पर्वतारोही प्रियंका दास को शहीद भगत सिंह स्मारक पर किया सम्मानित

by

गढ़शंकर, 30 अगस्त : मोरांवाली गांव की बेटी प्रियंका दास दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची माउंटेन ट्रैकिंग में भाग लेने के लिए अफ्रीका के तंजैन किल माजरू गई थीं। जिस पर प्रियंका दास ने सफलतापूर्वक विजय प्राप्त कर विश्व में चौथा स्थान हासिल कर देश का गौरव बढ़ाया। इस संबंध में शहीद भगत सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट, उपकार एजुकेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट, जीवन जागृति मंच और ग्रीन विलेज वेलफेयर सोसायटी ने संयुक्त रूप से आज शहीद भगत सिंह स्मारक गढ़शंकर पर प्रियंका दास को सम्मानित किया। इस मौके पर दर्शन सिंह मट्टू, सुभाष मट्टू, भूपिंदर राणा, पूर्व प्रिंसिपल बिक्कर सिंह और अश्वनी राणा ने कहा कि प्रियंका दास ने 15 अगस्त को दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो, जिसकी ऊंचाई 5892 मीटर है, को सफलतापूर्वक फतेह कर विश्व में चौथा स्थान प्राप्त कर क्षेत्र सहित देश का नाम रोशन किया है जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। इस मौके पर चारों संगठनों ने प्रियंका दास को 11 हजार रुपये का चेक, सम्मान चिन्ह और दोशाला भेंट कर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर गोल्डी सिंह बीहड़ां ने क्षेत्र के अन्य संगठनों से भी प्रियंका दास को सम्मानित करने की अपील की। इस मौके पर उपरोक्त के अलावा हरदेव रॉय, एडवोकेट जसवीर रॉय, दिनेश राणा, रणजीत सिंह बंगा, बिट्टू विज, लेक्चर्र राज कुमार, रोकी मोइला, हैप्पी साधोवाल, सूबेदार केवल सिंह, प्रोफेसर सुभाष जोशी, बब रहल्ली, सुरिंदर चुंबर, नेका बंगा, लखविंदर कुमार, मास्टर हंस राज, अवतार सिंह, जोगा सिंह, प्रीत, सतीश सोनी और अमरजीत सिंह आदि मौजूद थे। इस अवसर पर प्रिं. बिक्कर सिंह ने धन्यवाद किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

गुरु रविदास महाराज जी के तपोस्थल खुरालगढ़ साहिब में सांपला को नहीं किया गया सम्मानित 

   दिल्ली में तोड़े गए श्री गुरु रविदास जी के मंदिर को अभी तक नहीं उसी स्थान पर ना बनाए जाने को लेकर  और किसानी बिलों के विरोध में रोष जताया  गढ़शंकर । राष्ट्रीय...
article-image
पंजाब

जिले मंडियों में अब तक हुई 9662 मीट्रिक टन गेहूं की हुई खरीद: डिप्टी कमिश्नर

किसानों को मंडियों में सूखा कर ही फसल लाने की अपील की होशियारपुर, 18 अप्रैल: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि जिले की मंडियों में निर्विघ्न गेहूं की खरीद की जा रही है।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

1.5 करोड़ गंवाए : बेटे संग हथकड़ियों में लौटीं लवप्रीत की आपबीती

 कमर से लेकर पैरों तक जंजीरों से बांध दिया गया और हमारे हाथों में हथकड़ी लगा दी गई… केवल बच्चों को बख्शा गया।’ ये आपबीती है अमेरिका से डिपोर्ट हुए 104 भारतीयों में शामिल...
article-image
पंजाब

राधा स्वामी सत्संग भवन माहिलपुर में चार सौ लोगों को वैक्सीन लगाया गया

माहिलपुर – माहिलपुर के राधा स्वामी सत्संग भवन में चार सौ लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसएचओ माहिलपुर सतविंदर सिंह धालीवाल ने बताया कि सोमवार को हेल्थ विभाग...
Translate »
error: Content is protected !!