पार्किंग, खेल स्टेडियम, मिनी सचिवालय तथा हेलीपोर्ट का जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य : विधायक नीरज नैय्यर

by
ऐतिहासिक चौगान के संरक्षण और सौंदर्यकरण कार्य हित धारकों के सुझावों पर होंगे सुनिश्चित
एएम नाथ। चंबा :  विधायक नीरज नैय्यर ने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए चंबा शहर में प्रस्तावित वाहन पार्किंग निर्माण, इनडोर खेल स्टेडियम, मिनी सचिवालय भवन तथा सुल्तानपुर में हेलीपोर्ट का निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा।
नीरज नैय्यर आज चंबा के ऐतिहासिक चौगान के संरक्षण और सौंदर्यकरण से संबंधित कार्यों एवं विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं को लेकर बचत भवन में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे।
नीरज नैय्यर ने नववर्ष-2025 की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि चंबा विधानसभा के समुचित विकास को सुनिश्चित बनाना उनकी विशेष प्राथमिकता है।
उन्होंने ये भी कहा कि चंबा के ऐतिहासिक चौगान के संरक्षण और सौंदर्यकरण से संबंधित कार्यों को विशेष प्राथमिकता के साथ विभिन्न सामाजिक संगठनों, बुद्धिजीवी वर्ग एवं संबंधित सभी हित धारकों के सुझावों के आधार पर सुनिश्चित बनाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि चंबा शहर की प्रमुख समस्या वाहन पार्किंग से लोगों को निजात दिलाने के लिए पुराने बस स्टैंड में निर्माण कार्य को शुरू करने के लिए सभी विभागीय औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं और जल्द निर्माण कार्य को शुरू कर दिया जाएगा।
ऐतिहासिक चंबा चौगान के संरक्षण और सौंदर्यकरण से संबंधित कार्यों को लेकर विधायक ने बताया कि परिधि गृह की ओर से एक और भव्य प्रवेश द्वार बनाया जा रहा है। इसके साथ कला मंच के वर्तमान स्वरूप को भी और बेहतर बनाने के अतिरिक्त कैफे रोड पर आकर्षक लाइटिंग एवं साउंड व्यवस्था को लेकर भी एक कार्य योजना को तैयार किया गया है ।
साथ में उन्होंने कहा कि चंबा शहर में लगभग 6 करोड़ रूपयों की राशि से पुराने फायर हाइड्रेंट सिस्टम की अपग्रेडेशन का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा तथा विद्युत आपूर्ति लाइनों को भूमिगत करने के लिए विभाग के अधिकारियों को डीपीआर तैयार करने को भी कहा गया है ।
नीरज नैय्यर ने बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा के दौरान चंबा मुख्य बाजार में लोगों के निजी वाहनों की वर्टिकल पार्किंग को लेकर व्यापार मंडल के सहयोग से एसडीएम तथा डीएसपी को विभिन्न स्थानों पर संभावनाएं तलाश कर पार्किंग क्षेत्र चिन्हित करने को कहा।
उन्होंने लोगों की मांग पर नए बस स्टैंड से पुराने बस स्टैंड तक हिमाचल पथ परिवहन निगम द्वारा अतिरिक्त बस की व्यवस्था करने का भी आश्वासन दिया ।
बैठक में चिल्ड्रन पार्क (चौगान नंबर 4) के रखरखाव से संबंधित कार्यों को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई।
इस अवसर पर व्यापार मंडल, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, वरिष्ठ नागरिक, नगर परिषद के सदस्यों सहित अध्यक्ष नगर परिषद नीलम नैय्यर, उपाध्यक्ष सीमा कश्यप, सहायक आयुक्त पीपी सिंह, एसडीएम प्रियांशु खाती, उप पुलिस अधीक्षक जितेंद्र चौधरी, वन मंडल अधिकारी कृतज्ञ कुमार, जिला भाषा अधिकारी तुकेश शर्मा, अधिशासी अभियंता जल शक्ति जितेंद्र शर्मा, लोक निर्माण दिनेश कुमार, सहायक अभियंता जल शक्ति दीपक भारद्वाज एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारत में EVM पर बैन लगना चाहिए या नहीं : EVM को लेकर विपक्षी नेता भी इसे लेकर जता रहे संदेह

भारत में किसी भी चुनाव परिणाम के बाद EVM पर संदेह का सवाल चर्चा के केंद्र में आ जाता है. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद भी ऐसा ही हुआ है. EVM को लेकर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रशिक्षण पूरा कर चुकी छात्राओं को प्रदान की डिग्री : स्वामी श्री राजेश्वरानंद भारती नर्सिंग प्रशिक्षण संस्थान ककीरा का दीक्षांत समारोह आयोजित

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने की अध्यक्षता एएम नाथ। चंबा, (ककीरा) –   विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज स्वामी श्री राजेश्वरानंद भारती नर्सिंग प्रशिक्षण संस्थान ककीरा में आयोजित 11वें वार्षिक दीक्षांत समारोह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा देश की एकमात्र ऐसी पार्टी है, जहां कार्यकर्ताओं का सम्मान : प्रधानमंत्री का सीधा संवाद सुनने के लिए हिमाचल प्रदेश से 34 कार्यकर्ता चयन के बाद भोपाल गए

सिरमौर : मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम में हिंदू आश्रम नाहन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संवाद सुना। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल भी विशेष तौर पर उपस्थित रहे और...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

62 वा वार्षिक आल इंडिया प्रिंसिपल हरभजन सिंह मेमोरियल टूर्नामेंट 14 फरवरी से 21 फरवरी तक करवाया जा रहा : कुलवंत सिंह संघा

इस टूर्नामेंट में क्लब, कॉलेज एवं अकादमी वर्ग के शेष मैचों में पूरे भारत की प्रमुख फुटबॉल टीमें भाग ले रही  :  कुलवंत सिंह संघा इस टूर्नामनेट का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक डाक्टर इशांक कुमार...
Translate »
error: Content is protected !!