पवन गुप्ता करेंगे हिंदू संगठनों साथ 12 दिसंबर को होशियारपुर महा पंचायत : गौ हत्याओं पर होगी चर्चा : राहुल खन्ना

by
होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  देशभर में बढ़ रही गौ हत्याओं को रोकने में असफल साबित हो रही सरकारों को जगाने और गौ हत्याओं संबंधी नई रणनीति बनाने पर बात विचार विमर्श करने के लिए शिवसेना हिंदुस्तान के राष्ट्रीय प्रधान पवन गुप्ता जिला होशियारपुर में सभी हिंदू सगठनों के साथ 12 दिसंबर को केशव मंदिर, नजदीक दशहरा ग्राउंड होशियारपुर में पंजाब कार्यकारी प्रधान राहुल खन्ना, रजिंदर राणा सीनियर वाइस प्रेसिडेंट पंजाब, दीपक दीप जिला प्रधान, बिट्टू लंगेरिया युवा नेता की अगवाई में हो रही महा पंचायत में विशेष तौर पर पहुंचेंगे।
                महा पंचायत संबंधी जानकारी देते हुए प्रधान राहुल खन्ना, रजिंदर राणा, दीपक दीप तथा बिट्टू लंगेरिया ने कहा के देशभर में गौ को माता का दर्जा दिया गया है जिसके बावजूद हत्याएं रुकने का नाम नहीं ले रही। उन्होंने कहा कि आए दिन कहीं ना कहीं पंजाब के कभी लुधियाना, खन्ना, टांडा, दसूहा तथा फगवाड़ा में गौ हत्याएं की जा रही है और इन हत्याओं को रोकने के लिए समय-समय पर हिंदू संगठनों द्वारा आवास बुलंद की जाती रही है पर न जाने देश की सरकारें किन कारणों वर्ष इन हत्याओं पर रोक लगाने में असफल साबित हो रही है और ना ही उनके हत्यारे को पुलिस प्रशासन पकड़ पा रहा है। उन्होंने कहा कि इन सभी बातों पर विमर्श करने के लिए होशियारपुर में सभी हिंदू संगठनों के साथ होने वाली मीटिंग में अगली रणनीति बनाई जाएगी जिसमें सरकार और प्रशासन खिलाफ कड़क फैसले लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस महा पंचायत संबंधी सभी तैयारियां संपूर्ण कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में भी महाराष्ट्र की तरह कानून पास करके गौ हत्याओं को पंजाब सरकार भी रोक लगाएं ताकि हिंदू धर्म की पूजनिक गौ माता की सुरक्षा करके हिंदुओं में बढ़ रही रोष की भावना को खत्म किया जा सके। इस मौके पर सोन्ना, मनी, दीपा, पप्पू, पोपी बॉडीबिल्डर तथा अन्य उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सेहत बीमा योजना को प्रदेश में वास्तविकता से लागू करे पंजाब सरकार : खन्ना

होशियारपुर, 11 फरवरी  : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि पंजाब सरकार की 10 लाख की सेहत बीमा योजना पंजाब के अधिकतर अस्पतालों में लागू नहीं है जिसके चलते कई अस्पतालों में...
article-image
पंजाब

सिविल अस्पताल गढ़शंकर द्वारा विश्व मलेरिया दिवस मनाया गया

गढ़शंकर, 26 अप्रैल : सिविल सर्जन डॉ पवन कुमार के निर्देशानुसार सीनियर मेडिकल अधिकारी डॉ संतोख राम के नेतृत्व में सिविल अस्पताल गढ़शंकर द्वारा विश्व मलेरिया दिवस मनाया गया। इसमें मलेरिया की गंभीरता संबंधी...
पंजाब

140 नशीली गोलियों सहित महिला गिरफ्तार

गढ़शंकर  : गढ़शंकर पुलिस ने एक महिला को 140 नशीली गोलियों सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा मिली जानकारी अनुसार एसआई सुभाष चंद्र पुलिस पार्टी सहित गशत पर थे। स्थानीय नवांशहर मार्ग पर गांव...
Translate »
error: Content is protected !!