पशुओं के लिए घास काटते हुए गिरने से एक व्यक्ति की मौत

by

चम्बा : पशुओं के लिए घास काटते हुए गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान हरु पुत्र मचलू (69) निवासी गांव बाहरेई पंचायत सराहन के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार सुबह करीब दस बजे हरु पशुओं के लिए घास लाने गया था। काफ़ी समय तक ज़ब पिता घर नहीं लौटे तो जिस बान के पेड़ की तरफ वे गए थे उस ओर उनका बेटा गया। इधर उधर खोजने के बाद बेटे ने देखा की उनका पिता हरु पेड़ से गिरा पड़ा था और शरीर पर काफी चोटें भी आई थी।
उन्होने गांव वालों के सहयोग से हरु को उठा कर मैडिकल कॉलेज चम्बा पहुंचाया। वहीं चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रैवन्यु विभाग की तरफ से 10 हजार रु० की फौरी राहत दी गई है। मृत शरीर का पोस्टमार्टम चल रहा है जो कुछ देर में प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिवारजनों के सपुर्द कर दिया जाएगा। मृतक की पत्नी का देहांत पहले ही हो गया है। इनके चार बेटे हैं जिनकी शादियां हो चुकी हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

बाहरी राज्यों से आने वाले अगुन्तकों को आरटीपीसीआर रिपोर्ट लाना अनिवार्य

  हिमाचल के ऊना समेत चार जिलों में कोरोना कर्फ्यू लागू शिमला। को•रोना महामारी के मामलों में तेजी से हो रही वढ़ौतरी के चलते राज्य सरकार ने चार जिलों कांगड़ा, ऊना, सोलन और सिरमौर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुजानपुर से नवनिर्वाचित विधायक कैप्टन रणजीत सिंह राणा ने की विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया से शिष्टाचार भेंट

एएम नाथ। शिमला :  हमीरपुर जिला के सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित विधायक कैप्टन रणजीत सिंह राणा ने  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया से उनके कार्यालय कक्ष में शिष्टाचार भेंट की।  कैप्टन रणजीत सिंह...
हिमाचल प्रदेश

प्रत्येक दिहाड़ीदार को लगभग 1500 रुपये की मासिक वृद्धि सुनिश्चित होगी : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर

मुख्यमंत्री ने पंचायत चौकीदारों के प्रतिनिधिमण्डल को सम्बोधित किया आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री से भेंट की शिमला–मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज पंचायत चौकीदारों के एक प्रतिनिधिमण्डल को सम्बोधित...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस सरकार पर आदर्श आचार संहिता के कथित उल्लंघन करने के आरोप लगाते हुए भाजपा ने शिकायत चुनाव आयोग को सौपी

शिमला , 19 मार्च :  भाजपा इकाई के वरिष्ठ नेता जयराम ठाकुर ने मंगलवार को पार्टी के अन्य विधायकों के साथ राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी(सीईओ) से मुलाकात की।  इस दौरान उन्होंने कांग्रेस सरकार...
Translate »
error: Content is protected !!