पांच दिवसीय 13वां फूटबाल टूर्नामैंट व एथ्लैटिक मीट 25 से

by

गढ़शंकर। शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह फूटबाल क्लब की ओर से 25 नवंबर से 29 नवंबर तक 13वें फूटबाल टूर्नामैंट व एथ्लैटिक मीट का आयोजन गढ़शंकर में करवाया जा रहा है। टूर्नामैंट के दौरान एक्स आर्मी सर्विसमैन वैलफेयर सोसायटी गढ़शंकर व सरकारी स्कूल गढ़शंकर के प्रिंसीपल व समुह स्टाफ का विशेष सहयोग रहेगा। यह जानकारी देते हुए एडवोकेट जसबीर सिंह राय ने बताया कि 25 नवंबर को फूटबाल टूर्नामैंट की शुरूआत एसडीएम गढ़शंकर प्रीतइंदर सिंह बैंस करवाएगएं। इस दौरान ओड्वोकेट पंकज किरपाल मुख्य मेहमान के तौर पर शामिल होंगे। 26 नवंबर को शहीद भगत सिंह के रिश्तेदार जगमोहन सिंह व सांसद मनीश तीवारी मुख्य मेहमान के रूप में शामिल होंगे। 27 नवंबर को पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी मैच की शुरूआत करवाएंगे, जबकि पूर्व कैबिनेट मंत्री सोहन सिंह ठंडाल, मार्केट कमेटी चेयरमैन मोहन सिंह थ्याड़ा तथा पूर्व विधायक सुरिंदर सिंह मुख्य मेहमान के रूप में शामिल होंगे। 28 नवंबर को शेर-ए-पंजाब किसान यूनियन के प्रधान जसवंत सिंह भालटा, सैक्रेटरी परमजीत सिंह बब्बर, डीईटीसी पटियाला परमजीत सिंह व केंद्रिय विद्यालय जालंधर के फूटबाल कोच बलविंदर राणा मुख्य मेहमान के रूप में शामिल होंगे। 29 नवंबर को एथ्लैटिक मीट की शुरूआत भारतीय जनता पार्टी के वाईस प्रधान अविनाश राए खन्ना व भाजपा की हलका इंचार्ज नमीशा मैहता द्वारा करवाई जाएगी। जबकि डिप्टी स्पीकर पंजाब जै किशन सिंह रौड़ी व खेल मंत्री पंजाब गुरमीत सिंह मीत हेयर विजेता खिलाड़ियों को इनाम वित्रित करेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नए जिला एवं सत्र न्यायलय परिसर में शुरु हुई क्रेच सुविधा : न्यायलय परिसर में होशियारपुर सैशन डिविजन के प्रशासनिक जज आलोक जैन ने किया उद्घाटन

होशियारपुर, 13 जनवरी:   पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के न्यायधीश व होशियारपुर सैशन डिविजन के प्रशासनिक जज आलोक जैन ने आज नए जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में क्रेच सुविधा का उद्घाटन किया। इस मौके पर जिला...
article-image
पंजाब

एस.डी.एम्ज व एस.एम.ओज को वीरवार से अपने क्षेत्रों की सब्जी व दाना मंडियों में कोविड टैस्टिंग कैंप लगाने के दिए निर्देश

कोविड मरीजों की निगरानी रखने में सहायक साबित होगा इतिहास पोर्टल: अपनीत रियात डिप्टी कमिश्नर ने सहायक कमिश्नर किरपालवीर सिंह इतिहास पोर्टल संबंधी नोडल अधिकारी किया नियुक्त स्वास्थ्य विभाग कोविड के फैलाव को रोकने...
article-image
पंजाब

Talwara Block Excels in District-Level

Hoshiarpur/ Daljeet Ajnoha /Nov 05 : Students from Talwara Block displayed remarkable talent and determination at the district-level primary sports competitions, achieving commendable success across various events and earning accolades for their block.In wrestling...
article-image
पंजाब

डेरा बापू गंगा दास महाराज जी माहिलपुर में श्री मद भागवत कथा निरंतर जारी

*श्री मद भागवत कथा के दूसरे दिन बाबा बाल जी ऊना वाले विशेष तौर पर शामिल हुए *कथा के तीसरे दिन कथा व्यास श्री अतुल कृष्ण शास्त्री ने मनुष्य को अपने जीवन में नाम...
Translate »
error: Content is protected !!