पार्टी एक्शन लेने के लिए पूरी तरह से आजाद : पार्टी छोड़ने वाले मुझसे सवाल कर रहे,

by

पटियाला : पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की सांसद पत्नी परनीत कौर ने कांग्रेस डिसिप्लिनरी कमेटी को अपना जवाब भेज दिया है। सांसद ने अपने जवाब में लिखा कि पार्टी छोड़ने वाले मुझसे सवाल कर रहे हैं। पार्टी एक्शन लेने के लिए पूरी तरह से आजाद है। दो दिन पहले ही उन्हें डिसिप्लिनरी कमेटी की तरफ से शोकॉज नोटिस भेजा गया था। इस पर परनीत कौर ने कमेटी के तारिक अनवर को जवाब देते हुए लिखा कि वह खुद हैरान हैं। 1999 में सोनिया गांधी को विदेशी कह कर पार्टी छोड़ने वाले, 2019 तक 20 साल तक पार्टी से दूर रहने वाले और जिन्हें खुद डिसिप्लिनरी एक्शन से गुजरना पड़ा था, आज डिसिप्लिनरी मैटर पर उनसे सवाल पूछ रहे हैं। परनीत ने कहा कि जिन्होंने उन पर आरोप लगाए हैं, उनके खिलाफ कई मामले पेंडिंग हैं। उनके पति पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से पूछो कि वे सभी क्या करते रहे हैं। उनके पति उन्हें बचाते रहे, क्योंकि वे उनकी पार्टी के थे। हैरानी है, कि डिसिप्लिनरी कमेटी ऐसा नहीं करेगी। सांसद परनीत कौर ने कहा कि वह हमेशा अपने हलके और पंजाब के लिए खड़ी रही हैं। सत्ता में रहने वाली सरकार के सामने पंजाब की दिक्कतों को वह उठाती रहीं। हर कांग्रेस का मिनिस्टर स्टेट के मुद्दों को लेकर केंद्र मंत्रियों के साथ मिलता है, ताकि राज्य के मुद्दों का हल निकाला जा सके। जब पंजाब में कांग्रेस की सरकार थी, अब छत्तीसगढ़ और राजस्थान की सरकारें भी ऐसा ही करती हैं। मैं भी राज्य व केंद्र सरकार के सामने अपने मुद्दों को लेकर जाती हूं। चाहे आपको अच्छा लगे या ना।
सांसद परनीत कौर ने अंत में स्पष्ट शब्दों में कहा कि मेरे पर जो एक्शन लेने की बात है, डिसिप्लिनरी कमेटी अपनी मर्जी के अनुसार उन पर एक्शन लेने के लिए पूरी तरह से आजाद है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

फिरोजपुर के राधा स्वामी डेरे पर लिखे हिंदुस्तान मुर्दाबाद के नारे : पन्नू ने जारी की वीडियो

फिरोजपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डेरा राधा स्वामी प्रमुख गुरिंदर सिंह ढिल्लो की 5 नवंबर को हुई मुलाकात के कुछ समय बाद ही कुछ शरारती तत्वों की ओर से फिरोजपुर में एक राधा स्वामी...
article-image
पंजाब

अंबेडकर भवन में आयोजित नि:शुल्क मैडीकल का बड़ी संख्या में मरीजों ने लाभ उठाया

गढ़शंकर: स्थानीय नंगल पर मार्ग खानपुर गेट के समीप स्थित डा. बी.आर. अंबेडकर भवन गढ़शंकर में  स्थापित गौतम बुद्ध चैरीटेबल डिस्पैंसरी में सप्ताहिक नि:शुल्क मैडीकल जांच कैंप आयोजित किया गया। सुबह 11 बजे से...
article-image
पंजाब , समाचार

यह राजनीति नहीं, क्रांति है: पानी, नशा और भविष्य की लड़ाई पर सीएम भगवंत मान का युवाओं को संदेश : भगत सिंह से प्रेरणा, पंजाब के नौजवान अब बनेंगे बदलाव की मशाल : सीएम भगवंत मान

गढ़शंकर, 3 मई :  मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज गढ़शंकर में आम आदमी पार्टी की तरफ से आयोजित यूथ क्लब लीडरशिप प्रोग्राम की अध्यक्षता करते हुए युवाओं को राष्ट्र हित में काम करने के...
Translate »
error: Content is protected !!