पांच अप्रैल को एफसीआई कार्यलय का घेराव कर देंगे धरना धरना :  मट्टू

by
केंद्र सरकार द्वारा किसानों के खातों में गेहूं की अदायगी करने के विरुद्ध।
 गढ़शंकर – कृषि सुधार कानूनों को रद्द कराने के लिए रिलायंस मॉल के सामने किसान व मजदूर संगठन का धरना 1832 दिन भी निरंतर जारी रहा। शुक्रवार को यह धरना गुरप्रीत सिंह काला इब्राहिम पुर की अगुवाई में लगाया गया। इस धरना प्रदर्शन में हिस्सा ले रहे किसानों को संबोधित करते हुए कामरेड दर्शन सिंह मट्टू ने कहा कि मोदी सरकार किसान विरोधी फैसले लेती जा रही है पहले कृषि सुधार कानून एवं फसलों की उपज का पैसा किसानों के खातों में डालने का फैसला भी किसान हित में नहीं है। उन्होंने कहा कि किसान व आढ़तियों का रिश्ता सदियों पुराना है जिसे मोदी सरकार तोड़ रही है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने केंद्रीय मंत्री पिऊष गोयल को पत्र लिखकर विरोध जताया है और इसे वापस लेने की मांग की है। उन्होंने कहा कि कानूनों को रद्द करने तक यह आंदोलन जारी रहेगा। इस धरना प्रदर्शन में सुरजीत सिंह कुलेवाल, रणजीत सिंह, गोल्डी पनाम, धर्मपाल, गुरमेल सिंह कलसी, कमला देवी, हरपाल सिंह, लेखराज भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दोआबा पब्लिक स्कूल पारोवाल की अंडर-14 और अंडर-19 लड़कियां बनी जोनल चैंपियन

गढ़शंकर, 25 जुलाई : दोआबा पब्लिक स्कूल पारोवाल की अंडर-14 और अंडर-19 की लड़कियां बैडमिंटन का टूर्नामेंट जीतकर जोनल चैंपियन बन गई। इस संबंधी खुशी प्रकट करते स्कूल निदेशका श्रीमती हरप्रीत कौर ने कहा...
article-image
पंजाब

पुलिस की गाड़ी को साइड नहीं दी- युवक को नशे के झूठे केस केस में फंसाया : कोर्ट ने एक लाख रुपये का मुआवजा वसूलने को कहा

पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने एक पुलिसकर्मी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई का निर्देश दिया और एक व्यक्ति को 1 लाख रुपये का मुआवजा दिया। बता दें कि पूरा मामला पंजाब पुलिस की कार्रवाई...
article-image
पंजाब

पंजाब में गैंगस्टर्स के खिलाफ एक्शन जारी : ऑपरेशन प्रहार के तहत सैकड़ों पकड़े गए, हेल्पलाइन नंबर भी जारी

चंडीगढ़ : भगवंत मान ने पंजाब में गैंगस्टर्स के खिलाफ एक बड़ा ऑपरेशन शुरू किया है। ऑपरेशन प्रहार के पहले दिन विदेशी गैंगस्टर्स की पहचान की गई और उनके ठिकानों पर रेड की गई।...
Translate »
error: Content is protected !!