पाकिस्तानी ड्रोन से घायल बुजुर्ग ने 52 दिन बाद तोड़ा दम… हमले में पत्नी की भी हुई थी मौत

by

फिरोजपुर। भारत-पाक बॉर्डर पर बढ़ी तनातनी के दौरान बीती 9 मई को गांव खाई फेमे में एक घर पर पाकिस्तानी ड्रोन हमले में गंभीर घायल हुए लखविंद्र सिंह की करीब 2 माह तक चले इलाज के बाद मंगलवार की देर रात को लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में मौत हो गई।

7 मई को भारत की ओर से ऑपरेशन सिंदूर की कार्रवाई के बाद पाकिस्तान की ओर से ड्रोन हमले व मिसाइलें दागी गई थीं। इसी दौरान पाकिस्तान की सीमा से सटे जिला फिरोजपुर के गांव खाई फेमे के एक घर पर पाकिस्तानी ड्रोन गिरा। उक्त ड्रोन लखविंदर सिंह के घर में उनकी कार पर गिरा था, जिससे आग भड़क गई थी । इसमें परिवार के मुखिया लखविंदर सिंह, उनकी पत्नी सुखविंदर कौर और बेटा सोनू बुरी तरह झुलस गए थे।

सुखविंदर कौर की पहले ही हो गई थी मौत

उक्त हादसे के 4 दिन बाद ही डीएमसी लुधियाना इलाज के दौरान महिला सुखविंदर कौर ने दम तोड़ दिया था।मंगलवार की देर रात को हुुई मौत के बाद बुधवार को सुबह स्वजन व रिश्तेदार पुलिस टीम के साथ लखविंदर का शव लेने के लिए लुधियाना के लिए रवाना हुए।

अस्पताल में कागजी कार्रवाई के चलते बुधवार देर शाम तक शव स्वजनों के हवाले नहीं किया जा सका था। इसके चलते स्वजन व रिश्तेदार वहीं मौजूद रहे।

सरकार ने किया 10 लाख रुपये की राशि का एलान

महिला सुखविंद्र कौर की मौत के बाद स्वजनों व ग्रामीणों की और से परिवार को आर्थिक सहायता राशि व नौकरी की मांग को लेकर फिरोजपुर फाजिल्का रोड भी जाम किया गया था जिसके बाद सरकार की और से 10 लाख रुपए सहायता राशि की घोषणा की थी।

वहीं, इसे लेकर जब मृतक लखविंदर सिंह के चचेरे भाई गुरबचन सोनू से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पहले भाभी की मौत हुई व अब चचेरा भाई भी दम तोड़ गया है । उनका तो पूरा परिवार ही बिखर गया गया है। वहीं उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार की ओर से किए गए वायदों में से अब तक कोई भी वायदा पूरा नहीं हुआ है।

उन्होंने कहा कि जब सुखविंद्र कौर की मौत हुई थी तो मौके पर पहुंचे एडीसी जनरल की ओर से आश्वासन दिया गया था कि उनकी फाईल बनाकर सरकार को भेजी जाएगी व जो भी बनती सहायता होगी व दिलाई जाएगी । करीब 2 माह का समय बीत जाने के बाद भी किसी तरह से कोई सहायता नहीं मिली है । तो वहीं अब उनका चचेरा भाई व परिवार का मुखिया लखविंदर सिंह भी दम तोड़ गया है ।

लखविंदर सिंह 70 फीसदी झुलसा

बता दें कि उक्त पाकिस्तानी ड्रोन हमले में लखविंदर सिंह करीब 70 प्रतिशत झुलस गया था तो उनकी पत्नी शत प्रतिशत झुलसने के कारण चार दिन बाद दम तोड़ गई थी । परिवार में घायल हुई तीनों सदस्यों को हादसे के बाद इलाज के लिए फिरोजपुर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

वहां, दंपति की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें डीएमसी लुधियाना रेफर किया गया था व बेटे सोनू का निजी अस्पताल में टांग का ऑपरेशन हुआ। ऑपरेशन के बाद सोनू की तबीयत ठीक है ओर वह ही लुधियाना डीएमसी में अपने पिता की देखभाल कर रहा था।

मिली जानकारी के अनुसार लखविंद्र की हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा था व अब उसके डायलिसिस किए जा रहे थे कि इसी दौरान अचानक तबियत बिगड़ गई व मंगलवार की देर रात को लखविंदर सिंह की मौत हो गई।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

SP ने एक-एक करके खोले राज -पंचकूला हत्याकांड: 7 शवों का निकला देहरादून से गहरा नाता

देहरादून : पंचकूला में एक परिवार के सात सदस्यों द्वारा कथित आत्महत्या के मामले पर, देहरादून के पुलिस अधीक्षक (एसपी) प्रमोद कुमार ने कहा कि परिवार कुछ समय के लिए कौलगढ़ में किराए के...
article-image
पंजाब , समाचार

भारी मात्रा में हथियार बरामद : लखवीर लंडा गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार

जालंधर। थाना फिल्लौर पुलिस ने जज्जा चौक के पास नाकाबंदी के दौरान गैंगस्टर लखबीर लंडा गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने उनके पास से भारी मात्रा में हथियार...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

 10.15 ग्राम चिट्टा के साथ  मैहतपुर में पंजाब का युवक गिरफ्तार

रोहित जसवाल :  ऊना। सब्जी मंडी मैहतपुर में एक युवक को 10.15 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। युवक की पहचान विशाल गुप्ता (27) निवासी जालंधर कैंट जिला जालंधर पंजाब के रूप में...
article-image
पंजाब

NO PLACE FOR YOU ON

ASSERTS THAT THE STATE GOVERNMENT HAS STARTED A CRUSADE AGAINST THE DRUGS IN STATE PRESIDES OVER A FUNCTION DURING PASSING OUT PARADE OF 2490 COPS AT JAHAN KHELA URGES NEW COPS TO BE AN...
Translate »
error: Content is protected !!