पांच वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की : उपायुक्त

by

पल्स पोलियो अभियान के सफल आयोजन को लेकर जिला टास्क फोर्स कमेटी की बैठक आयोजित

21 दिसंबर को चलेगा अभियान

एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज स्वास्थ्य विभाग चम्बा द्वारा 21 दिसंबर को आयोजित होने वाले पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला टास्क फोर्स फाॅर इम्यूनाइजेशन कमेटी की बैठक आयोजित की गई।
उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान के दौरान कोई भी बच्चा पोलियो खुराक से वंचित न रहे और सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।
उन्होेंने कहा कि हालांकि देश और प्रदेश में पोलियो अब नियंत्रण में है लेकिन इस सुरक्षा कवच को बनाये रखा जाये। इसके साथ ही उन्होंने जन-जागरूकता बढ़ाने हेतु आईईसी गतिविधियों, अंतर-विभागीय समन्वय तथा लोगों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित बनाने पर विशेष बल दिया।
उपायुक्त ने जिले में 21 दिसंबर को होने वाले पल्स पोलियो अभियान के अधिक से अधिक प्रचार के लिए शैक्षणिक संस्थाओं, पंचायत प्रतिनिधियों, आँगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा कार्यकर्ताओं द्वारा आवश्यक कार्रवाई के भी निर्देश दिए।
उन्होंने जिले के सभी महत्वपूर्ण ट्रांसिट पॉइंट्स तुनुहट्टी, लाहड़ू व समोट इत्यादि स्थानों में विशेष रूप से बाहरी क्षेत्रों से आने वाले 5 वर्ष की आयु वर्ग के बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाने के निर्देश भी दिए।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. जालम भारद्वाज ने सभी संबंधित विभागों से इस अभियान को सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग और सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह अभियान बच्चों को पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने 21 दिसंबर को आयोजित होने वाले पल्स पोलियो अभियान से संबंधित कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि जिले में 542 बूथ स्थापित किए जाएंगे।
बैठक के दौरान बूथ स्तर की व्यवस्थाओं, मोबाइल टीमों की तैनाती, पर्यवेक्षण, लाॅजिस्टिक प्रबंधन तथा दूरस्थ एवं कठिन पहुंच वाले क्षेत्रों तक पहुंच सुनिश्चित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि अभियान की नियमित समीक्षा की जाएगी, ताकि 21 दिसंबर, 2025 को जिला चम्बा में पल्स पोलियो अभियान को पूर्णतः सफल बनाया जा सके।
इस दौरान उपनिदेशक स्कूल शिक्षा उच्च विकास महाजन, जिला आयुष अधिकारी डॉ. प्रदीप शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी स्वास्थ्य डॉ. कर्ण हितैषी, डॉ कविता महाजन, डॉ वैभवी, जिला पंचायत अधिकारी तिलक राज, ओएसडी शिक्षा उमाकांत आनंद सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

स्टेज कैरिज बस रूटों के लिए आवेदन आमंत्रित : 30 जून तक कर सकतें हैं आवेदन

रोहित जसवाल। ऊना, 27 जून :  परिवहन विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा प्रकाशित रुटों पर स्टेज कैरिज वाहनों के लिए हिमाचली युवाओं से विभिन्न जिलों के 350(टैम्पो टै्रवलर) स्टेज कैरिज बस रूटों के लिए आवेदन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वॉटर स्पोर्ट्स एंड अलाइड ऐक्टिविटीज़ सोसायटी जिले कांगड़ा में बनेगी  : वॉटर स्पोर्ट्स ऐक्टिविटीज़ का मिलकर संचालन करेंगे प्रशासन और स्थानीय लोग

धर्मशाला, 5 अगस्त। जिला कांगड़ा में वॉटर स्पोर्ट्स तथा उससे जुड़ी गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा उनके संचालन को लेकर प्रशासन द्वारा एक सोसायटी गठित की जा रही है। ‘डिस्ट्रिक्ट वॉटर स्पोर्ट्स एंड अलाइड...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बाली के त्वरित एक्शन मोड में आते ही खड्ड में फंसे दंपत्ति को सुरक्षित निकाला

दिल्ली में उपचारारत होने के वाबजूद विडियो काॅल के माध्यम लेते रहे जानकारी जरूरत पड़ने पर एयरलिफ्टिंग तक की भी कर ली गई थी तैयारी : आरएस बाली एएम नाथ। धर्मशाला : पर्यटन निगम...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

शरीर के किए 300 टुकड़े,टेबल पर पड़ा था सर – रिटायर्ड कर्नल की हैवानियत आपको रख देगी हिलाकर

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के नयापल्ली इलाके में… भारतीय सेना से रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल सोमनाथ परिदा अपनी पत्नी उषा श्री के साथ यहां एक बड़े बंगले में रहते थे। सोमनाथ परिदा 1970 में भारतीय...
Translate »
error: Content is protected !!