पांच दिवसीय भगवान श्री राम कथामृत का आयोजन 02 नवंबर से 06 नवंबर तक श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, सैक्टर 2, तलवाड़ा में किया जा रहा आयोजित

by

होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा :  दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान एवं समूह नगर निवासियों द्वारा पांच दिवसीय भगवान श्री राम कथामृत का आयोजन 02 नवंबर से 06 नवंबर तक श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, सैक्टर 2, तलवाड़ा में आयोजित किया जा रहा है। जिसका समय सायं 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक का है। जिसमें साध्वी अंजली भारती जी बताया कि श्री राम कथामृत का वांचन करने हेतु विशेष रूप में दिल्ली से कथा व्यास मानस मर्मज्ञा साध्वी सुश्री मनस्वनी भारती जी अपनी पूरी संत मंडली के साथ तलवाड़ा में पधार रही है। श्री राम कथामृत संबंधी तलवाड़ा में आज कार्ड रिलीज किया गया। सभी गांव वासियों ने हर्ष सहित इस कथा के आमंत्रण को स्वीकार किया और बढ़चढ़ कर इस कथा में पहुँचने का आश्वासन दिया। इस विशेष कथा को श्रवण करने के लिए आप सब सादर आमंत्रित हैं। इस कथा में प्रसाद रूप में लंगर का खास प्रबंध भी रहेगा। इस अवसर पर साध्वी रेणु भारती जी, कुलवंत कौर, रीटा,सीमा,भूपिंदर, पूजा,अमृत,राजवीर, सुखविंदर कौर,संदीप,रानी,पूर्णिमा, नरेंद्र,सोनिया,ज्योति,किरण,मंजू,इंदु,संतोष देवी,जोगिंदर कौर,ममता शर्मा,शांति देवी,पल्लवी,सुमन कुमारी, दीपिका,मनमोहन अश्वनी,गुरमुख,दयाल आदि अन्य उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बाँझपन के कारणों का पता लगाने के लिए अध्ययन के स्वास्थ्य मंत्री ने आदेश : मैडीकल कालेजों में एआरटी केंद्र स्थापित करने का दिया प्रस्ताव

पंजाब राज्य सहायक प्रजनन प्रौद्यौगिकी ( रैगुलेशन) एक्ट, 2021 और सरोगेसी ( रैगुलेशन) एक्ट, 2021 लागू करने वाले अग्रणी राज्य में से एक राज्य की समर्थ अथारटी ने पहले ही 64 एआरटी कलीनिकों, 26...
article-image
पंजाब

पंकज कृपाल को सर्वसम्मति से मंदिर माता वैष्णो देव,गढ़शंकर की मैनेजिंग कमेटी का अघ्यक्ष चुना

गढ़शंकर l मंदिर माता वैष्णो देवी दीप कॉलोनी गढ़शंकर में हुई मीटिंग में एडवोकेट पंकज कृपाल को सर्वसम्मति से मंदिर माता वैष्णो देवी दीप कॉलोनी गढ़शंकर की मैनेजिंग कमेटी का अघ्यक्ष चुना गया। इस...
article-image
पंजाब

मोइला वाहिदपुर से तीजी वार संगत दिल्ली चल रहे संघर्ष के लिए लंगर लगाने के लिए राशन लेकर रवाना

गढ़शंकर : आज गढ़शंकर के गांव मोइला वाहिदपुर से तीजी वार संगत दिल्ली चल रहे संघर्ष मेें शामिल होने तथा लंगर लगाने के लिए राशन लेकर रवाना हुई। पहले गांव की संगत दो वार...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

12 घंटे में ही मुख्यमंत्री ने बदल दिया मुर्गा – पूरे देश ने देखा मुख्यमंत्री का वीडियो : जयराम ठाकुर

अपने हर गलत कृत्य पर विपक्ष को घेरने की बजाय आत्म मंथन करें मुख्यमंत्री ,   प्रदेशवासियों को चपातियां खिलाने पर चीखने चिल्लाने वालों की हकीकत देश ने देखी एएम नाथ। शिमला :  पूर्व मुख्यमंत्री...
Translate »
error: Content is protected !!