पाकिस्तान पर जमकर बरसे ओवैसी – भारत सरकार का हम कर रहे प्रतिनिधित्व… इन देशों में पाकिस्तान की पोल खोलेंगे ओवैसी!

by
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी दुनिया के समझ पाकिस्तान के नापाक मंसूबों की पोल खोलेंगे। भारत सरकार के सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल होने पर ओवैसी ने कहा कि हम भारत सरकार और देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं…
हम एआईएमआईएम, एनसीपी या किसी और पार्टी का प्रतिनिधित्व करने नहीं जा रहे हैं।
ओवैसी के मुताबिक, वह यूके, फ्रांस, बेल्जियम, जर्मनी, इटली और डेनमार्क का दौरा करने वाले हैं। हालांकि, उनका मानना है कि विदेश यात्रा पर जाने से पहले एक डिटेल मीटिंग होगी जहां पर उन्हें विस्तृत जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि…यह किसी पार्टी से जुड़ा नहीं है… जाने से पहले हम एक और विस्तृत बैठक करेंगे… यह एक महत्वपूर्ण कार्य है। मैं इस जिम्मेदारी को अच्छी तरह से निभाने की पूरी कोशिश करूंगा।
सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल दुनिया के सामने खोलेगा पाकिस्तान की पोल
सरकार संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सदस्य देशों समेत प्रमुख साझेदार देशों में इस महीने के अंत में सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल भेजेगी जो पहलगाम आतंकवादी हमले और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के मद्देनजर आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं करने के भारत के संदेश को उन तक पहुंचाएंगे।
ओवैसी ने क्या कुछ कहा?
समाचार एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में ओवैसी ने कहा, ”…अभी तक मुझे पता है कि मैं जिस समूह से जुड़ा हूं, उसका नेतृत्व मेरे अच्छे मित्र बैजयंत पांडा करेंगे। मुझे लगता है कि इस समूह में निशिकांत दुबे, फागनोन कोन्याक, रेखा शर्मा, सतनाम सिंह संधू और गुलाम नबी आज़ाद शामिल होंगे। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि वह यूके, फ्रांस, बेल्जियम, जर्मनी, झटली और डेनमार्क जा सकते हैं।
पाकिस्तान पर जमकर बरसे ओवैसी
ओवैसी ने कहा कि हम भारत सरकार और अपने देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं… हम उन देशों में जाकर बताएंगे कि कैसे हमारी बेटियां विधवा हो रही हैं, हमारे बच्चे अनाथ हो रहे हैं और कैसे पाकिस्तान हमारे देश को अस्थिर करना चाहता है। हम 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं। अगर भारत में अस्थिरता होती है, तो इसका असर पूरी दुनिया पर पड़ेगा… यह कभी न भूलें कि 21 नागरिक भी मारे गए हैं (सीमा पार से गोलाबारी में)। पुंछ में चार बच्चे भी शामिल हैं। हमारे पांच जवान शहीद हो गए। हम यह तमाम बातें दुनिया के सामने रखेंगे… हम अपनी पूरी क्षमता से भारत सरकार के विजन को पेश करेंगे

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

13 करोड़ की ठगी मामले में ‘आप’ नेता राकेश सोमन गिरफ्तार

मोहाली में एक बड़े धोखाधड़ी मामले में पुलिस ने आम आदमी पार्टी (आप) के नेता राकेश सोमन उर्फ रॉकी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एक रियल एस्टेट कारोबारी से 13 करोड़ रुपए से...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने गगरेट विस में किए 75.10 करोड़ की विकासात्मक योजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास : पूर्व भाजपा सरकार ने प्रदेश की अर्थव्यवस्था पटरी से दी उतार : मुख्यमंत्री सुक्खू

रोहित जसवाल।  दौलतपुर चौक  : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज ऊना ज़िला के दौलतपुर चौक में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व भाजपा सरकार पांच साल तक डबल इंजन सरकार...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस का 5 न्याय और 25 गारंटियों पर आधारित न्याय पत्र : सत्ता में आने पर अग्नि वीर स्कीम खत्म करने , गरीब परिवार की महिलाओं को एक लाख रुपये सालाना, जाति जनगणना, एमएसपी को कानूनी दर्जा देने की घोषणा

नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आज नई दिल्ली में कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस ने 5 न्याय और 25 गारंटियों पर आधारित अपने घोषणापत्र का नाम न्याय पत्र रखा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एग्जीक्यूटिंग एजेंसियां लंबित कार्यों में लाएं तेजी, प्रत्येक योजना को समयबद्ध करें पूरा: अभिषेक जैन

सचिव (वित्त) ने डिसेंट्रलाइज्ड प्लानिंग प्रोग्राम के तहत योजनाओं की समीक्षा की एएम नाथ।  बिलासपुर, 30 नवम्बर: सचिव (वित्त, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी, 20 सूत्रीय कार्यक्रम) डॉ. अभिषेक जैन ने शनिवार देर सायं बचत...
Translate »
error: Content is protected !!