पांच पुलिस कर्मियों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता के मुख्यमंत्री मान ने चेक सौंपे

by
पुलिस कर्मियों के हितों की रक्षा के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई
जहानखेला (होशियारपुर), 2 मार्च :  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने ड्यूटी के दौरान शहीद हुए पांच पुलिस कर्मियों के पारिवारिक सदस्यों को एक-एक करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता के चेक सौंपे।
मुख्यमंत्री ने यहां पासिंग आउट परेड के दौरान शहीद ए.एस.आई. (एल.आर.) बलविंदर सिंह, ए.एस.आई. (एल.आर.) नसीब चंद, ए.एस.आई. (एल.आर.) अनिल कुमार, हवलदार मनजिंदर सिंह और सिपाही इंद्रजीत सिंह के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये के चेक सौंपे।
                मुख्यमंत्री  भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार का यह प्रयास प्रदेश में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में इन वीर योद्धाओं के महत्वपूर्ण योगदान के सम्मान के रूप में है। देश सेवा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले सैनिकों के परिवारों की सहायता के प्रति राज्य सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराते हुए उन्होंने कहा कि यह पंजाब सरकार का प्राथमिक कर्तव्य है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल देश के लिए अपने प्राणों की बलि देने वाले बहादुरों के अपार योगदान के सम्मान के रूप में की गई है। उन्होंने कहा कि इन वीरों के परिवारों को वित्तीय सहायता देना राज्य सरकार की सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण को सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता का हिस्सा है।
उन्होंने आशा व्यक्त की कि राज्य की यह पहल एक ओर शहीद परिवारों की सहायता करेगी और दूसरी ओर उनके भविष्य को सुरक्षित करने में मददगार साबित होगी। भगवंत सिंह मान ने उम्मीद जताई कि इससे युवा सशस्त्र बलों और पंजाब पुलिस में भर्ती होकर देश की सेवा करने के लिए प्रेरित होंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा

मथुरा से लौट रहे श्रद्धालुओं की बस में आग लगने से 8 जिंदा जले, 2 दर्जन झुलसे; नूंह में हादसा

गुरुग्राम, 18 मई :  उत्तर प्रदेश के मथुरा और वृंदावन से तीर्थयात्रा करके लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं से भरी बस में हरियाणा के नूंह के पास आग लग गई। आग लगने से 8...
article-image
पंजाब

कैप्टन भाजपा में होंगे शामिल : कैप्टेन का यह शो फीका रहेगा या शानदार ,चर्चायों का बाज़ार गर्म

चंडीगढ़ : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह 19 सितंबर को भाजपा में शामिल होंगे। उनके करीबी पंजाब केआधा दर्जन पूर्व मंत्रियो व विधायकों सहित मौजूदा व पूर्व मेयरौ की भाजपा में शमिल...
article-image
पंजाब

राज्य सरकारें दिन-ब-दिन युवाओं की समस्याओं को बढ़ा रही : रोड़ी

जनवादी नौजवान सभा ने युवा मुद्दों पर मीटिंग हुई। गढ़शंकर – भारतीय जनवादी नौजवान सभा ने गढ़शंकर में रमनप्रीत सिंह और परमजीत भज्जल की अध्यक्षता में युवाओं की समस्याओं पर तहसील स्तर की आम...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

रिवाल्वर दिखाकर निजी बस चालक को पंजाब से आए व्यक्ति द्वारा डराया धमकाया : हिमाचल पुलिस ने जांच पड़ताल के लिए एसआईटी का गठन

कुल्लू :   धार्मिक पर्यटन नगरी मणिकर्ण घाटी में पंजाब के शख्‍स द्वारा निजी बस चालक को रिवाल्‍वर निकालकर धमकाए जाने के मामले में जल्‍द बड़ा एक्‍शन होने वाला है। पंजाब के मानसा जिले के...
Translate »
error: Content is protected !!