पहलवान सुशील कुमार को राहत : दिल्ली हाईकोर्ट ने दी नियमित जमानत

by
नई दिल्ली : जुनियर पहलवान सागर धनखड़ हत्याकांड के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने पहलवान सुशील कुमार को नियमित जमानत दे दी। उन्हें मई 2021 में हत्याकांड में गिरफ्तार किया गया था। उन्हें पहले जुलाई 2023 में घुटने की सर्जरी के लिए सात दिन की अंतरिम जमानत दी गई थी।
साल 2021 में जूनियर पहलवान सागर धनखड़ हत्याकांड में नाम सामने आने के बाद पहलवान सुशील कुमार का करियर तबाह हो गया। सुशील कुमार जूनियर पहलवान सागर धनकड़ की हत्या के आरोप में पिछले कई साल से जेल में बंद हैं।
सुशील कुमार पर संपत्ति विवाद में चार मई, 2021 को दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम की पार्किंग में जूनियर पहलवान सागर धनखड़ और उनके दोस्तों पर जानलेवा हमला करने का आरोप है। हमले में घायल सागर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। पुलिस ने इस मामले में सुशील कुमार को गिरफ्तार किया था।
जानें क्या पूरा मामला
यह पूरा मामला पूर्व जूनियर राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियन सागर धनखड़ की हत्या से जुड़ा है। पहलवान सुशील कुमार ने दहिया और कुछ और आरोपियों के साथ मिलकर 5 मई को रात में सागर की पिटाई की थी। बाद में सागर की मौत हो गई थी। इसके अलावा चार और पहलवान भी जख्मी हुए थे। आरोप पत्र में 13 आरोपियों को नामजद किया गया है। हरियाणा के सोनीपत शहर निवासी 22 वर्षीय दहिया को 10 जून को गिरफ्तार किया गया था।
दिल्ली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, गैर इरादतन हत्या, आपराधिक साजिश, अपहरण, डकैती, दंगा समेत अन्य अपराधों में प्राथमिकी दर्ज की थी। कुछ दिनों बाद मामले से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया था। जिसमें सुशील और उसके दोस्त मिलकर कुछ लोगों की पिटाई कर रहे थे। सुशील अभी फिलहाल जेल में बंद हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बुमलेश्वर महादेव मंदिर में विशाल भंडारा

पट्टा मेहलोग,16 फरवरी (तारा) : विकास खंड पट्टा की ग्राम पंचायत चंडी के बुमलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को महाशिवरात्रि के पावन पर्व के उपरांत सोमवार को मंदिर कमेटी के द्वारा हर वर्ष की भांति...
article-image
पंजाब

चब्बेवाल विधान सभा क्षेत्र उप चुनाव – जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में हुई पोलिंग स्टाफ की पहली रैंडेमाइजेशन

होशियारपुर,  22 अक्टूबरः   भारतीय निर्वाचन आयोग की हिदायतों पर चब्बेवाल विधान सभा क्षेत्र उप चुनाव के मद्देनजर आज डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला निर्वाचन अधिकारी कोमल मित्तल की अध्यक्षता में एन.आई.सी. कार्यालय, जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में पोलिंग स्टाफ की...
article-image
पंजाब

Important issues related to the

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Sept 1 : Important development issues related to Dasuya assembly constituency will be discussed in the upcoming assembly session. In a special conversation with educationist and journalist Sanjeev Kumar, MLA Karambir Ghuman gave...
article-image
पंजाब

पंजाब सरकार के दावों के विपरीत आ रहे बिजली के मोटे बिल…..हरमिंदर सिंह संधू

 माहिलपुर – सरकार के दावों के विपरीत लोगों के घरों में बिजली के मोटे बिल आ रहे हैं जबकि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह लोगों को सस्ती दरों पर बिजली उपलब्ध कराने के दावे कर...
Translate »
error: Content is protected !!