पश्चिम बंगाल में भाजपा ने बाजी मारी, अब पंजाब की बारी : खन्ना

by

होशियारपुर 5 मई : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनावों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए पश्चिम बंगाल की जनता का धन्यवाद किया । खन्ना ने कहा कि प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के मजबूत नेतृत्व में भारत आर्थिक, विकास, सुरक्षा और वैश्विक पहलुओं पर बहुत आगे बढ़ चूका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमन्त्री मोदी की कल्याणकारी नीतियों के चलते देश की जनता का विशवास भाजपा पर और मजबूत हुआ है। खन्ना ने कहा कि पश्चिम बंगाल की के नतीजों में भाजपा ने विपक्ष को हैरान कर देने वाली उपलब्धि हासिल की है। खन्ना ने कहा कि जनता का विशवास ही सबसे बड़ी उपलब्धि है जो पश्चिम बंगाल में भाजपा ने प्राप्त की है। खन्ना ने कहा की आने वाले समय में भाजपा पश्चिम बंगाल में चहुमुखी विकास और मजबूत कानून व्यवस्था तथा अमन शान्ति की स्थापना करेगी। खन्ना ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा विपक्ष को पटक कर बाजी मार चुकी है और अब पंजाब की बारी है। इस मौके भाजपा के वरिष्ठ नेताओं राजेश नाकड़ा, इस. पी. दीवान सहित अन्य गणमान्यों ने भी मिठाई खिलाकर खन्ना को पश्चिम बंगाल भाजपा की शानदार जीत पर बधाई दी ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Job Security Essential for Government

Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/May 15 : Social-awareness organization Savera has urged Punjab Chief Minister Bhagwant Singh Mann to immediately regularize employees working in government departments on outsourcing, contract and temporary bases. The group said...
article-image
पंजाब

PAU-Krishi Vigyan Kendra, Hoshiarpur organizes

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Dec.10 :  PAU-Krishi Vigyan Kendra, Hoshiarpur organizes awareness camp for promotion of biofertilizers  PAU-Krishi Vigyan Kendra, Bahowal, Hoshiarpur, in collaboration with the Department of Microbiology, Punjab Agricultural University, Ludhiana, recently organized an awareness...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में सरकारी स्कूलों में दाखिला बढ़ाने हेतु जागरूकता मुहिम का आगाज़ : खुरालगढ़ साहिब से विशेष दाखिला वैन की रवाना

गढ़शंकर : मुख्यमंत्री पंजाब सरदार भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा राज्य के सरकारी स्कूलों में प्री- प्राइमरी से 12वीं कक्षा तक के दाखिले को बढ़ाने के लिए शिक्षा मंत्री पंजाब...
Translate »
error: Content is protected !!