पांगी घाटी में बर्फबारी से जनजीवन अस्त व्यस्त : इर्द गिर्द के इलाक़ों से किलाड़ तक पीठ पर लाए जा रहे मरीज़

by

एएम नाथ। चम्बा (पांगी) : चंबा जिले की पांगी घाटी में भारी बर्फबारी के बाद हालात काफी गंभीर हो गए हैं। घाटी के शून गांव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसमें एक 14 वर्षीय बीमार किशोर (साहिल) को ग्रामीण 4 फीट गहरी बर्फ के बीच 33 किलोमीटर तक पीठ पर उठाकर किलाड़ अस्पताल ले जाते दिख रहे हैं। शून गांव से किलाड़ अस्पताल की कुल दूरी लगभग 40 किलोमीटर है। सड़कों पर भारी बर्फ जमा होने के कारण वाहन नहीं चल सके, जिसके बाद ग्रामीणों ने मरीज को करीब 33 किलोमीटर पैदल स्ट्रेचर और कंधों पर उठाकर ‘जीरो पॉइंट’ तक पहुँचाया।
लोगों का कहना है कि किशोर को चिकनपॉक्स के कारण मुंह में गंभीर संक्रमण हो गया था, जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी थी।
पांगी घाटी के मुख्यालय किलाड़ और आसपास के क्षेत्रों में 3 से 4 फीट तक बर्फ जमा है, जिससे बिजली, पानी और सड़क संपर्क पूरी तरह टूट चुका है। इसी तरह मिंधल गांव से भी एक वीडियो सामने आया है जिसमें ‘बर्फ की नदी’ (हिमस्खलन जैसी स्थिति) बहती देखी गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

संदीप जाखड़ व उनके समर्थकों ने यहां बेकार पड़ी बुर्जी पर किसानों का दर्द उजागर करती पेंटिंग भी बनाई

अबोहर I  आज सफाई अभियान के साथ-साथ पेंटिंग का काम भी किया जा रहा। आज अभियान के दौरान संदीप जाखड़ व उनके समर्थकों ने यहां बेकार पड़ी बुर्जी पर किसानों का दर्द उजागर करती...
article-image
पंजाब

कार ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर : बुजुर्ग पति-पत्नी की मौके पर मौत

 बटाला :  नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जिसमें मोटरसाइकिल सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई. यह हादसा गांव बिधीपुर के पास हुआ, जहां तेज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जहां भी जांच होगी वहां नजर आएगा भरपूर भ्रष्टाचार : जयराम ठाकुर

टेंडर प्रक्रिया में व्याप्त भ्रष्टाचार की माननीय न्यायालय के आदेश ने की पुष्टि पहले भी न्यायालय केंद्र द्वारा भेजे गए स्वास्थ्य विभाग के पैसे का मांग चुका है हिसाब एएम नाथ। शिमला : शिमला...
article-image
पंजाब

स्वच्छ शहर–समृद्ध शहर कार्यक्रम के तहत देहरा में विकास कार्यों की समीक्षा

विधायक कमलेश ठाकुर की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक संपन्न राकेश शर्मा l देहरा/तलवाड़ा :  स्वच्छ शहर–समृद्ध शहर कार्यक्रम के अंतर्गत नगर परिषद देहरा में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, ठोस कचरा प्रबंधन तथा शहरी विकास से...
Translate »
error: Content is protected !!