पहलगाम हमले में बड़ी कामयाबी, पकड़े गए आतंकियों को पनाह देने वाले : दो पर कसा शिकंजा

by

पहलगाम आतंकी हमला मामले में अहम कामयाबी मिली है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों पर आरोप है कि इन्होंने हमले को अंजाम देने वालों को पनाह दी थी। बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले में 26 निर्दोष पर्यटक मारे गए थे।

इसके अलावा 16 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे। एनआईए ने बताया कि पहलगाम के बटकोट के परवेज अहमद जोथर और पहलगाम के हिल पार्क के बशीर अहमद जोथर ने हमले में शामिल तीन सशस्त्र आतंकवादियों की पहचान का खुलासा किया है। जांच एजेंसी ने आगे बताया कि यह भी पुष्टि हुई है कि वे प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) से जुड़े पाकिस्तानी नागरिक थे।

खाना भी दिया था
जांच एजेंसी ने आगे बताया कि यह भी पुष्टि हुई है कि वे प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) से जुड़े पाकिस्तानी नागरिक थे। एनआईए ने कहाकि परवेज और बशीर ने हमले से पहले तीन हथियारबंद आतंकवादियों को हिल पार्क में ढोक (झोपड़ी) में पनाह दी थी। एजेंसी के अनुसार दोनों लोगों ने आतंकवादियों को खाना, आश्रय और उन्हें लाने-ले जाने में सहायता प्रदान की थी। इन आतंकवादियों ने 22 अप्रैल को पर्यटकों से उनका धर्म पूछने के बाद हत्या कर दी थी। एनआईए ने दोनों को विधि विरुद्ध क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1967 की धारा 19 के तहत गिरफ्तार किया है। एजेंसी ने कहा कि कहा कि मामले में जांच जारी है।

गौरतलब है कि पहलगाम में हुए हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान स्थित प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से संबद्ध संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) ने ली थी। इस हमले में 26 लोग मारे गए, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे। सुरक्षा एजेंसियों ने दक्षिण कश्मीर के पहलगाम के पास हुए आतंकी हमले में शामिल होने के संदेह में बुधवार को तीन लोगों के रेखाचित्र (स्केच) जारी किए थे।

अधिकारियों ने बताया था कि संदिग्धों के नाम आसिफ फौजी, सुलेमान शाह और अबू तल्हा हैं। उन्होंने बताया कि तीनों आतंकवादियों के कोड नाम भी थे – मूसा, यूनुस और आसिफ और ये तीनों पुंछ में आतंकी घटनाओं में शामिल थे।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारत में सस्ता हो सकता है मोटापे का इलाज… दवाइयों की लिस्ट की जारी : WHO का बड़ा फैसला

नई दिल्ली : विश्व में मोटापा अब एक बड़ी स्वास्थ्य समस्या बन चुका है। इसे नियंत्रित करने के लिए बाजार में कई तरह की दवाइयां उपलब्ध हैं। अब विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इन...
article-image
पंजाब

District and Sessions Judge Rajinder

Awareness provided on drug de-addiction and legal rights under “Youth Against Drugs” campaign preparations Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/Dec.5 : District and Sessions Judge-cum-Chairman of the District Legal Services Authority (DLSA), Rajinder Aggarwal, along with...
article-image
पंजाब

Ashirwad Scheme Now Only Through

Hoshiarpur/Feb 4/Daljeet Ajnoha : Deputy Commissioner Ashika Jain announced that to make Punjab government’s Ashirwad Scheme simpler, more transparent, and people-friendly, it will now be implemented exclusively through service centres. She noted that the...
article-image
पंजाब

मां-बेटे के खिलाफ मामला दर्ज : विदेश भेजने के नाम पर पौने तीन लाख रुपये की धोखाधड़ी

माहिलपुर, 23 अगस्त : विदेश भेजने के नाम पर पौने तीन लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में थाना माहिलपुर पुलिस ने मां-बेटे के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मंजीत सिंह पुत्र राम...
Translate »
error: Content is protected !!