पहाड़ टूटे , चट्टानें खिसकती, सड़के वहीं….. 260 सड़कें बंद, 72 की मौत. हिमाचल में मुसलाधार बारिश

by

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश में पिछले साल की तरह इस साल भी भारी बारिश से तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है. हालात ये हैं कि अब तक कई लोगों की जान जा चुकी है और सैकड़ों लोग लापता हैं. हालांकि प्रदेश में बारिश होना आम बात है लेकिन पिछले कई सालों से बारिश लोगों के लिए काल बनी हुई है।

बादल फटने और भूस्खलन से भारी नुकसान हो रहा है. आलम ये है कि लोग अपने घर में भी खुद को महफूज नहीं महसूस कर रहे हैं. लोगों में डर बना हुआ है कि कब भूस्खलन हो जाए और घर समेत परिवार के सभी लोग काल के गाल में समा समा जाएं.

प्रदेश में बीते कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण 260 से अधिक सड़कें बंद हैं जिनमें से 176 सड़कें अकेले मंडी जिले में बंद हैं. स्थानीय मौसम विभाग ने रविवार को कांगड़ा, सिरमौर और मंडी जिलों के कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की आशंका है. मौसम विभाग ने इन जिलों में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा हमीरपुर, चंबा, सोलन, शिमला, कुल्लू ऊना, और बिलासपुर जिलों के कुछ क्षेत्रों में भारी से बहुत बारिश की आशंका जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

बारिश से अब तक 541 करोड़ का नुकसान

एक दिन में 115.6 मिमी से 204.4 मिमी के बीच हुई वर्षा को बहुत भारी वर्षा की श्रेणी में रखा जाता है, जबकि 204.4 मिमी से अधिक वर्षा को अति भारी वर्षा माना जाता है. पिछले वर्ष भारी मानसूनी बारिश के कारण राज्य में तबाही मची थी, जिसमें 550 से अधिक लोग मारे गए थे. मौसम विभाग ने लोगों को भूस्खलन, अचानक बाढ़ आने, जलभराव होने और कमजोर ढांचों, फसलों एवं आवश्यक सेवाओं को नुकसान पहुंचने की आशंका के प्रति सतर्क किया है. साथ ही नदी-नालों से दूर रहने और संवेदनशील इलाकों में न जाने की सलाह दी है.

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) के अनुसार, अब तक लगभग 541 करोड़ रुपए का नुकसान होने का अनुमान है. हालांकि, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि वास्तविक नुकसान करीब 700 करोड़ रुपए तक पहुंच सकता है क्योंकि अभी सही आंकड़े नहीं आए हैं. एसईओसी के मुताबिक, बारिश के कारण करीब 300 ट्रांसफॉर्मर और 281 पेयजल योजनाएं भी प्रभावित हुई हैं.

इन इलाकों में बढ़ा भूस्खलन का खतरा

राज्य के कई हिस्सों में शुक्रवार शाम से हल्की से मध्यम बारिश होने से भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है. जोगिंदरनगर में सबसे अधिक 52 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जबकि नाहन और पालमपुर में 28.8 मिमी, पांवटा साहिब में 21 मिमी, ऊना में 18 मिमी, बरठीन में 17.4 मिमी, कांगड़ा में 15.6 मिमी और नैना देवी में 12.6 मिमी बारिश दर्ज की गई है.

अब तक 72 लोगों की हो चुकी मौत

मानसून की शुरुआत 20 जून से हुई थी और तब से अब तक राज्य में कुल 72 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें से 45 मौतें बादल फटने, अचानक बाढ़ आने और भूस्खलन जैसी घटनाओं की वजह से हुई हैं. मंडी जिले में सबसे अधिक नुकसान दर्ज किया गया है जहां मंगलवार को बादल फटने, अचानक बाढ़ आने और भूस्खलन की 10 घटनाएं हुईं, जिनमें 14 लोगों की जान चली गई. इन घटनाओं के बाद 31 लोग अब भी लापता हैं, जिनकी तलाश के लिए अभियान जारी है. मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में शनिवार, सोमवार और मंगलवार को भारी से बहुत भारी बारिश के मद्देनजर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

पिछले साल भी हुई थी भारी तबाही

प्रदेश में हो रही भारी बारिश से जिस तरह की तबाही देखने को मिल है, इससे लोगों के जहन में पिछले साल की यादें ताजा हो गई हैं. आंकड़ों के मुताबिक, पिछले हिमाचल भारी बारिश और भूस्खलन से 550 की जान गई थी, जबकि सैकड़ों लोग लापता थे. वहीं मौसम विभाग ने लोगों को पानी वाली जगहों पर जाने से मना किया है. इस साल भी भूस्खलन, बाढ़ और जलभराव की स्थिति बन सकती है, जिससे भारी नुकसान होने की संभावनाएं जताई गई है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शहीदों की धरती चप्परचिड़ी पर डंपिंग ग्राउंड और कचरा प्रसंस्करण संयंत्र का मामला : जत्थेदार साहिब का साफ कहना कि “सिख पंथ आपके साथ खड़ा है” ने संघर्ष में नई ऊर्जा कर दी पैदा : जॉइंट एक्शन कमेटी

मोहाली (अभिषेक पराशर) : जॉइंट एक्शन कमेटी मोहाली द्वारा श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज के नाम पर  शहीदों की धरती चप्परचिड़ी पर डंपिंग ग्राउंड और कचरा प्रसंस्करण संयंत्र प्रशासन...
article-image
पंजाब , समाचार

शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव के शहीदी दिवस को समर्पित उपकार एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा लगाए खूनदान कैंप में 182 खूनदानियों के किया खूनदान

गढ़शंकर। उपकार एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव के शहीदी दिवस को समर्पित योकोहामा होटल गढ़शंकर में लगाए खूनदान कैंप  बीडीसी ब्लड सेंटर नवांशहर द्वारा तकनीकी सहयोग से लगाया...
article-image
पंजाब

15 जनवरी से 65 लाख परिवारों को 10 लाख कैशलेस इलाज : 9 हजार कैंप लगेंगे, चंडीगढ़ समेत पूरा राज्य होगा कवर

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने राज्य के 65 लाख परिवारों को 10 लाख रुपए का कैशलेस इलाज उपलब्ध करवाने की घोषणा कर दी है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने घोषणा करते हुए बताया कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

9 लोगों को कुचला : सोलन के धर्मपुर में 5 की मौत; 2 गंभीर घायल

धर्मपुर : शिमला नेशनल हाईवे पर एक बेकाबू इनोवा ने राह चलते 9 लोगों को कुचल दिया। जिसमें 5 लोगों की मौके पर ही मौत, 4 लोग घायल हुए हैं। इनमें से गंभीर 2...
Translate »
error: Content is protected !!