पलासला पंचायत में अधोसंरचना को मिली नई पहचान, मंत्री राजेश धर्मानी ने 33 लाख रुपये की लागत से बने पंचायत भवन का किया लोकार्पण

by
एएम नाथ।  बिलासपुर ।  ग्राम पंचायत पलासला में विकास को नया आयाम देते हुए तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्मानी ने 33 लाख रुपये की लागत से निर्मित नए पंचायत भवन का विधिवत लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि यह भवन पंचायत की प्रशासनिक गतिविधियों के प्रभावी संचालन के साथ-साथ ग्रामीणों को सुविधाजनक सेवाएं प्रदान करने में अहम भूमिका निभाएगा।
मंत्री धर्मानी ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के चहुंमुखी विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने बताया कि हाल ही में आई आपदाओं के दौरान पंचायतों से प्राप्त सभी प्रस्तावों को सरकार ने तुरंत स्वीकृति प्रदान की है। सड़क संपर्क को सुदृढ़ करने की दिशा में भी बड़े कदम उठाए गए हैं। क्षेत्र की बस्तियों को मुख्य मार्गों से जोड़ने के लिए नाबार्ड के माध्यम से 22 करोड़ रुपये की परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं, जिनके माध्यम से छोटे लिंक मार्गों को जोड़ा जा रहा है।
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि ग्राम पंचायत पलासला में आंतरिक संपर्क मार्गों के निर्माण के लिए 19 लाख रुपये की राशि व्यय की जा रही है। मंत्री धर्मानी ने पंचायत भवन के भविष्य विस्तार की योजना पर भी बल दिया और संबंधित अधिकारियों को भवन की दूसरी मंजिल के लिए प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए आवश्यक धनराशि शीघ्र स्वीकृत करवाई जाएगी।
इस अवसर पर उन्होंने पेयजल आपूर्ति की दिशा में हो रहे कार्यों की भी जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि सतलुज नदी से पेयजल लिफ्ट योजना के अंतर्गत कपाहड़ा, पलासला, पापलाह, करलोटी और छत सडीयार ग्राम पंचायतों को शामिल करते हुए 19 करोड़ रुपये की परियोजना का 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। इससे जल्द ही क्षेत्रवासियों को पेयजल संकट से राहत मिलेगी।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही। साथ ही, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने भी अपनी सहभागिता दर्ज करवाई।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत- हर्षवर्धन चौहान शिलाई विस क्षेत्र के क

फोटा में 30 महिलाओं को वितरित की गईं सिलाई मशीनें व टेबल एएम नाथ : नाहन, 04 जुलाई। उद्योग, संसदीय मामले एवं श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने शिलाई विधानसभा क्षेत्र के प्रवास...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार की विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाएं अधिकारी : चंद्र कुमार*

*कृषि मंत्री ने विभागीय अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक* एएम नाथ। ज्वाली,6 जनवरी। कृषि व पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने आज सोमवार को स्थानीय विश्राम गृह में उपमंडल के सभी विभागीय अध्यक्षों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तहसीलदार जोगिंदर नगर की अध्यक्षता में पटवारी-कानूनगो की बैठक आयोजित – राजस्व संबंधी सभी कार्यों का करें समयबद्ध निपटारा : डॉ. मुकुल शर्मा

एएम नाथ।  जोगिंदर नगर, 10 सितंबर: तहसीलदार जोगिंदर नगर डॉ. मुकुल शर्मा ने कहा कि ग्रामीण राजस्व अधिकारी (पटवारी) तथा कानूनगो सभी राजस्व संबंधी कार्यों का समयबद्ध निपटारा करना सुनिश्चित बनाएं। उन्होंने कहा कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गढ़शंकर पुलिस ने अदालत द्वारा भगौड़ा घोषित व्यक्ति ग्रिफ्तार

गढ़शंकर।  पुलिस ने माननीय अदालत द्वारा भगौड़ा घोषित व्यक्ति ग्रिफ्तार  किया है।  एसएसपी संदीप मलिक द्वारा आपराधिक तत्वों के खिलाफदिए निर्देशों पर डीएसपी दलजीत सिंह खख की अगुआई में  और एसएचओ गगनदीप सिंह सेखों...
Translate »
error: Content is protected !!