पायलट सहित 7 लोगों की मौत : केदारनाथ में सुबह-सुबह बड़ा हादसा, गौरीकुंड में क्रैश हुआ हेलीकॉप्टर

by

केदारनाथ : उत्तराखंड के केदारनाथ में आज सुबह एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। जानकारी के मुताबिक हादसा गौरीकुंड क्षेत्र के आसपास हुआ है। हादसे में हेलीकॉप्‍टर में सवार पायलट सहित सभी 7 लोगों की मौत हो गई है।

हादसा खराब मौसम की वजह से हुआ है। घटना के बाद NDRF की टीमें मौके पर पहुंच गई है और रेस्‍क्‍यू शुरू कर दिया गया है। मौसम खराब होने के कारण बचाव कार्य में दिक्कत आ रही है। क्रैश हुआ हेलिकॉप्टर आर्यन एविएशन का बताया जा रहा है।

एएनआई के मुताबिक, उत्तराखंड एडीजी कानून-व्यवस्था डॉ. वी. मुरुगेशन ने कहा कि देहरादून से केदारनाथ जा रहा एक हेलिकॉप्टर गौरीकुंड में लापता हो गया है। हेलिकॉप्टर त्रिजुगीनारायण और गौरीकुंड के बीच लापता हुआ। उसके बाद गौरीकुंड की जंगलों में घास काटने वाली महिलाओं ने धुंआ देख घटना की सूचना दी।

हेलीकॉप्‍टर में सवार यात्रियों के नाम

  • राजवीर – पायलट
  • विक्रम रावत-(बीकेटीसी कर्मचारी)
  • विनोद
  • तृष्टि सिंह
  • राजकुमार
  • श्रद्धा
  • राशि

हेलिकॉप्टर हादसे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि जनपद रुद्रप्रयाग में हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। एसडीआरएफ, स्थानीय प्रशासन एवं अन्य रेस्क्यू दल राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे हैं। बाबा केदार से सभी यात्रियों के सकुशल होने की कामना करता हूं।

हाईवे पर हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग

इससे पहले, सात जून को केदारघाटी के बडासू हेलिपैड से केदारनाथ के लिए टेकऑफ करते समय हेलिकॉप्टर में तकनीकी खामी आने पर पायटल ने रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर इमरजेंसी लैंडिंग करा दी। इस दौरान पायलट के पीठ में चोट आई। हेलिकॉप्टर में सवार सभी पांच यात्री सुरक्षित थे। पायलट को अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सीडीपीओ सदर के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के 9 पद अधिसूचित

एएम नाथ। बिलासपुर, 4 दिसंबर: बाल विकास परियोजना अधिकारी सदर सत्या ठाकुर ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के रिक्त 9 पदों को भरा जाना है, जिनमें आंगनबाडी कार्यकर्ता के 3 तथा सहायिकाओं...
article-image
पंजाब

कनाडा में पगड़ी और दाढ़ी रखने वाले सिखों के खिलाफ बढ़े अपराध

कनाडा में सिख समुदाय, विशेष रूप से पगड़ी और दाढ़ी रखने वाले सिखों के खिलाफ नस्लीय हमलों और हिंसा में हो रही बढ़ोतरी ने पंजाब में अभिभावकों को गहरी चिंता में डाल दिया है।...
पंजाब

सचिव कानूनी सेवाएं अथारिटी की ओर से नशाखोरी व तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर करवाया गया वैबीनार

होशियारपुर: सीजेएम-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी अपराजिता जोशी की ओर से आज नशाखोरी व तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर वैबीनार का आयोजन किया गया। वैबीनार के दौरान उन्होंने नशा छुड़ाओ केंद्र, सिविल अस्पताल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गुरु का बन्न में मुख्यमंत्री ने आपदा प्रभावितों को गृह निर्माण के लिए भूमि दस्तावेज प्रदान किए : प्रत्येक प्रभावित परिवार को राहत सुनिश्चित कर रही प्रदेश सरकार: मुख्यमंत्री

हमीरपुर : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज हमीरपुर जिला के बड़सर और सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में भारी बारिश से हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने बड़सर विधानसभा क्षेत्र के तहत जब्बल खैरियां, गुरु...
Translate »
error: Content is protected !!