पल्यूर स्कूल के बच्चों व अध्यापकों को किया गया जागरूक :.चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 की गतिविधियों एवं कार्यप्रणाली की दी विस्तार से जानकारी

by

बाल-विवाह और बाल-शोषण की बुराई को लेकर हुई विशेष चर्चा

एएम नाथ। चम्बा :  चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा द्वारा शुक्रवार को राजकीय उच्च पाठशाला पल्यूर के बच्चों व अध्यापकों के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों व अध्यापकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। स्कूल के बच्चों को चाइल्ड हेल्पलाइन सुपरवाइजर अशोक कुमार व केस वर्कर चैन सिंह द्वारा चाइल्ड हेल्पलाइन के टोल फ्री नंबर 1098 की विस्तृत जानकारी दी व चाइल्ड हेल्पलाइन की मुफ्त फोन सेवा 1098 के माध्यम से अनाथ अर्ध-अनाथ, स्कूल छोड़ चुके, घर से भागे हुए, मानसिक और शारीरिक शारीरिक रूप से अक्षम, शोषित, अति निर्धन, बाल विवाह से ग्रसित, बाल-मजदूरी से ग्रसित, छेड़छाड़ से पीड़ित, घरेलू हिंसा से पीड़ित व अन्य किसी भी कारण से शोषित बच्चों हेतु चाइल्ड हेल्पलाइन के माध्यम से दी जाने वाली सेवाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उपस्थित प्रतिभागियों को पोक्सो अधिनियम के संबंध में भी जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में प्रतिभागियों को बताया गया कि यदि किसी के द्वारा नाबालिग बच्चों को बहलाया-फुसलाया जाता है तो इसे किसी भी रूप में नजर अंदाज ना किया जाए! *इसके साथ बाल-तस्करी, नशे की बुराई व सोशल-मीडिया के इस्तेमाल के संबंध में भी चर्चा की गई व सोशल मीडिया के लाभ एवं हानियाँ बताई गई ! तथा सोशल मीडिया पर चल रही ब्लैकमेलिंग के संबंध में भी गंभीरता से चर्चा की गई।
बच्चों को सुरक्षित और असुरक्षित स्पर्श का अंतर समझाया और अनजान लोगों से सोशल मीडिया आदि प्लेटफार्म से दूर रहने की सलाह दी। इसके साथ ही बच्चों से अनुशासन, लक्ष्य निर्धारण, नैतिक शिक्षा व खान-पान एवं स्वास्थ्य से जुडी बहुमूल्य जानकारियां भी साँझा की गईं।
इस दौरान बच्चों को बाल-विवाह की बुराई के संबंध में विशेष रूप से जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में टीजीटी कुनाल कपूर, शास्त्री कुमारी ममता, टीजीटी अजय कुमार, टीजीटी योगमाया व अंजली मेहता, भाषा अध्यापिका इंदु बाला, शारीरिक अध्यापक दिलीप सिंह, टीजीटी हिंदी रंजना किश्तवाड़िया, लैब अटेंडेंट नरेंद्र सिंह सहित स्कूल के 140 बच्चे मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अनिरुद्ध सिंह ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पीरन और सामुदायिक रसोई घर देवठी का किया उद्घाटन : कैबिनेट मंत्री ने ग्राम पंचायत पीरन और सतलाई के गांवों का किया दौरा, सुनी जनसमस्याए

शिमला – पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पीरन के 42 लाख रुपए से नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया तथा जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कैंसर मरीजों के बढ़ रहे आंकड़े , हिमाचल में भी डराने लगे : हर 225 में से एक पीड़ित – विशेषज्ञ क्या बता रहे वजह

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में कैंसर मरीजों को लेकर डराने वाले आंकड़े सामने आए हैं। हिमाचल प्रदेश में 32 हजार से ज्यादा कैंसर रोगी हैं। आबादी के लिहाज से देखें तो हर ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भारी बारिश से चंबा में जनजीवन प्रभावित : लDC मुकेश रेपस्वाल ने जारी की सतर्कता की अपील

अनावश्यक यात्रा से बचें, हेल्पलाइन 1077 और 98166 98166 पर लें सड़कों की जानकारी : उपायुक्त भूस्खलन और जलभराव से चंबा में व्यापक नुकसान, प्रशासन राहत एवं बहाली में जुटा एएम नाथ। चंबा जिले...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने जगत प्रकाश नड्डा और अनुराग सिंह ठाकुर से वित्तीय सहायता प्रदान करने की प्रक्रिया में तेजी लाने का किया आग्रह : केंद्र सरकार द्वारा अंतरिम राहत की पहली किस्त देरी से जारी करने का मामला भी उठाया

विषम भौगोलिक स्थिति के दृष्टिगत प्रदेश को दिया जाए विशेष राहत पैकेजः मुख्यमंत्री केन्द्र सरकार की राहत नियमावली में बदलाव लाने की आवश्यकता पर बल दिया शिमला :  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज...
Translate »
error: Content is protected !!