पर्यावरण संरक्षण में अहम भूमिका निभा रही हैं ग्रामीण वन प्रबंधन समितियां : कुलदीप सिंह पठानिया 

by

पर्यावरण संतुलन के लिए जल, जंगल और जमीन को बचाए रखना परम आवश्यक

एएम नाथ। चम्बा  : वन मंडल डलहौजी के अंतर्गत ग्राम पंचायत घटासनी स्थित वन विश्राम गृह ममूल परिसर में वन विभाग द्वारा पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्रामीण वन प्रबंधन समितियों तथा वन अग्निशमन में उत्कृष्ट भागीदारी निभाने वाले नागरिकों के लिए एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। वन मंडल डलहौजी द्वारा आयोजित इस समारोह में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। समारोह में क्षेत्र की विभिन्न ग्रामीण वन प्रबंधन समितियों के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों के अलावा वन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों तथा बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोगों ने भाग लिया।
इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि पर्यावरण संतुलन के लिए जल, जंगल और जमीन का संरक्षण सबसे अहम है तथा इस दिशा में वन मंडल डलहौजी के अंतर्गत कार्य कर रही ग्रामीण वन प्रबंधन समितियां महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रही हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने वन प्रबंधन तथा वन क्षेत्र विस्तार में समुदायों की भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए हाल ही में पेश किए गए बजट में वर्ष 2025-26 के लिए राजीव गांधी वन संवर्धन योजना आरंभ की है। इस योजना के तहत 100 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे, जिससे निकट भविष्य में स्वयं सहायता समूहों ,महिला मंडलों, युवक मंडलों तथा ग्रामीण वन प्रबंधन समिति को न केवल स्वरोजगार के अवसर हासिल होंगे बल्कि इससे प्रदेश में जल जंगल और जमीन के संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहां की सरकारी वन प्रदेशवासियों की अपनी संपदा है इसलिए इसके बचाव संरक्षण के लिए समाज के सभी वर्गों को एकजुट होकर प्रयास करने होंगे। उन्होंने क्षेत्र वासियों से अपील की कि वे वन भूमि पर आग न लगाएं तथा ऐसा करने वालों के बारे तुरंत वन विभाग को सूचित करें। उन्होंने क्षेत्रवासियों से आगामी पौधा रोपण के मौसम में ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करने की भी अपील की। विधानसभा अध्यक्ष ने स्वयं सहायता समूह मेल द्वारा वन्य उत्पादों के इस्तेमाल से बनाए गए उत्कृष्ट उत्पादों की सराहना की तथा अपनी ओर से मेल स्वयं सहायता समूह को 11 हजार रुपए देने की घोषणा की।
समारोह में वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्रामीण वन प्रबंधन समिति छबड़, कडई तथा तारागड़ को को क्रमशः प्रथम द्वितीय वृत्तीय पुरस्कार प्रदान किया गया। वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान ग्रामीण वन प्रबंधन समिति छबड़, कैल तथा धुनेरा को क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। वित्त वर्ष 2030-24 के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्रामीण वन प्रबंधन समिति मेल, शेषनाग मोड तथा धुनेरा को प्रथम, द्वितीय वृत्तीय पुरस्कार प्रदान किया गया। प्रथम पुरस्कार हासिल करने वाली वन प्रबंधन समितियों को 50 हजार रुपए, द्वितीय पुरस्कार हासिल करने वाली वन प्रबंधन समितियों को 30 हजार रुपए, तथा तृतीय पुरस्कार प्राप्त करने वाली वन प्रबंधन समितियों को 20 हजार रुपए का नगद पुरस्कार प्रदान किया गया। समारोह में वन अग्निशमन में उत्कृष्ट भागीदारी निभाने वाले विभिन्न वन परीक्षेत्रों के लोगों के अलावा वन विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया।
इससे पूर्व डीएफओ डलहौजी रजनीश महाजन ने सर्वप्रथम समारोह में उपस्थित मुख्य अतिथि सहित आए हुए सभी मेहमानों तथा उपस्थित लोगों का स्वागत किया तथा आयोजित सम्मान समारोह के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बिना जन सहयोग के वन संपदा की रक्षा करना वन विभाग के लिए एक अत्यंत कठिन कार्य है लेकिन वन मंडल डलहौजी ने जन सहयोग द्वारा इस चुनौती पूर्ण कार्य को सुगम व संभव बनाया है। वन अरनयपाल चंबा अभिलाष दामोदरन ने वनों में आगजनी की घटनाओं की रोकथाम के लिए जन सहयोग के महत्व बारे प्रकाश डालते हुए कहा कि वन संपदा तथा वन्यजीवों की रक्षा करना केवल वन विभाग का ही दायित्व नहीं है बल्कि आम नागरिकों का यह कर्तव्य है कि वे पर्यावरण संतुलन के महत्व को ध्यान में रखते हुए वन संपदा और वन्यजीवों की रक्षा के लिए अपना हर संभव योगदान दें। कार्यक्रम में राज्य वन निगम के निदेशक कृष्ण चंद चेला सहित अनेक ग्रामीण वन प्रबंधन समितियों के पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर राज्य वन निगम के निदेशक कृष्ण चेला, एसडीएम भटियात पारस अग्रवाल, वन अरनयपाल चंबा अभिलाष दामोदरन, डीएफओ डलहौजी रजनीश महाजन, अधीशासी अभियंता लोनिवि नरेंद्र ,जल शक्ति विभाग राजेश ठाकुर, एचपीएसबीएल पंकज राठौर, खंड विकास अधिकारी मुनीश चौधरी, प्रधान ग्राम पंचायत घटासनी विजय कुमार सहित कई अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी तथा गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दंगे करवाने की नीयत से आतंकी पन्नू कर रहा डॉ. अंबेडकर की प्रतिमाओं को नुकसान: निमिशा मेहता

सामाजिक हिंसा भड़काने की नीयत से डॉ. अंबेडकर की प्रतिमाओं को नुकसान पहुंचाया जा रहा  : निमिशा मेहता गढ़शंकर- गांव नूरपुर जट्टां में डॉ. बी. आर. अंबेडकर की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश...
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

भाजपा नेता और गांव सीहवां के पूर्व सरपंच के खिलाफ सगे भाई राणा बिल्डिंग फर्म के नाम पर बिल बना कर पंचायत के फंडज हड़पने के आरोप में मामला दर्ज

गढ़शंकर, 14 सितंबर  : गढ़शंकर पुलिस द्वारा बीडीपीओ गढ़शंकर द्वारा एसएसपी होशियारपुर को जांच रिपोर्ट भेज कर कार्रवाई की मांग पर भाजपा के बीत मंडल के पूर्व अध्यक्ष और गांव सीहवां के पूर्व सरपंच...
article-image
पंजाब

सरकारी नौकरी करने वाला यदि अपने बच्चे को सरकारी स्कूलों में शिक्षा ग्रहण करने के लिए नहीं भेजता है, तो उससे सरकारी सुविधा वापस ले सरकार

गढ़शंकार।    प्रदेश में शिक्षा का स्तर बहुत ही निचले स्तर का है। जिसका मुख्य कारण स्कूलों में पूरा  स्टाफ का न होना है। यह शब्दआदर्श सोशल वैल्फेयर सोसायटी पंजाब के संस्थापक अध्यक्ष सतीश...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

3 सगी बहनों ने कर दिया कमाल….एक साथ क्रैक की यूजीसी नेट परीक्षा…मां करती मजदूरी : पिता हैं पुजारी

चंडीगढ़ । दिहाड़ी-मजदूरी के जरिए आजीविका कमाने वाली मां और ‘ग्रंथी’ पिता की तीन बेटियों ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद विश्वविद्यालय अनुदान आयोग-राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (यूजीसी-नेट) उत्तीर्ण कर मिसाल कायम की। रिम्पी कौर (28),...
Translate »
error: Content is protected !!