पादरी समेत 13 लोगों पर अपहरण और बलात्कार का मामला दर्ज

by
बटाला , 22 अप्रैल : पंजाब के बटाला में 22 वर्षीय महिला की शिकायत पर एक पादरी सहित 13 लोगों के खिलाफ अपहरण और बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
महिला की शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 70 (सामूहिक बलात्कार), 127 (4) (गलत तरीके से बंधक बनाना) और 61 (2) (आपराधिक साजिश) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों में पादरी मनजीत सिंह के अलावा सावर मसीह, हैप्पी, काजल और राजिंदर शामिल हैं। 13 आरोपियों में से दो की पहचान नहीं हुई है।
डेरा बाबा नानक के थाना प्रभारी सतपाल सिंह ने बताया, ”इस घटना के संबंध में एक पादरी सहित 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जिसमें दो अज्ञात हैं। मामले की जांच जारी है।”
उन्होंने बताया कि पीड़ित महिला फतेहगढ़ चूड़ियां रोड के पास एक गांव में चावल मिल में काम करती थी और उसके गांव के निवासी सावर मसीह ने किसी से उसके सोशल मीडिया अकाउंट की आईडी प्राप्त कर ली थी। मसीह ने जल्द ही सोशल मीडिया पर उसे ‘फॉलो’ करना शुरू कर दिया।
थाना प्रभारी सिंह के अनुसार, महिला ने आरोप लगाया कि जनवरी में मसीह और उसका एक रिश्तेदार मिल में आए और उन्होंने उसे (महिला) बाहर बुलाया। उन्होंने धारदार हथियार से महिला को धमकाया और स्कूटर पर बिठाकर ले गए।
उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने कहा कि वे दोनों उसे एक अज्ञात स्थान पर ले गए, जहां उसके साथ बलात्कार किया गया, मारपीट की गई और तीन महीने तक एक घर में बंद रखा गया।
अधिकारी के अनुसार, पीड़िता ने आरोप लगाया कि बाद में वहां ‘पादरी’ मंजीत सिंह आया और उसने महिला को जबरन कोई तरल पदार्थ पीने के लिए कहा तथा इसके बाद पादरी ने महिला से कहा कि उसका ईसाई धर्म में धर्मांतरण हो गया है। उससे एक दस्तावेज पर हस्ताक्षर भी करवाए गए, जिसमें कहा गया था कि वह आरोपियों में से एक के साथ सह-जीवन संबंध में रह रही है।
महिला पिछले सप्ताह किसी तरह बचकर भाग आई।
उक्त मामला ऐसे समय में सामने आया है जब मोहाली की एक अदालत ने एक अप्रैल को स्वयंभू ईसाई प्रचारक बजिंदर सिंह को 2018 के बलात्कार के एक मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दोआबा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल पारोवाल का सीबीएसई 12वीं का परिणाम शानदार 

गढ़शंकर, 13 मई: दोआबा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल सीबीएसई 12वीं कक्षा का परिणाम शानदार रहा है। 13 मई को सीबीएसई बोर्ड द्वारा घोषित 12वीं कक्षा के परिणाम में इलाके की नामवर शैक्षणिक संस्था दोआबा...
article-image
पंजाब

Yog Cultivating Holistic Growth in

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/June 21 : Yog, an ancient practice with timeless relevance, offers children a profound path to holistic development. Beyond enhancing their mental and physical health, it’s a powerful tool for comprehensive personality development....
article-image
पंजाब

55 किलो ग्राम चूरा पोस्त बरामद – आरोपी फरार

गढ़शंकर, 20 नवंबर : थाना माहिलपुर पुलिस ने लसाडा गांव के एक घर से 55 किलो ग्राम चूरा पोस्त बरामद किया है, जबकि पुलिस को देखकर आरोपी फरार हो गया। इस संबध में जानकारी...
पंजाब

पुलिस ने गहने चोरी करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर केस दर्ज किया।

गढ़शंकर – गढ़शंकर पुलिस ने गहने चोरी करने के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर केस दर्ज किया है। गढ़शंकर पुलिस द्वारा जारी प्रेसनोट में बताया गया है 9 दिसंबर को शंकर दास...
Translate »
error: Content is protected !!