की सजा तथा 10 लाख रुपए तक के जुर्माने का प्रावधान रहेगा। इसके अतिरिक्त परीक्षा आयोजन एजेंसी के अपराधी होने पर एक करोड रुपए का जुर्माना, परीक्षा की अनुपातिक लागत की वसूली तथा 4 वर्ष तक किसी भी सार्वजनिक परीक्षा के संचालन से वंचित करने का प्रावधान रहेगा।
इस अवसर पर मुख्य वन अरण्यपाल अभिलाष दामोदरन, वन मंडल अधिकारी कृतज्ञ कुमार, डॉ. कुलदीप जमवाल, सुशील कुमार, सहित प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

राजनैतिक विद्वेष की भावना से बंद किया ‘जनमंच’ जैसा जनहितैषी कार्यक्रम : जयराम ठाकुर – बोले, मुख्यमंत्री पर बीजेपी सरकार की सभी जनहितकारी योजनाओं को बंद करने का जुनून सवार

‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम ‘जनमंच’ कार्यक्रम ही है बहुत बड़े जनादेश से फिर प्रधानमंत्री बनेंगे नरेन्द्र मोदी, हिमाचल में हर बूथ से मिलेगी बीजेपी को बढ़त एएम नाथ। ऊना नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

केंद्र के धन का सही उपयोग नहीं कर रही सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

‘केंद्र की योजनाओं का श्रेय छिपा रही प्रदेश सरकार, विकास परियोजनाएं धीमी’ बल्क ड्रग पार्क और स्वास्थ्य योजनाओं में लापरवाही का आरोप एएम नाथ। शिमला : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कॅरियर प्वाइंट यूनिवर्सिटी में 42 नए मतदाताओं का पंजीकरण : एसडीएम संजय स्वरूप की अध्यक्षता में लगाया गया विशेष नामांकन शिविर

भोरंज 07 दिसंबर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एक जनवरी 2024 की अहर्ता तिथि के आधार पर किए जा रहे फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2024 के तहत वीरवार को कॅरियर प्वाइंट यूनिवर्सिटी...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

पटियाला हिंसा मामले में 6 एफआईआर दर्ज, 25 आरोपी, 3 गिरफ्तार

पटियाला :  पटियाला हिंसा मामले में पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड नजर आ रही है। पुलिस ने हिंसा के मामले  में 6 एफआईआर दर्ज की हैं तथा 25 लोग आरोपी हैं। इनमें तीन को...
Translate »
error: Content is protected !!