पाइयिथन गेम्स में प्रदेश और जिला के 50 बच्चों ने जीते पदक – DC जतिन लाल ने राष्ट्रीय पाइथियन गेम्स के पदक विजेताओं को किया सम्मानित

by
रोहित जसवाल। ऊना, 21 दिसम्बर :  हिमाचल प्रदेश पाइथियन काउंसिल के अध्यक्ष और पाइथियन काउंसिल इंडिया के अतिरिक्त महासचिव एवं उपायुक्त ऊना जतिन लाल की अध्यक्षता में शनिवार को डीआरडीए हॉल में प्रथम राष्ट्रीय सांस्कृतिक पाइयिथन गेम्स 2024 में अव्वल रहे हिमाचल प्रदेश राज्य के पदक विजेताओं के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह के दौरान पाइथियन खेलों की विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल रहे 50 पदक विजेता बच्चों को उपायुक्त ने शॉल देकर सम्मानित किया। उन्होंने पदक विजेताओं के परिवारों को इस उपलब्धि की बधाई दी। इस दौरान विजेता खिलाड़ियों के अभिभावकों ने बच्चों का हौसला अफजाई करने के लिए उपायुक्त का आभार जताया।
जतिन लाल ने कहा कि इस प्रतिस्पर्धा में विजेता बच्चों ने ऊना जिला के साथ-साथ हिमाचल राज्य का नाम न केवल देश बल्कि विदेशों में भी रोशन किया है जोकि बहुत गर्व की बात है। जतिन लाल ने कहा कि राष्ट्रीय पाइथियन गेम्स से हिमाचल के युवाओं के लिए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतरीन मौका मिला। उन्होंने युवाओं से आहवान किया वे ज्यादा से ज्यादा खेलों से जुडे़। खेलों से शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक विकास भी होता है।
May be an image of 11 people, people studying and text
उपायुक्त ने बताया कि राष्ट्रीय पाइथियन गेम्स का आयोजन 12 से 15 दिसम्बर तक पंचकुला के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में किय गया, जिसमें ऊना जिला के साथ-साथ हिमाचल के 130 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। इसके अलावा 12 देशों के प्रतिभागियों ने भी इस प्रतिस्पर्धा में भाग लिया था। उन्होंने बताया कि पाइथियन खेलों में संगीत, नृत्य, गायन, कविता, ड्राइंग और पेंटिंग, पारंपरिक खेल म्यूजिकल चेयर, रोलर म्यूजिकल चेयर, बोरी रेस, मल्लखंब, योग, आर्म रेसलिंग, रस्साकशी और टेनिस वॉलीबॉल, मार्शल आर्ट गतका, ताइक्वांडो, कराटे, बागटूर और मयथाई और प्राचीन खेल गदायुद्ध का पुनरुद्धार, ई-स्पोर्ट्स, 50-बॉल क्रिकेट खेलें आयोजित हुई थीं।
इस अवसर पर क्रेडिट प्लानिंग अधिकारी संजय सांख्यान, जिला खेल अधिकारी उत्तम डोड, एचपी योगा एसोसिएशन के अध्यक्ष आचार्य महेंद्र शर्मा, एथलेटिक कोच राकेश चौधरी, कराटा कोच अजय ठाकुर, नीरज गौतम, कुंदन लाल, बाल कृष्ण सोनी सहित अन्य उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कैग रिपोर्ट से दिल्ली में खुलेगी आम आदमी पार्टी के घोटालों की पोल : खन्ना

आप सरकार ने अपने कार्यकाल में आबकारी नीति की उड़ाई खुलकर धज्जीआं : खन्ना होशियारपुर 27 फरवरी :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली...
article-image
पंजाब

आप के वलंटियर वरिंद्र नैनवां ने बेटे के जन्म दिन पर आम का पौदा लगाया

गढ़शंकर : आम आदमी पार्टी के वलंटियर वरिंद्र कुमार नैनवां ने अपने बेटे अभिजीत के जन्म दिन पर धर्मपत्नीव बेटे अभिजीत के साथ पुलिस चौकी बीनेवाल में आम का पौदा लगाया। इस दौरान आप...
पंजाब

इंस्पेक्टर इंद्रजीत को किसने दी क्लीन चिट : 14 विभागीय जांचों में क्लीन चिट देने वाले अधिकारियों के नाम गृह विभाग ने मांगे

जालंधर : पंजाब के गृह विभाग ने पुलिस-ड्रग माफिया सिंडिकेट में बर्खास्त किए जा चुके इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह खिलाफ हुई 14 विभागीय जांचों में क्लीन चिट देने वाले अधिकारियों के नाम भी मांगे गए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री जयराम की प्रतिष्ठा दांव पर : मंडी संसदीय क्षेत्र मुख्यमंत्री का चेहरा तय करने में निभाएगा विशेष भूमिका

मंडी। मंडी संसदीय क्षेत्र इस बार 17 सीटों के साथ हिमाचल प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री का चेहरा तय करने में अहम भूमिका निभाने जा रहा है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के घर मंडी में ही...
Translate »
error: Content is protected !!